🚩 अति आवश्यक डिजिटल अलर्ट 🚩
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)
मीडिया प्रकोष्ठ
सभी समर्पित साथियों को सूचित किया जाता है कि आज सायं ठीक 6:00 बजे से महाराणा प्रताप के पावन राज्यारोहण दिवस के अवसर पर ट्विटर (X) मंच पर #महाराणा_प्रताप हैशटैग के साथ संगठित ट्रेंड अभियान प्रारंभ।
🚩 "अति आवश्यक सूचना" 🚩
कल सायं 6 बजे से महाराणा प्रताप के राज्यारोहण दिवस के अवसर पर #महाराणा_प्रताप हैशटैग के साथ ट्विटर (X) ट्रेंड चलाया जाएगा।
सभी साथी समय पर सक्रिय रहें, अपने-अपने अकाउंट से न��रंतर ट्वीट, रीट्वीट एवं कोट ट्वीट करें।
आपकी सक्रिय सहभागिता ही इस ट्रेंड को सफल बनाएगी।
*शिक्षक स्���यं आदर्श प्रस्तुत कर समाज में बदलाव के अग्रदूत बने : महेंद्र कपूर*
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला जयपुर प्रथम एवम् द्वितीय का तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग आनंदीलाल पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (बधिर) जयपुर में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ��े राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री महेंद्र कपूर जी ने हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान विषय पर संबोधित करते हुए शिक्षकों का आव्हान किया कि अपने विद्यालय को तीर्थ बनाने, आदर्श जीवन मूल्यों की स्थापना एवम् सुसंस्कृत समाज के निर्माण के लिए उन्हें स्वयं को एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमारे ध्येय एवं विचार “राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक, शिक्षक ���े हित में समाज" के पुरूषार्थ को लेकर राष्ट्रीयता और भारतीय दर्शन की भावना से ओतप्रोत, प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर के शिक्षकों को शामिल करते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पूरे भारत के प्रत्येक विद्यालय में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम चला रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने कार्य से समाज की दशा और दिशा बदल सकता है और इस कार्य की नींव शिक्षकों द्वारा स्वयं के विद्यालय के कक्षा कक्षों से रखी जानी चाहिए। विद्यालय में प्रार्थना सभा को बहुत सुन्दर बनाने, विद्यालय की भौतिक सुविधाओं , साज सज्जा को आकर्षक बनाने ,स्वच्छ एवम् सकारात्मक वातावरण तैयार करने,अच्छे कार्यों की शुरुआत में आने वाली बाधाओं का मजबूती से सामना करने, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ समान स्नेहपूर्ण संबंध रखने, विद्यार्थियों के अच्छे गुणों को सभी के सामने रखने,अपने विषय पर पूर्ण तैयारी रखने आदि विभिन्न माध्यमों से शुरुआत कर हम विद्यालय को इस स्तर का बनाने का प्रयास करें कि बालक और सम��ज का हर नागरिक मंदिर की तरह अपने अतिथि को अपने विद्यालय को दिखाने का अनुग्रह करें।
उन्होंने कहा कि शिक्षक को उसके प्रयासों की पराकाष्ठा करनी होगी ,तभी हम समर्थ भारत, श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत के सपने को पूर्ण कर पाएंगे।
प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल, प्रदेश उपसभा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रदेश संयुक्त मंत्री नोरंग सहाय भारतीय,प्रदेश प्रतिनिधि निधि छीपा, प्रदेश ��ीडिया प्रकोष्ठ सहसंयोजक देवेंद्र शर्मा, अभिलेखागार प्रकोष्ठ सहसंयोजक जयकिशन दाधीच, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सहसंयोजक सुनीता शर्मा, संभाग संगठन मंत्री कमलेश चौधरी जयपुर जिला कार्यकारिणी उप शाखा कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता एवं प्रबंधनकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में कल्याण मंत्र के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।
@MahendraKapoor6
@ABRSM14121993
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की प्रदेश मीडिया कार्यशाला, प्रिंस एकेडमी सीकर में संपन्न हुई।
प्रदेश भर से आए संभागीयों ने डिजिटल चुनौतियों और समाधान पर मंथन किया।
@ABRSM14121993@RSSRashtriya@RCPushkarnaRSSR
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की मीडिया टोली की राज्य स्तरीय कार्यशाला का प्रिंस एकेडमी, पालवास चौराहा, सीकर में हुआ उद्घाटन।
उद्घाटन सत्र मे��� अध्यक्षता श्री सम्पत सिंह जी भाईसाहब, प्रदेश सभाध्यक्ष और मुख्य अतिथि और वक्ता श्री @RCPushkarnaRSSR भाईसाहब, प्रदेशाध्यक्ष रहे और कार्यक्रम का संचालन मीडिया संयोजक श्री @CPKURMI जी ने किया।
