ये हैं कुमार संगकारा, राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कोच..!!
पिछले सीजन कई सीजन से यही कोच थे, लेकिन जैसे ही राहुल द्रविड़ टीम इंडिया से अलग हुए, राजस्थान रॉयल्स ने तुरंत उनको अपना कोच बना लिया,
आज संगकारा RCB v RR का मैच स्टैंड से देख रहे थे और राजस्थान टेबल में 8वें स्थान पर है..!!
3 महीने में अर्जुन तेंदुलकर क्रिस गेल बन जाएगा.!
युवराज सिंह के पिता जी योगराज सिंह ने दावा किया है कि अगर सचिन तेंदुलकर अपने लड़के को उनके पास 3 महीने के लिए छोड़ दें तो मैं उसे क्रिस गेल बना कर भेजूंगा,
अब वो ये बात कई बार कह चुके हैं, सचिन तेंदुलकर को अब भेज ही देना चाहिए.!!
आज से पाकिस्तान सुपर लीग का प्रसारण बंद...!!!
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद, 'फैनकोड' जोकि इंडिया में PSL का लाइव प्रसारण कर रही थी, अब इसके लाइव टेलीकास्ट को आज से बंद कर देगी,
वहीं अपने देश में तो इस समय IPL चल ही रहा है,
तो PSL को लाइव दिखाने की जरूरत ही क्या थी...!!!
प्लेऑफ के लिए बढ़ती हुई मुंबई इंडियंस..!!
इस सीजन अपने पहले 5 मैचों में से मुंबई इंडियंस 4 मुकाबले हार गई थी,
और अब जोरदार वापसी करते हुए लगातार 4 मैच जीत चुकी है, और पोइंट टेबल में नंबर-3 की पोजिशन पर आ चुकी है,
5 बार की चैंपियन टीम अपना छठा खिताब जीतने के लिए बढ़ रही है...!!
शुभमन गिल ने मान लिया वो हैं क्रिकेट जगत के "प्रिंस"..!!
आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान गिल इस बारी MRF के बल्ले से खेल रहे हैं, और उस बल्ले का एडिशन है 'प्रिंस',
किंग कोहली के बाद उनकी काबिलियत देखकर फैंस उन्हें प्रिंस कहकर बुलाने लगे थे, अब ये बात गिल तक भी पहुँच गयी..!!!
नॉट आउट थे फिर भी खुद ही पवेलियन लौट गए..!!
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में ईशान किशन के बल्ले के पास से गेंद गयी, किसी ने अपील भी नहीं की, और वो खुद ही पवेलियन चले गए,
बाद में जब पवेलियन में जाकर रिव्यू देखा तो स्नीको में कोई आवाज नहीं आयी थी, अब ईशान किशन मायूस दिख रहे थे..!!!
सबसे तेज 5000 आईपीएल रन...!!!
केएल राहुल - जब आईपीएल में खेलते हैं तब सही मायनों में वो अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करते हैं, दिखता है कि ये खिलाड़ी कितना बड़ा बल्लेबाज है, क्यों इसका दर्जा टीम इंडिया में कोहली, रोहित के बराबर माना जाता है,
पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये कब होगा..!!
टेबल टॉपर दिल्ली कैपिटल्स के लिए -
सबसे ज्यादा रन - केएल राहुल
वेस्ट औसत - केएल राहुल
सबसे ज्यादा फिफ्टी - केएल राहुल
सबसे ज्यादा चौके - केएल राहुल
सबसे ज्यादा छक्के - केएल राहुल,
साफ दिख रहा है केएल राहुल कितने अहम खिलाड़ी हैं फिर भी लखनऊ सुपरजाइंट ने उन्हें रिलीज कर दिया था.!
टीम 20 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना पाई और कप्तान 7 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आ रहा है..!!
अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऋषभ पंत ने नंबर 7 पर बल्लेबाजी की और 2 गेंद में बिना खाता खोले आउट हो गए,
कप्तान पंत को अपनी 27 करोड़ की IPL सैलरी के साथ न्याय करना होगा...!!!
IPL का सबसे महंगा खिलाड़ी और नंबर 7 पर बल्लेबाजी..!!
