श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम
🟡 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा 🟢
दिनांक 04.09.2026 दिन शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सेनानायक श्री त्रिभुवन सिंह (आई.पी.एस.), 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा की गरिमामयी उपस्थिति में वाहिनी परिसर स्थित बहुउद्देशीय हॉल में जवानों द्वारा हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिभाव के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सेनानायक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात वाहिनी के जवानों द्वारा विभिन्न भक्तिमय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट एवं दमदार प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण, कर्मचारीगण, परिवारजन एवं श्रद्धालुओं ने करतल ध्वनि के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
तत्पश्चात मध्यरात्रि में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपरान्त सेनानायक एवं उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा श्री कृष्ण लला की सामूहिक आरती की गई। आरती के पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण, परिवारजन एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सेनानायक महोदय द्वारा उपस्थित सभी को आशीर्वचन प्रदान किया गया। इस प्रकार श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास से परिपूर्ण श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस शुभ अवसर पर उपसेनानायकश्री श्रीपाल यादव, सहायक सेनानायक श्री अशोक कुमार मिश्रा, सहायक सेनानायक श्री कृष्ण कुमार तिवारी, शिविरपाल महोदय श्री इंद्रजीत सिंह यादव, उपनिरीक्षक गोपनीय श्री विशाल कुमार, सूबेदार मेजर श्री राजू निषाद सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी, परिवारजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
🇮🇳 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा 🇮🇳
🌟 सेवानिवृत्त समारोह 🌟
वाहिनी में नियुक्त :
1.पी0सी0 902080315 श्री भाईलाल
2. मुख्य आरक्षी 860620439 श्री अशोक कुमार
3.मुख्य आरक्षी 880490234 श्री हरिनंद
4. मुख्य आरक्षी 860530176 श्री वकील गुप्ता
उपरोक्त के दिनांक 31.08.2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आज दिनांक 01.09.2026 को श्रीमान सेनानायक श्री त्रिभुवन सिंह (आईपीएस) के द्वारा फूल माला पहनाकर व उपहार भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ ससम्मान विदाई दी गई।
इस दौरान सहायक सेनानायक श्री कृष्ण कुमार तिवारी,शिविरपाल श्री इंद्रजीत सिंह यादव, प्रधान लिपिक श्री अमरजीत सिंह, आंकिक शाखा प्रभारी श्री राकेश कुमार,सूबेदार मेजर श्री राजू निषाद सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
आज दिनांक 15.08.2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर @co30pacup द्वारा वाहिनी क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण किया गया।महोदय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए वाहिनी में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा हेतु कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई ।तत्पश्चात वाहिनी परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
@IndependenceDay@HarGharTirangaa@Uppolice@Dgpacup@UPGovt@CMOfficeUP@igpacclkw
दिनांक 14.08.2026 को 'हर घर तिरंगा अभियान 2026' के अंतर्गत शहीद स्थलों/स्मारकों पर देशप्रेम संबंधी धुन वादन के क्रम में वाहिनी पीएसी बैंड द्वारा राजेंद्र नाथ लाहिड़ी शहीद स्मारक, गोण्डा तथा अयोध्या (तत्कालीन फैजाबाद) जेल परिसर स्थित अशफाक उल्ला खां शहीद स्मारक पर वंदे मातरम् एवं देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों का वादन किया गया। 🎺देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति ने उपस्थित जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया। कार्यक्रम की आमजन ने सराहना की। #HarGharTiranga2026 #VandeMataram
@Uppolice@dgpup@Dgpacup@igpacclkw@CMOfficeUP
मुश्किल का दंभ निचोड़ा है,
बाधा की बाँह मरोड़ी है।
है सौ-सौ बार प्रणाम इन्हें,
हर संकट में, हर जोखिम में...
जाँबाज़ी से यह डटे रहे,
#khakhiKaSitara@UPGovt@CMOfficeUP@Uppolice
मुश्किल का दंभ निचोड़ा है,
बाधा की बाँह मरोड़ी है।
है सौ-सौ बार प्रणाम इन्हें,
हर संकट में, हर जोखिम में...
जाँबाज़ी से यह डटे रहे,
#khakhiKaSitara@UPGovt@CMOfficeUP@Uppolice
हम माँ का आँचल भूल गए,
आँगन की दोपहरी भूल गए...
अमिताभ बच्चन की आवाज़ में भावपूर्ण एवं ओजपूर्ण कविता, शंकर महादेवन की गायकी और संगीत—कर्तव्य सर्वोपरि रखने वाले पुलिसकर्मियों को समर्पित “खाकी का सितारा”।
आज शाम।
#KhakiKaSitara
UPPolice YouTube: @UPPolice
क्या आँधी उसको रोकेगी?
सैलाब को जिसने झेला हो!
अमिताभ बच्चन की आवाज़ में जोश और शंकर महादेवन की आवाज़-संगीत में रचा यह गीत खाकी के साहस और दृढ़ संकल्प को समर्पित है।
“खाकी का सितारा” आज शाम जारी होगा।
#KhakiKaSitara
UPPolice YouTube: @UPPolice
सीने पर शौर्य सँवारे हैं,
कांधों पर अजय सितारे हैं।
अमिताभ बच्चन की ओजपूर्ण कविता और शंकर महादेवन की गायकी एवं संगीत से खाकी के शौर्य और गौरव की यह कहानी गीत के रूप में सामने आएगी।
“खाकी का सितारा” — आज शाम।
#KhakiKaSitara
UPPolice YouTube: @Uppolice
है देश की भक्ति साँसों में,
रक्षा का भाव है प्राणों में।
अमिताभ बच्चन की सशक्त आवाज़ में कविता और शंकर महादेवन की आवाज़ एवं संगीत से सजा यह गीत इन्हीं भावनाओं को समर्पित है।
“खाकी का सितारा” — आज शाम।
#KhakiKaSitara
UPPolice YouTube: @UPPolice
कहता है यही खाकी का सितारा...
एक ऐसी धुन, जो खाकी के साहस, सेवा और संकल्प की कहानी कहेगी।
अमिताभ बच्चन की ओजपूर्ण आवाज़ और शंकर महादेवन की गायकी-संगीत से सुसज्जित “खाकी का सितारा” — आज शाम।
#KhakiKaSitara
UPPolice YouTube: @Uppolice
सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा।
आज उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरव, शौर्य और समर्पण को स्वर देने आ रहा है “खाकी का सितारा”।
महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज़ में ओजपूर्ण कविता और शंकर महादेवन की आवाज़ एवं संगीत से सजा यह विशेष गीत आज शाम सामने आएगा।
#KhakiKaSitara
UPPolice YouTube: @UPPolice
आज दिनांक 13.08.2026 को 'हर घर तिरंगा अभियान 2026' के अंतर्गत शहीद स्थलों/स्मारकों पर देशप्रेम संबंधी धुन वादन के क्रम में वाहिनी पीएसी बैंड द्वारा शहीद स्मारक हड़ियागाड़ा, गोण्डा में वंदे मातरम् एवं देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों का वादन किया गया। 🎺
देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति ने उपस्थित जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया। कार्यक्रम की आमजन ने सराहना की।
#HarGharTiranga2026 #VandeMataram
@Uppolice@dgpup@Dgpacup@igpacclkw@CMOfficeUP
आज दिनांक 13.08.2026 को 30वीं वाहिनी पीएसी,गोण्डा के जवानों द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति का संदेश दिया।
🇮🇳 जय हिन्द!
#HarGharTiranga #TirangaYatra #VandeMataram
@Uppolice@Dgpacup@ADGPacHqLko@igpacclkw@digayasec@CMOfficeUP