@ABRSM14121993
#मीडिया_कार्यशाला_२
Smooth, hydrated skin is just 10 minutes away. Get your body lotion delivered now! Smooth, hydrated skin is just 10 minutes away. Get your body lotion delivered now! ✨
शिक्षा विभाग का स्टाफिंग पैटर्न हो छात्रहित में: @RCPushkarnaRSSR
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने पदोन्नतियों, नवीन शैक्षणिक सत्र और अन्य मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री दिलावर से की वार्ता
जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में शिक्षा जगत के ज्वलंत मुद्दों को लेकर माननीय शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar जी से वार्ता की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा उपस्थित रहे।
प्रदेश महामंत्री लखारा ने बताया कि संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने आज शिक्षामंत्री कार्यालय में शिक्षा मंत्री से विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर त्वरित निर्णय लेने का आग्रह किया। आज की वार्ता में संगठन ने सरकार द्वारा अब तक किए गए पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार-मुक्त स्थानांतरण तथा ऐतिहासिक पदोन्नतियों के लिए धन्यवाद देते हुए शिक्षा मंत्री से अन्य सभी संवर्गों की पदोन्नतियां भी शीघ्र करने की मांग रखी।
संगठन ने आग्रह किया कि विद्यालयों को दी जाने वाली सीएसजी एवं अन्य मदों की राशि शीघ्र जारी की जाए तथा भविष्य में इसका आवंटन प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में ही सुनिश्चित किया जाए। सा�� ही, शिक्षा विभाग में होने वाले स्टाफिंग पैटर्न को छात्रहित में निर्धारित करने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी दूरस्थ स्थानों पर नहीं लगाने की भी मांग की गई।
प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा ने कहा कि आज शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता में संगठन ने विभाग की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया। संगठन ने सरकार द्वारा रंग-रोगन योजना को लेकर की गई पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आगाम��� वर्षों में रंग-रोगन की राशि सीधे विद्यालयों या अधिकृत एजेंसी को प्रदान की जाए, जिससे शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव न बने।
उन्होंने आगे कहा कि नए शैक्षणिक सत्र को 1 अप्रैल से प्रारंभ करने की योजना के कारण वर्तमान सत्र में परीक्षाएं जल्दी कराने से शिक्षकों को पाठ्यक्रम पूर्ण करने के लिए कम समय मिलेगा। अतः इस पर ध्यान देते हुए शिक्षक और छात्रहित में निर्णय लिया जाए।
वार्ता के दौरान शिक्षा मंत���री ने सहजता से सभी मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन देते हुए कहा कि हमारी सरकार “श्रेष्ठ गुरु परंपरा” को ��्थापित करने के लिए श्रेष्ठ शिक्षकों के सहयोग से राष्ट्रनिर्माण में आगे बढ़ने का आह्वान करती है।
इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य, उपाध्यक्ष (महिला) सुषमा विश्नोई, प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह, महिला मंत्री गीता जैलिया, अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री बसंत जिंदल, कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छावा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने शिक्षामंत्री के शिक्षक हित में लिए गए निर्णयों पर संतोष जताया और अन्य मांगों पर भी त्वरित निर्णय की अपेक्षा व्यक्त करते हुए भजनलाल सरकार की सकारात्मक पहल पर विश्वास व्यक्त किया।
@rajeduofficial @ABRSM14121993
#शिक्षा_मंत्री_से_वार्ता
मुख्यमंत्री ���्री भजनलाल शर्मा ने ABRSM के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की और ‘हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान‘ अभियान के पोस्टर एवं स्टीकर का विमोचन किया।
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से ABRSM और राशिसंघ (राष्ट्रीय) के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की और माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने ‘हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान‘ अभियान के पोस्टर एवं स्टीकर का विमोचन किया। (1/2)
@RajCMO@madandilawar@rajeduofficial@ABRSM14121993