कक्षा 12वीं की फाइनल मार्कशीट में हो सकता है अब बदलाव
परिषद ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक नया मूल्यांकन मॉडल प्रस्तावित किया है, जिसमें कक्षा 9वीं से 11वीं तक के अंक शामिल हैं और व्यावसायिक और कौशल-आधारित प्रशिक्षण पर जोर दिया गया है।
चंद्रयान-4 और चंद्रयान-5 मिशन का डिजाइन रेडी
भारतीय
अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस। सोमनाथ ने चंद्रयान 4 मिशन को लेकर अहम जानकारियां दी हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इसका डिजाइन तैयार कर लिया गया है।
छत्तीसगढ़ में आज भोजली तिहार की रहेगी धूम सुहागिन महिलाएं व कुंआरी कन्याएं बांस की टोकरी में मिट्टी भरकर धान, जौ, उड़द बोती हैं छत्तीसगढ़ में भोजली मितानी मित्रता का प्रतीक है छत्तीसगढ़ की मूल संस्कृति, प्रकृति और अध्यात्मिक संस्कृति का मिला-जुला पर्व (तिहार) है भोजली।
रायपुर दक्षिण व यूपी की 10
सीटों समेत देश के विभिन्न राज्यों की 46 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव छह माह की समय सीमा के भीतर ही होंगे। केरल की वायनाड लोकसभा सीट का उपचुनाव की तारीख भी विधानसभा के साथ ही घोषित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में 25 अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक रायपुर. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस पदकों की घोषणा की गई है। जारी सूची के अनुसार कुल 25 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को पदक मिलेगा। इसमें 15 को वीरता, 1 को विशिष्ट सेवाओं
देश की पहली लिथियम खदान छत्तीसगढ़ में शुरू होगीइलेक्ट्रिक कार और मोबाइल-लैपटॉप की बैटरी में होता है इस्तेमाल, 50 बड़ी कंपनियों ने डाला टेंडर पहली लिथियम खदान छत्तीसगढ़ के कटघोरा में खोली जाएगी। नेशनल मिनिरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट की 6वीं गवर्निंग बॉडी मीटिंग में यह निर्णय लिया गया
जगदलपुर के खिलाड़ियों ने कोंडागाव में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाया। चयन प्रक्रिया में बैडमिंटन कोच क्रिस क्रिस्टोफ़र से खेल की बारीकियाँ सीख रहे खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
छत्तीसगढ़ समेत देशभर के हैंडलूम प्रोडक्ट अब एक ही जगह मिलेंगे
रायपुर पंडरी हाट में जल्द ही प्रदेश के पहले हैंडलूम पार्क का निर्माण किया जाएगा। यहां छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलावा देशभर के अलग-अलग राज्यों में तैयार होने वाले हैंडलूम प्रोडक्ट एक ही जगह पर मिलेंगे।
#chhattisgarh#cg
जापान की रीढ़ में है छत्तीसगढ़ बस्तर के बैलाडीला का लोहा
अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों में परमाणु बम गिराया था। बैलाडीला से ही जापान को मिला चालीस लाख टन लौह अयस्क, बदले में मिली थी किरंदुल-विशाखापटनम रेल लाइन। उस वक्त भारत ने बैलाडीला (बस्तर) का
अमूस से प्रारंभ होता है गेड़ी खेल
अमूस तिहार के साथ ही बस्तर में गेड़ी खेलने का सिलसिला शुरू होता है, जो नवाखानी त्यौहार तक चलता है। अब बच्चे गेड़ी खेलने से भी दूर होते जा रहे हैं। यही कारण है, कि अब गांवों में नहीं के बराबर गेड़ी खेलते बच्चे नजर आते हैं।
नया रायपुर अटल नगर में छत्तीसगढ़ विधानसभा का नवीन भवन सालभर के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। भवन निर्माण का लगभग 20 फीसदी सिविल कार्य पूरा हो चुका है। पहले चरण में लगभग 236 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे विधानसभा भवन के निर्माण पर अब तक 102 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के साथ ही योजनाओं का नाम में बदलाव किया गया है। तत्कालीन भूपेश सरकार ने रमन सरकार की कई योजनाओं के नाम बदले थे, तो साय सरकार ने भी पिछली सरकार की आधा दर्जन योजनाओं के नाम बदल दिए हैं |
'छत्तीसगढ़' संवाददाता रायपुर, 30 जुलाई। सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के मामले में रायपुर जिला अव्वल रहा है। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक कार्यक्रम में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए रायपुर जिले के सर्वाधिक शासकीय अस्पतालों का प्रमाणीकरण हुआ है।
इसमें भारतीय दल के सभी पांच पार्टिसिपेंट्स ने 2 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीते। 54वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO) की शुरुआत 21 जुलाई 2024 को हुई थी। छत्तीसगढ़ के रायपुर से रिदम केडिया और मध्य प्रदेश के इंदौर से वेद लाहोटी ने गोल्ड जीता।