👉तीसरे साल भी नहीं बना नदौली में पीपा पुल, नदी में फंसी कम्बाइन से बढ़ी किसानों की परेशानी।
✍️ #देवरिया जिले के विकास खंड लार अंतर्गत नदौली में इस वर्ष भी पीपा का पुल नहीं बन सका, जिससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। लगातार तीन वर्षों से पुल निर्माण का आश्वासन दिया जा रहा था, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं हुई।
🔶बताया जा रहा है कि सपा नेता प्रज्ञानंद चौधरी द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद जानकारी मिली कि पीपा पुल का टेंडर मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इससे किसानों में नाराजगी और मायूसी दोनों देखने को मिल रही है।
🔶ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेत्री अनुभा सिंह ने कहा कि सलेमपुर क्षेत्र की विधायक व राज्यमंत्री द्वारा प���छले तीन वर्षों से किसानों को पुल निर्माण का भरोसा दिया जा रहा था, लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने इसे किसानों के साथ छल बताया।
🔶सरयू नदी के दो पाटों के बीच फैले लगभग 10 हजार एकड़ क्षेत्र में बोई गई गेहूं की फसल की कटाई के लिए कम्बाइन मशीनों को पार ��राना किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। आप तस्वीरों में देख सकते है की नदौली घाट पर दो कम्बाइन मशीनों को नदी पार कराया जा रहा है, जिसमें से एक कम्बाइन दस ट्रैक्टरों की मदद से किसी तरह पार हो गई, जबकि दूसरी मशीन नदी में ही फंस गई।
🔷मौसम की अनिश्चितता के बीच किसान जोखिम उठाकर ट्रैक्टरों के सहारे कम्बाइन को नदी पार कराने को मजबूर हैं। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि यदि समय रहते पीपा पुल बन ज���ता, तो उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। फिलहाल, नदौली क्षेत्र के किसान प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
@CMOfficeUP @UPGovt @dmdeoria @InfoDeptUP @rashtrapatibhvn @PMOIndia @yadavakhilesh @uppwdofficial
आज दिनांक १ जनवरी २०२५ को प्रभु श्री रामलला सरकार के दर्शनों को उमड़ा अपार जनसमूह
On 1 January 2025 today, a massive gathering of devotees thronged to have darshan of Prabhu Shri Ramlalla Sarkar.
पौष पूर्णिमा की बधाई।
विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम 'महाकुम्भ' का आज से तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हो रहा है।
अनेकता में एकता की अनुभ���ति के लिए, आस्था एवं आधुनिकता के संगम में साधना एवं पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी पूज्य सन्तों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है। माँ गंगा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें।
महाकुम्भ प्रयागराज के शुभारंभ एवं प्रथम स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं।
सनातन गर्व-महाकुम्भ पर्व
श्री राम राग सेवा का आयोजन अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। यह भक्तिमय आयोजन भगवान श्री राम की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महिमा का उत्सव मनाने के लिए समर्पित है, जो देशभर से आए ख्यातिलब्ध कलाकारों तथा भक्तों को एक साथ जोड़ता है।
श्री राम राग सेवा में प्रभु श्री रामलला सरकार की महिमा में भजनों, रागों और कीर्तन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे वातावरण दिव्य आनंद और भक्ति से भर जाएगा। इसका शुभारंभ भारत रत्न स्वर्गीय सुश्री लता मंगेशकर जी द्वारा रिकॉर्डेड उनकी अंतिम कंपोजिशन श्री राम स्तुति श्लोक की आदर स्वरूप प्रस्तुति ��े होगा।
यह शुभ अवसर ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह की वर्षगांठ को चिह्नित करत�� है, जो प्रभु श्री रामलला सरकार के प्रति अद्भुत श्रद्धा और मंदिर की कोटि-कोटि श्रीराम भक्तों के लिए आध्यात्मिक केंद्र के रूप में भूमिका को दर्शाता है।
लखनऊ में अमर उजाला द्वारा आज आयोजित 'मेधावी छात्र सम्मान समारोह' में प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ देश, समाज और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा भी हुई।
सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!
