वामासारथी-वन महोत्सव सप्ताह-2026 के अंतर्गत आज सेनानायक श्री मनोज कुमार अवस्थी के नेतृत्व में उपसेनानायक श्री श्याम देव एवं सैन्य सहायक श्रीमती प्रतिमा सिंह द्वारा वृक्षारोपण किया गया। सभी को अधिकाधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
💻 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर में सेनानायक श्री मनोज कुमार अवस्थी (IPS) के निर्देशन में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिकारियों एवं जवानों को ऑनलाइन ठगी, एटीएम क्लोनिंग, फर्जी ऐप, ओटीपी धोखाधड़ी से बचाव तथा 1930 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। #CyberSafety#UPPolice
वामा सारथी के अंतर्गत 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। सेनानायक श्री मनोज कुमार अवस्थी (IPS) की उपस्थिति में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अधिकारियों एवं जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं औषधियाँ उपलब्ध कराईं।
💂♀️ 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर
सेनानायक श्री मनोज कुमार अवस्थी (IPS) के निर्देशन एवं उपसेनानायक श्री श्याम देव की उपस्थिति में मंगलवार परेड संपन्न हुई। जवानों को स्क्वाड ड्रिल, शस्त्र अभ्यास तथा 38.8 मिमी गैस गन की हैंडलिंग एवं सेलों की जानकारी प्रदान की गई।
🇮🇳 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर 🇮🇳
आज सेनानायक श्री मनोज कुमार अवस्थी (IPS) की अध्यक्षता में मासिक जवान/जोनल सम्मेलन आयोजित हुआ। जवानों की समस्याओं का समाधान करते हुए अनुशासन, उत्तम स्वास्थ्य, योग, नशामुक्ति, स्वच्छता एवं मौसम केअनुरूपसावधानियों का पालन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए
12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर
पुलिसउपनिरीक्षक(नागरिक पुलिस)भर्ती-2025 की प्रस्तावित दौड़ हेतु एडीजी प्रयागराज जोन श्री ज्योति नारायण एवं आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र श्री अजय कुमार मिश्रा ने एथलेटिक्स ग्राउंड का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक-निर्देश
🇮🇳 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर
लखनऊ में ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आए एक मजदूर की जान आरक्षी प्रेमराज अत्री ने अपनी सूझबूझ, साहस और तत्परता से बचाई। माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनके इस सराहनीय कार्य पर सम्मानित किया।
#UPPAC#12वीवाहिनीपीएसीफतेहपुर
🧘♂️🇮🇳 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 पर सेनानायक श्री मनोज कुमार अवस्थी के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रही। योग प्रशिक्षक श्री महेंद्र मिश्र ने अधिकारियों एवं जवानों को योग अभ्यास कराया
12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर में आयोजित 30वीं अंतर वाहिनी वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता-2026 का सफल समापन हुआ। जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। वॉलीबॉल में 34वीं वाहिनी वाराणसी एवं सेपक टकरा में 42वीं वाहिनी प्रयागराज विजेता रही
बाढ़ राहत मॉक ड्रिल का आयोजन! सेनानायक श्री मनोज कुमार अवस्थी (IPS) के निर्देशन में बांदा (केन नदी), फतेहपुर (ओमघाट, गंगा नदी)और चित्रकूट (यमुना नदी) में संभावित बाढ़ से पूर्व तैयारियों हेतु 'बी दल'ने डेमोंस्ट्रेशन कर स्थानीय नागरिकों को बचाव व राहत उपायों के प्रति जागरूक किया
🏐🇮🇳 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर में 30वीं अन्तर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा) प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ हुआ। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक (IPS) ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया,10 टीमों के 163 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है
प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु श्री आलोक सिंह पुलिस महानिदेशक पीएसी, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में की गई तैयारियों के क्रम में ....
12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर में सेनानायक श्री मनोज कुमार अवस्थी (IPS) के निर्देशन एवं सैन्य सहायक श्रीमती प्रतिमा सिंह की उपस्थिति में मंगलवार परेड आयोजित हुई। जवानों को शस्त्र अभ्यास, हैंडलिंग एवं RAF मॉड्यूल के अंतर्गत TS ग्रेनेड, TS सेल व MSL की जानकारी प्रदान की गई।
आज दिनांक 29/05/2026 को सेनानायक श्री मनोज कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में मासिक जवान/जोनल सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जवानों को अनुशासन,के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त पीसी श्री शंकर पाण्डेय को सम्मानित कर विदाई दी गई तथा प्रत्येक दल को लाउडहेलर वितरित किए
💂♀️12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर में सेनानायक श्री मनोज कुमारअवस्थी महोदय की उपस्थिति में शुक्रवार परेड आयोजित हुई। जवानों को स्क्वाड ड्रिल, शस्त्र अभ्यास एवं मल्टी सेल लांचर की जानकारी दी गई। परेड उपरांत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। #PAC#Fatehpur
12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर में वामा सारथी के अंतर्गत समर कैम्प एवं बुक फेयर का आयोजन किया गया। बच्चों को जूडो-कराटे, योग, आर्ट एंड क्राफ्ट, संगीत एवं क्विज गतिविधियों से जोड़कर अनुशासन, आत्मरक्षा व रचनात्मकता के प्रति प्रेरित किया गया। #PAC#VamaSarathi
💂♀️12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर में सेनानायक श्री मनोज कुमार अवस्थी महोदय की उपस्थिति में शुक्रवार परेड सम्पन्न हुई। जवानों को शस्त्र अभ्यास/हैंडलिंग का प्रशिक्षण दिया गया तथा आरएफ कोर्स अंतर्गत गैस गन व सेलों की जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए
05/05/2026 को 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर में सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी के निर्देशन व उपसेनानायक श्री श्याम देव की उपस्थिति में मंगलवार परेड आयोजित। ड्रिल, टर्नआउट निरीक्षण व शस्त्र अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न फॉर्मेशन का अभ्यास हुआ तथा परिसर का निरीक्षण किया गया।