बेरोज़गारी भत्ता पिछले 1 साल से बकाया चल रहा है।
बेरोज़गार युवाओं को भत्ता की राशि की सख्त आवश्यकता है।
राजस्थान के बेरोजगारों को रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र की जगह बधाई पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।
समस्याओं की कमी नहीं है परंतु स्टाफिंग पैर्टन से अब बेरोजगारों बड़ी उम्मीदें हैं।
@kkvishnoibjp
बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत प्रदेश के अधिकांश जिलों का भुगतान जारी हो चुका है, लेकिन बाड़मेर जिले के हजारों युवाओं का 7–8 महीने से भत्ता लंबित पड़ा हुआ है। लगातार इंतजार के कारण विद्यार्थियों एवं बेरोजगार युवाओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
NHM DATA ENTRY OPERATOR का दस्तावेज सत्यापन हुए 2 माह का समय हो चुका परंतु अभी तक इस भर्ती का अंतिम परिणाम जारी नहीं किया गया।
RSSB @alokrajRSSB जी लाइब्रेरियन, जेल प्रहरी,VDO, चिकित्सा विभाग की कई भर्तियों का परिणाम शेष है।
अतिशीघ्र इनका परिणाम जारी करवाने का प्रयास करें।
RSSB जेल प्रहरी भर्ती 2024:
•विज्ञापन - 11/12/2024
•परीक्षा फॉर्म -24/12/2024 से 22/01/2025
•लिखित परीक्षा -12/04/2025
•लिखित परीक्षा परिणाम- 29/08/2025
•फिजिकल के लिए 10 गुना लिस्ट -05/12/2025
•फिजिकल टेस्ट- 18/12/25 से 01/01/2026
• प्री DV परिणाम - 30/01/2026
• DV प्रकिया -23/02/2026 से 06/03/2026
इस भर्ती को 1.5 साल पूरे होने को आए है, परंतु अभी तक अंतिम परिणाम जारी का हजारों युवाओं द्वारा इंतजार किया जा रहा है।
◾@alokrajRSSB जी कृपया संज्ञान लेवे और भर्ती को जल्द से जल्द पूरी करवाने में आवाज उठाए।
राजस्थान में प्रति माह 2 लाख बेरोजगार युवाओं को प्रति माह लड़की -4500रू, लड़कों -4000रू बेरोजगारी भत्ता के रूप समय पर दिया जाने का नियम है।
नवंबर 2023 के बाद से आज मार्च 2026 तो एक भी माह का बेरोज़गारी भत्ता कभी भी समय पर नहीं आया।
उससे पहले 2019-2023 तक हर माह बेरोजगारों का भत्ता समय पर आया करता था।
अब अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 का भत्ता अभी भी नहीं आया।
कभी BANK IFSC CODE तो कभी Internship की उपस्थिति, कभी कोई अन्य बहाना लगा लगाकर बेरोजगारों को उनका हक छीना जा रहा है।
यह सच है जो आपको कमेंट में लाभार्थियों द्वारा भी बताया जायेगा।
बेरोज़गारी भत्ता की सबसे ज्यादा मांग मैंने हर स्तर तक उठायी है और क ई बार एक साथ 3-4 माह का दिलवाया था परंतु आज के बेरोजगार भी बहुत चतुर हो गए कोई अपनी आवाज को ना लिख सकता ना उठा सकता।
आज के स्टूडेंट्स युवा बेरोजगार सभी डरें हुए हैं कोई अपनी आवाज नहीं उठा सकता।
इसलिए इन स्टूडेंट्स के साथ यह सब हो रहा है मैं सरकार का नहीं इन स्टूडेंट्स का ही दोष बताऊंगा।