स्वच्छता को व्यवहार और संस्कार में समाहित कर इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर हमारा प्रदेश उपेक्षित गंदे स्थलों (स्वच्छता लक्षित इकाई) के निराकरण के लिए प्रत्येक वर्ष नए नवाचार कर रहा है।
इस वर्ष हमने ब्लैक स्पॉट (स्वच्छता लक्षित इकाइयों / उपेक्षित गंदे स्थल) के समयबद्ध निराकरण हेतु “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” में आज 29 सितम्बर 2025 को "ब्लैक स्पॉट निराकरण व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090" का शुभारंभ किया है।
मुझे विश्वास है कि, हमारा यह कदम स्वच्छता के क्षेत्र में सुशासन एवं पारदर्शिता का अंतिम परिचायक सिद्ध होगा।
इस व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090 के माध्यम से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के नागरिक अपने शहरों के ब्लैक स्पॉट (उपेक्षित गंदे स्थल) के निराकरण हेतु शिकायत सीधे इस नंबर पर भेज सकेंगे।
नागरिक सहभागिता के इस महत्वूर्ण पहलू से शहरी व्यवस्थाओं में सुदृढ़ता आएगी और स्वच्छता शिकायतों की निराकरण प्रक्रिया और सशक्त होगी।
आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
नगर पंचायत गीदम में आज स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 अंतर्गत शहर में मौजुद समस्त ctu cleaning का अभियान चलाया गया।जिसमें मुख्य रूप से जनप्रतिनिधि के साथ साथ नगर पंचायत के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित है।
#SHS2025#SwachhataHiSeva2025#Swachhotsav#SwachhBharat
गीदम तालाब में आज स्वच्छता की सेवा अभियान अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया जिसमें नगर के अध्यक्ष श्री रजनीश सुराना एवं पार्षदों के साथ-साथ नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी एवं सफाई कर्मी की भागीदारी सराहनीय रही
#SHS2025#SwachhataHiSeva2025#Swachhotsav#SwachhBharat
श्री दुखित राम जी के जीवन में पक्के आवास की सौगात लेकर, स्वयं पहुंचे माननीय मुख्यमंत्री जी
28 जुलाई 2025 को नव गठित नगर पंचायत दाढ़ी जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमत्री आवास योजना (शहरी ) 2 . 0 अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निकाय में स्वीकृत 22 हितग्राहियों को माननीय मुख्यमंत्री जी श्री विष्णु देव साय एवं माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के कर कमलों से हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा सह स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया । इस गरिमामय कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री गण तथा अन्य माननीय विधायक भी मौजूद थे ।
@PMAYUrban@MoHUA_India@ChhattisgarhCMO@ArunSao3@tokhansahu_bjp@UrbanCGOfficial
भारत सरकार, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजे जारी किए गए :-
- स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के नगरीय निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किया।
- प्रदेश के छह नगरीय निकायों ( अंबिकापुर, पाटन, बिश्रामपुर, बिल्हा, बिलासपुर एवं कुम्हारी ) को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- प्रदेश की राजधानी रायपुर को माननीय केंद्रीय मंत्री भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- प्रदेश के 115 नगरीय निकाय कचरा मुक्त शहरों की प्रमाणन प्रणाली (GFC) में स्टार रेटिंग प्राप्त करने में सफल रहे।
- राज्य की राजधानी रायपुर द्वारा स्वच्छता में नया आयाम हासिल करते हुए प्रदेश का पहला GFC 7 स्टार रेटिंग शहर होने का कीर्तिमान स्थापित किया
- प्रदेश की तीन नगरीय निकायों (नगर निगम बिलासपुर, नगर निगम कोरबा एवं नगर पंचायत पाटन) ने GFC 5 स्टार रेटिंग हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
- साथ ही प्रदेश की अन्य 18 नगरीय निकायों को GFC 3 स्टार रेटिंग तथा 93 नगरीय निकायों को GFC 1 स्टार रेटिंग से प्रमाणित किया गया।
- सुरक्षित सैनिटेशन एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं में सतत विकास के साथ प्रदेश के चार शहरों (रायपुर, बिलासपुर, कोरबा एवं भिलाई) को प्रतिष्ठित Water+ प्रमाणीकरण से सुशोभित किया गया।
- सर्वेक्षण में राष्ट्रीय औसत Vs राज्य औसत का सारांश :-