@AmarUjalaNews
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन हेतु पधारने वाले सभी भक्तों के सादर सूचनार्थ:
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिदिन औसतन 1 से 1.5 लाख दर्शनार्थी दर्शन कर रहे हैं।
दर्शनार्थी श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रातः 6:30 बजे से लेकर रात���रि 9:30 बजे तक दर्शन हेतु प्रवेश कर सकते हैं।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रवेश करने से लेकर, दर्शन कर बाहर आने तक की प्रक्रिया अत्यंत सरल एवं सुगम है। सामान्यतः दर्शनार्थियों को 60 से 75 मिनट के भीतर भगवान श्री रामलला सरकार के दिव्य दर्शन सुगमता से हो जाते हैं।
भक्त यदि अपना मोबाइल, जूते-चप्पल, पर्स आदि सामान मंदिर परिसर के बाहर रख कर आयेंगे, तो उन्हें अत्यंत सुविधा होगी तथा उनके समय की भी बचत ���ोगी।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में अपने साथ फूल-माला, प्रसाद आदि लेकर न आयें।
प्रातः काल 4 बजे मंगला आरती, 6:15 बजे श्रृंगार आरती एवं रात्रि 10 बजे शयन आरती में प्रवेश, प्रवेश पत्र द्वारा ही संभव है। अन्य आरतियों के समय प्रवेश पत्र की आवश्यकता नहीं है।
प्रवेश पत्र हेतु दर्शनार्थी का नाम, आयु, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं शहर का नाम जैसी सूचनाएँ आवश्यक हैं।
यह प्रवेश पत्र श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट से भी उपलब्ध हो सकता है। यह प्रवेश पत्र निःशुल्क है।
निर्धारित शुल्क लेकर दर्शन की या किसी विशेष पास की व्यवस्था श्री राम जन्मभूमि मं���िर में नहीं है।
यदि फिर भी आपको कभी पैसा लेकर दर्शन करवाने का समाचार सुनने को मिलता है, तो वह धोखाघड़ी का प्रयास हो सकता है। मंदिर प्रबंधन का इससे कोई संबंध नहीं है।
मंदिर में वृद्ध जनों एवं दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध है। यह व्हील चेयर केवल श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के लिये है, अयोध्या शहर या किसी अन्य मंदिर हेतु नहीं। इस व्हील चेयर का कोई किराया नहीं है, परंतु व्हील चेयर ले ��ाने वाले नवयुवक को पारिश्रमिक देना होता है।
भगवान श्री ���ामलला सरकार के दिव्य दर्शन - श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या धाम
माघ कृष्ण प्रतिपदा, विक्रमी संवत् २०८०
Divya Darshans of Bhagwan Shri Ram Lalla, Shri Ram Janmabhoomi Mandir, Ayodhya Dham
Magha Krishna Pratipada, Vikrami Samvat 2080
अब तो माननीय जी द्वारा मेरे शुभचिंतकों को धमकी भी दिया जाने लगा है..........
महोदय को अच्छी तरह से पता है कि एक बाल भी बांका करने की उनकी हैसियत नहीं है फिर भ��� बंदर घुड़की दिखा रहे है......
गांव गांव ��े खदेड़े गए,बेइज्जत हुए,गुस्से में लाल पीला हुए, हाई कमान की दुहाई दिए फिर भी आदत से बाज नहीं आए.........
दिनकर जी ने कहा था --- सिंहासन खाली करो की जनता आती है..........
सलेमपुर की जनता भी अब यही कहने लगी है........
लोकतांत्रिक राजतंत्र अब चलने वाला है नहीं........
माननीय जी पहले अपने घर के पास की सरकारी टंकी में पानी तो भरवा लिए होते.........
बिना संघर्ष के केवल विरासत में जब पद मिलता है तो यही होता है..........
दिया बहुत फड़फड़ा रहा है,,,,,,इसका मतलब की अब बुझने ही वाला है।
गुजरात प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री श्री रत्नाकर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।
@ratnakar273@BJP4Gujarat
महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु ने मातृभूमि की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर, देश के युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार कर स्वाधीनता की अमर गाथा लिखी थी।
आज उनके बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
आज अपने विधानसभा क्षेत्र #सलेमपुर में..
ग्राम #भरौली के पूर्व प्रधान, मण्डल मंत्री #श्री_सन्तोष_दुबे_जी के पिता जी के ब्रम्हभोज में उपस्थित होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रधांजलि अर्पित किया व पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
@BJP4UP