श्री अयोध्या जी धाम , नव निर्मित श्री राम मंदिर में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के पर देशवासियों को हार्दिक बधाई ।आज करोड़ों भारतीयों द्वारा लिए गए संकल्प को फलीभूत देखने का पल मिल रहा है जिसमें बहुत लोगों ने बलिदान दिया है। सभी संत महात्माओं को शत-शत नमन ।जय श्री राम।
बहुत खूबसूरत है पीलीभीत से आयी ये तस्वीर। शक्ति का प्रतीक, टाइगर। अपनी बेपनाह ताकत पर बाघ को कितना ऐतबार है। उसे मालूम है की ये भीड़ एक गर्जना पर भाग खड़ी होगी। शायद इसलिए इत्मीनान से सर्दी की धूप का लुत्फ़ उठाया जा रहा है। जंगल और जानवर प्रकृति से प्रेम की मिसाल हैं। इन्हे संरक्षण, सम्मान और स्थान दीजिये।
मैंने माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी से एक आग्रह किया है कि मुझे प्रतिदिन पौधरोपण करने दें और उसके लिए मुझे जगह मिलती रहे।
- माननीय श्री @ChouhanShivraj जी
केरल: ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी ने एक बीमार महिला के चार महीने के भूखे बच्चे को स्तनपान कराया.
मासूम की मां पास के ही अस्पताल में भर्ती थी.
पुलिस के मुताबिक, बिहार की राजधानी पटना का निवासी परिवार काफी समय से केरल में रह रहा है. परिवार का मुखिया एक मामले को लेकर जेल में बंद है.
इस वजह से महिला और उसके चार बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं था. सहायता के लिए पांचों को गुरुवार को कोच्चि सिटी महिला थाने लाया गया.
बीमार होने की वजह से चार बच्चों की मां को एर्नाकुलम जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण महिला को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है.
उधर, थाने में तीन बड़े बच्चों के लिए पुलिसकर्मी ने भोजन का इंतजाम किया. लेकिन नौ महीने के एक बच्चे को भूख बिलखते देख पुलिस अधिकारी एम. ए. आर्या खुद को रोक न सकीं और फिर वह अपने कर्तव्य से परे जाकर सबसे छोटे बच्चे को स्तनपान कराने लगीं.
सिटी पुलिस ने आर्या के इस काम की सराहना की है. पुलिस ने उस पल को कैद करते हुए एक तस्वीर भी शेयर की. तस्वीर में एक मार्मिक क्षण कैद हुआ, जिसमें महिला अधिकारी आर्या दुधमुंहे शिशु को अपनी गोद में लिए हुए थीं.
#Kerala #Police @TheKeralaPolice
मैंने ये कहानी अंग्रेज़ी में कहीं पढ़ी थी।आज हिंदी में आप सबको सुना रहा हूँ।इस कहानी में कमाल का lesson है।एक सीख है।अगर आप इस कहानी पर अमल करें तो हो सकता है ज़िंदगी आसान हो जाए।आपको इस कहानी का शीर्षक देना है।सोच कर एक टाइटल बताना है।जो तीन title मुझे सबसे अधिक पसंद आयेंगे।मैं अपनी तरफ़ से उन्हें एक special गिफ़्ट भेजूँगा।इसे देखिए, share करिये और टाइटल भेजें।जय हो!!!🙏❤️ #LifeLesson #Gift