#अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस_2026
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से समस्त जनपदवासियों को #अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "Yoga for Healthy Ageing" (स्वस्थ आयु के लिए योग) के संदेश को आत्मसात करते हुए स्वस्थ शरीर, संतुलित मन एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें तथा स्वस्थ, सक्रिय और सुखमय जीवन की ओर अग्रसर हों।
#YogaForHealthyAgeing #YogaDay #InternationalDayOfYoga2026 #YogaForAll #YogaForLife #NoidaPolice
.@CP_Noida द्वारा 'Let's Help India' (Autism Parents Forum) के प्रतिनिधियों के साथ #ऑपरेशन_अपराजेय के अंतर्गत ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों की आवश्यकताओं, चुनौतियों एवं अपेक्षाओं को समझने हेतु सार्थक संवाद किया गया।
संवाद के दौरान ऑटिज़्म की प्रारंभिक पहचान, समावेशी शिक्षा, सुरक्षा, पुनर्वास, डे-केयर सहायता तथा ऐसे बच्चों के लिए अधिक सुलभ एवं सहयोगात्मक वातावरण विकसित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संस्थागत समन्वय एवं नीति-स्तर पर प्रभावी सहयोग को और सुदृढ़ बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
#ऑपरेशन_अपराजेय केवल एक अभियान नहीं, बल्कि Special Need Children एवं उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता, सुरक्षा और सहयोग का संकल्प है। इसका उद्देश्य ऐसे बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं समावेशी वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमताओं का विकास कर सकें तथा उनके परिवारों को आवश्यक सहयोग, मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध हो सके।
#AutismAwareness
#OPERATION_INVICTUS
#ऑपरेशन_अपराजेय
#NoidaPolice