घर-घर कचरा संग्रहण के राष्ट्रीय औसत 63% के विरुद्ध राज्य ka औसत 85.10% दर्ज किया गया।
स्रोत पृथक्करण के राष्ट्रीय औसत 27% के विरुद्ध राज्य का औसत 98% दर्ज किया गया।
अपशिष्ट प्रसंस्करण के राष्ट्रीय औसत 68% के विरुद्ध राज्य का औसत 98.40% दर्ज किया गया।
उपरोक्त प्रदर्शन के साथ हमारे शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर *सम्पूर्ण स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता के प्रति अपने दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रमुख घटकों Swachh Certification एवं GFC Star Rating में अद्वितीय प्रदर्शन कर राज्य के नगरीय निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान सुनिश्चित की है।
स्वच्छता परमो धर्मः
#swachhsurvekshan2025 #SwachhBharatAbhiyan #SwachhChhattisgarh
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में राष्ट्रीय पहचान बनाने वाले प्रदेश के 7 नगरीय निकायों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शुभकामनाएं दी।
17 जुलाई 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में तीन नगरीय निकायों- नगर निगम बिलासपुर, नगर पालिका कुम्हारी और नगर पंचायत बिल्हा को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा रायपुर नगर निगम को 'मंत्रालय पुरस्कार' से पुरस्कृत किया जाएगा। नगर निगम अंबिकापुर, नगर पंचायत पाटन और नगर पंचायत बिश्रामपुर को भी 'सुपर स्वच्छता लीग 2024' में स्थान मिला है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में राष्ट्रीय पहचान बनाने वाले प्रदेश के 7 नगरीय निकायों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि 17 जुलाई 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी तीन नगरीय निकायों- नगर निगम बिलासपुर, नगर पालिका कुम्हारी और नगर पंचायत बिल्हा को 'राष्ट्रपति पुरस्कार' से सम्मानित करेंगी।
इसके साथ ही केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा रायपुर नगर निगम को 'मंत्रालय पुरस्कार' से पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं नगर निगम अंबिकापुर, नगर पंचायत पाटन और नगर पंचायत बिश्रामपुर को 'सुपर स्वच्छता लीग 2024' में स्थान मिला है।
यह सफलता छत्तीसगढ़ की जनता के सामूहिक प्रयास, जनभागीदारी और स्वच्छता के प्रति उनके समर्पण का प्रतिफल है। सभी नगरीय निकायों, सफाई मित्रों और जागरूक नागरिकों को हृदय से बधाई और अभिनंदन।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सूत्र वाक्य 'न गंदगी करेंगे, न करने देंगे' को आत्मसात करते हुए स्वच्छता का यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
जय छत्तीसगढ़
@narendramodi
“सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान 2025”
मानसून से पूर्व एवं मानसून के दौरान नगरीय निकायों में स्वच्छता बनाये रखने तथा नागरिकों को जल जनित-वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव पर जागरूक करने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्रेरणा एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के मार्गदर्शन में प्रदेशव्यापी सफ़ाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान 2025 की शुरुआत मंगलवार को “स्वच्छ हाथ, स्वच्छ घर, स्वच्छ पड़ोस” पहल के साथ हुई। अभियान अंतर्गत प्रदेश के नगरीय निकायों में हाथ धुलाई अभियान, घर-घर जागरूकता, स्वच्छता अभियान एवं बीमारियों से बचाव के लिए अपने घर और आस-पड़ोस को स्वच्छ रखने की शपथ के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया है। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद लोरमी में 500 से अधिक बच्चों को हाथ धुलाई की सहीं विधि समझाकर तथा जल जनित-वेक्टर जनित बीमारियों के संबंध ने जागरूक कर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
#SafaiApnaoBimaariBhagao
#SwabhavSwachhata
#SanskaarSwachhata
#संवर_रहा_छत्तीसगढ़
#SwachhChhattisgarh
#CMOChhattisgarh #arunsao #ArunSaoBJP #urbanchhattisgarh #CGURBAN #vishnudevshay #chhattisgarh #Dprchhattisgarh #ChhattisgarhCMO #UrbanIndia #MinistryofHousingandUrbanAffairs #SwachhBharat
@SwachhBharatGov@MoHUA_India