अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि!
श्री ओम प्रकाश वर्मा (RPS), पुलिस उप अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, राजस्थान के निधन पर राजस्थान पुलिस परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका निधन पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।
दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना।
ॐ शांति।
#RajasthanPolice
#OmPrakashVerma
#Condolences
#OmShanti
सुरक्षा के साथ-साथ 'सेवा' का अटूट संकल्प!
77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस कार्मिकों एवं स्वयंसेवकों द्वारा 'रक्तदान शिविर' का आयोजन किया जा रहा है।
हमारा उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मानवता की रक्षा के लिए भी सदैव अग्रणी रहना है।
दिनांक : 16 अप्रैल, 2026
स्थान: राजस्थान पुलिस अकादमी एवं समस्त जिला पुलिस लाइन
@RajCMO@svoruganti1466@Rajeev_ips
#RajasthanPoliceDay2026 #BloodDonation #ServiceToHumanity #RajasthanPolice #FoundationDay
कर्तव्य के पथ पर, संस्कृति का साथ!
77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित 'सांस्कृतिक संध्या एवं बड़ाखाना' में राजस्थान की गौरवशाली परंपराओं का संगम होगा।
अनुशासन के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक जड़ें ही हमें अटूट बनाती हैं।
दिनांक: 16 अप्रैल, 2026 |
समय : सायं: 7:00 बजे
स्थान : राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर
आप इस "सांस्कृतिक संध्या एवं बड़ाखाना" समारोह का LIVE प्रसारण हमारे आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स X | Facebook | YouTube पर देख सकते हैं।
#RajasthanPoliceDay #CultureOfRajasthan #PoliceFamily #RajasthanPolice #UnityInDiversity
खाटूश्यामजी मेले में ‘सेल्फी प्रतियोगिता’ का अनूठा आयोजन,
राजस्थान पुलिस का नवाचार,
एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने श्रद्धालुओं से की सहभागिता की अपील।
जयपुर, 23 फरवरी। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटू श्याम मंदिर में आयोजित हो रहे भव्य फागुन मेले के दौरान इस बार एक अनूठी पहल की गई है। राजस्थान पुलिस और सीकर पुलिस द्वारा ‘श्री खाटूश्यामजी मेला सेल्फी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालु पुलिस की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और सहयोग के साथ अन्य सुंदर पलों को कैमरे में कैद कर साझा कर सकेंगे।
सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार मेले में पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, महिला सहायता, चिकित्सा समन्वय एवं श्रद्धालुओं के नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी श्रद्धालु को मेले में पुलिस की बेहतर व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात किसी पुलिसकर्मी द्वारा किसी भी श्रद्धालु को की गई मदद या पुलिस—प्रशासन के इंतजामों से मिली राहत—सुविधा से संबंधित कोई भी क्षण दिखाई दे, तो वह उस पल की सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा कर सकता है।
100 बेस्ट सेल्फी को मिलेगा पुरस्कार :
एसपी नूनावत ने बताया कि प्रतिभागियों को अपनी सेल्फी के साथ @policerajasthan को टैग करते हुए #SafeWithPolice और #KhatuMelaPolice हैशटैग लगाना होगा। प्राप्त प्रविष्टियों में से चुनी गई 100 श्रेष्ठ सेल्फी को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को खाटू श्याम बाबा की आकर्षक तस्वीर, प्रसाद तथा राजस्थान पुलिस की ओर से प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। जिले से बाहर के विजेताओं को डाक से पुरस्कार व प्रशंसा पत्र भेजे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच विश्वास, सहयोग और सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करना है। पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। यह प्रतियोगिता उसी साझेदारी का प्रतीक है। खाटूश्यामजी मेले में इस नवाचार से जहां श्रद्धालुओं को सहभागिता का अवसर मिलेगा, वहीं पुलिस और आमजन के बीच विश्वास की डोर और मजबूत होगी।
उन्होंने मेले से संबंधित प्रमाणिक जानकारी के लिए श्रद्धालुओं से आधिकारिक पुलिस पेज को फॉलो करने की अपील भी की है और कहा है कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9667600788 एवं पुलिस आपातकालीन सेवा 112 पर संपर्क किया जा सकता है।
#RajasthanPolice
#SikarPolice
#KhatuMela2026
#KhatuShyamMela
#SafeWithPolice
#KhatuMelaPolice
#SelfieWithPolice
#RajasthanPolice
#SikarPolice
राजस्थान बजट 2026-27 में मिली बड़ी सौगात।
सशक्त पुलिस – सुरक्षित राजस्थान।
अलवर में अलवर दक्षिण के नाम से नवीन CO Office का सृजन किया जाएगा।
06 चौकिया को पुलिस थानों में क्रमोन्नत किया जाएगा।
जयपुर के रामपुरा डाबड़ी में नया पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा।
नव घटित जिलों में अभय कमांड सेंटर हेतु 40 करोड रुपए का प्रावधान।
16 नई पुलिस चौकियां स्थापित की जाएंगी।
नवगठित जिलों में SC/ST
CO Office तथा मानव तस्करी विरोधी यूनिट्स (AHTU) स्थापित की जाएगी।
महिला पुलिस कर्मियों के लिए 100 पुलिस थानों में महिला बैरक विकसित किए जाएंगे।
मजबूत संरचना, त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील पुलिसिंग — राजस्थान पुलिस आपके विश्वास के साथ।
#RajasthanPolice
#बजट_समृद्ध_राजस्थान_का
#RajasthanBudget2026
#बजट_2026 #सड़क_सुरक्षा
#BudgetForViksitBharat
#DIPRRajasthan #rajasthan #RajasthanNews #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #बढ़ता_राजस्थान_हमारा_राजस्थान #2साल_नव_उत्थान_नया_राजस्थान
शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी है… तो नहीं चलानी है।
दुर्घटनाएँ किस्मत से नहीं, आपकी लापरवाही से होती हैं।
स्टेयरिंग पर कंट्रोल चाहिए—न कि शराब का असर।
अपनों के लिए रुक जाइएज़िंदगी की कीमत बहुत ज़्यादा है। आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
#DontDrinkAndDrive#JaipurPolice#RoadSafety
राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स *का लोगो हुआ लॉन्च
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने किया विमोचन — नशे के खिलाफ अभियान को मिलेगी नई पहचान
जयपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को अब लोगो के रूप में अपनी अलग पहचान मिल गई है। पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में इस टास्क फोर्स के विशेष लोगो का विमोचन किया और जुड़े पुलिस अधिकारियों को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर डीजी (लॉ एंड आर्डर) श्री संजय कुमार अग्रवाल, एडीजी (एटीएस) श्री दिनेश एम.एन., टास्क फोर्स के आईजी श्री विकास कुमार, कुंवर राष्ट्रदीप, योगेश यादव, विकास शर्मा, दीपक अग्रवाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नशे के खिलाफ सशक्त प्रतिबद्धता का प्रतीक:
नया लोगो राजस्थान पुलिस की नारकोटिक्स विरोधी मुहिम को सशक्त और संगठित पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह लोगो नशे के खिलाफ पुलिस की “संकल्प, समर्पण और सतर्कता” की भावना को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाता है।
डीजीपी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने, अवैध तस्करी पर नियंत्रण और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए निरंतर अभियान चला रही है। उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में और अधिक प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
#RajasthanPolice
#ANTF
#AntiNarcoticsTaskForce
#DrugFreeRajasthan
#SayNoToDrugs
#WarOnDrugs
#NashaMuktRajasthan
#DGP_Rajasthan
#RajasthanFightsDrugs
#StopDrugTrafficking
#YouthAgainstDrugs
#SafeRajasthan