नगर पालिका परिषद तखतपुर में स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 अंतर्गत नगर अध्यक्ष श्रीमती पूजा मक्कड़ जी द्वारा जनप्रतिनिधि व अधिकारीगणों की उपस्थिति में स्वच्छता दीदियों को पीपीई किट वितरित किये गए। साथ ही स्वच्छता दीदियों को पीपीई किट के उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। #SwachhAadat
आज सरोना, रायपुर स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर नगरीय निकाय के अधिकारियों के साथ कचरा निपटान कार्य का निरीक्षण किया। डंप साइट से कचरा हटाने और उसका वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण करने का कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।
कार्य में और तेजी लाने के लिए संबंधित ठेका कंपनी को स्पष्ट निर्देश और अधिकारियों को प्रतिदिन निरीक्षण करने के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना बनाकर समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
28 वर्ष पुराने सरोना ट्रेंचिंग ग्राउंड का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बहुत जल्द यह डंप साइट पूरी तरह साफ हो जाएगी, जिससे पर्यावरण स्वच्छ होगा और स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
सचिव बसव राजू एस जी, रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप जी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
स्वच्छता को व्यवहार और संस्कार में समाहित कर इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर हमारा प्रदेश उपेक्षित गंदे स्थलों (स्वच्छता लक्षित इकाई) के निराकरण के लिए प्रत्येक वर्ष नए नवाचार कर रहा है।
इस वर्ष हमने ब्लैक स्पॉट (स्वच्छता लक्षित इकाइयों / उपेक्षित गंदे स्थल) के समयबद्ध निराकरण हेतु “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” में आज 29 सितम्बर 2025 को "ब्लैक स्पॉट निराकरण व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090" का शुभारंभ किया है।
मुझे विश्वास है कि, हमारा यह कदम स्वच्छता के क्षेत्र में सुशासन एवं पारदर्शिता का अंतिम परिचायक सिद्ध होगा।
इस व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090 के माध्यम से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के नागरिक अपने शहरों के ब्लैक स्पॉट (उपेक्षित गंदे स्थल) के निराकरण हेतु शिकायत सीधे इस नंबर पर भेज सकेंगे।
नागरिक सहभागिता के इस महत्वूर्ण पहलू से शहरी व्यवस्थाओं में सुदृढ़ता आएगी और स्वच्छता शिकायतों की निराकरण प्रक्रिया और सशक्त होगी।
आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 15 अगस्त 2025 को देश भर से 'प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)' के चुनिंदा चयनित हितग्राहियों के लिए अपने गरिमामय आतिथ्य में भोज (At home reception ) का आयोजन किया गया है।
यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत नगर पंचायत बगीचा जिला जशपुर से योजना में लाभान्वित हितग्राही- हमारी बहन श्रीमती सुमन तिर्की जी को राष्ट्रपति भवन से उपरोक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण प्राप्त हुआ है।
राज्य द्वारा नामांकित नोडल अधिकारी के साथ कल दिनांक 14/08/2025 को श्रीमती सुमन तिर्की जी एवं उनके पति श्री आनंद तिर्की जी हवाई मार्ग से कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। आज मेरे निवास में बहन सुमन तिर्की जी मुझसे मिली और बताया कि कैसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी की प्रधानमंत्री आवास योजना में उन्हें घर मिला, उज्ज्वला योजना से गैस सिलिंडर मिला, हर माह मुफ्त में राशन और विष्णु सरकार की महतारी वंदन योजना की राशि से उनके जीवन में साकारात्मक परिवर्तन आया और उन्हें अपना स्वयं का आवास होने का गौरव प्राप्त हुआ। पेशे से राज मिस्त्री होने से दूसरों का घर बनाते-बनाते आदरणीय मोदी जी की जनहितकारी योजनाओं से उन्होंने कैसे अपना आवास बनाया इसकी भी जानकारी मुझे दी।
छत्तीसगढ़ राज्य की तरफ से इस गरिमामयी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रीमती सुमन तिर्की जी एवं उनके परिवार का हार्दिक अभिनंदन करता हूं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
@rashtrapatibhvn@PMAYUrban @MoHUAIndia @vishnudsai@ChhattisgarhCMO@UrbanCGOfficial
* बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में दिनांक 12.08.2025 को आयोजित "स्वच्छता संगम 2025" कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के BLC घटक अंतर्गत भारत सरकार से स्वीकृत हितग्राहियों को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायं जी एवं माननीय उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी के कर कमलों से हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा सह स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया एवं शाल श्रीफल देकर हितग्राहियों को सम्मानित भी किया गया ।
इस गरिमामय कार्यक्रम में संबंधित माननीय विधायकगण, माननीय महापौरगण एवं माननीय अध्यक्षगण भी मौजूद रहे।
@PMAYUrban@MoHUA_India@ChhattisgarhCMO@ArunSao3@UrbanCGOfficial
छत्तीसगढ़ के बिल्हा की महिलाओं ने यह साबित कर दिया कि बदलाव की असली ताकत समाज की जागरूक और समर्पित नारियों में होती है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में बिल्हा की महिलाओं के वेस्ट मैनेजमेंट कार्यों का उल्लेख करते हुए उनकी सराहना की।