27 करोड़ रुपए में लखनऊ सुपरजाइंट ने ऋषभ पंत को अपने साथ जोड़ा था, और अभी तक उन्होंने इस सीजन 108 गेंदो में कुल 106 रन ही बनाए हैं,
और अब नंबर 7 पर - इतना नीचे बल्लेबाजी, ऋषभ पंत को कमसे कम अपनी काबिलियत पर भरोसा करना होगा..!!
क्रिकेट भी अब फुटबॉल की राह पर...!!!
फुटबॉल टीम में कप्तान के होते हुए भी ज्यादा तर निर्णय मैनेजर ही लेता है,
वही अब आईपीएल में देखने को मिलने लगा है, टीमें अक्षर पटेल, रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ियों को कप्तान बनाने से नहीं हिचक रहीं हैं,
क्योंकि अब कोच बाउंड्री पर ही होते हैं..!
इस IPLसीजन में गेंदबाज पेड़ लगवा कर पर्यावरण में योगदान दे रहे हैं...!!!
पर्यावरण में सबसे ज्यादा योगदान देने वाले गेंदबाज हैं -
• सिराज - 85 पेड़
• खलील - 84 पेड़
• हेजलवुड - 78 पेड़
• चक्रवर्ती - 77 पेड़
• आर्चर - 74 पेड़
हर डॉट गेंद पर टाटा ग्रुप 1 पेड़ लगा रहा है...!!!
इस सवाल को सुनकर शर्मा गए शुभमन गिल...!!!
कॉमेंटेटर - आप बहुत खूबसूरत दिख रहे हैं, शादियों का सीजन भी चल रहा है, आप कब कर रहे हैं.?
शुभमन गिल इस सवाल के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे, पहले हिचकिचाए फिर शर्मा कर बोले,
"नहीं ऐसी कोई बात नहीं है, अभी शादी करने का कोई प्लान नहीं है".
KKR क्यों अपने युवा सुपरस्टार्स को मौके नहीं देती..!!
शुभमन गिल ने अपने करियर की शुरुआत KKR से ही की थी, लेकिन उनको भी रिलीज कर दिया,
फिर रिंकू सिंह को उनकी प्राइम फॉर्म में भी नंबर 6, 7 पर बल्लेबाजी कराई गई,
और अब अंगकृष रघुवंशी को कल नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा..!!!
टीम इंडिया का कप्तान - टीम मैनेजमेंट से खुश नहीं.!!
CSK के खिलाफ फॉर्म में लौटकर रोहित शर्मा ने सबसे पहले अभिषेक नायर को इस पारी के लिए थैंक यू कहते हुए इंस्टा स्टोरी लगाई,
टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर को उनके पद से हटा दिया गया है,
सायद रोहित इससे खुश नहीं हैं..!!
भले ही कागजों पर KKR कितनी भी मजबूत टीम क्यों न हो, पर साफ दिख रहा है श्रेयस अय्यर के बिना इस टीम टीम में वो बात नहीं है...!!!
ये शब्द थे कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर के,
पिछले साल की चैंपियन टीम इस साल अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में अभी तक हुए 8 मैचों में से 5 हार चुकी है...!!!
हरभजन सिंह कहते हैं - "मुझे लगता है ये चेन्नई सुपरकिंग्स की अब तक की सबसे कमजोर टीम है"...!!!
तो इस पर सुरेश रैना बेहद मायूस होकर बोलते हैं - "सायद आपने सही कहा पाजी, ये वो CSK नहीं है, जिसे मैं जानता था".
CSK का खराब प्रदर्शन उनके पुराने खिलाड़ी भी नहीं देख पा रहे हैं...!!!
मुंबई इंडियंस अभी भी ट्रॉफी जीत सकती है...!!!
5 बार की चैंपियन टीम ने अभी 8 मैच खेले हैं जिसमें से 4 जीते हैं,
मुंबई ने 2013 में पहले 8 मैचों में से 5 जीत लिए थे, 2015 में सिर्फ 3, 2017 में 6, 2019 में 5 मैच और 2020 में 6 मैच जीत लिए थे,
यानी अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है...!!!
यही बजह है विराट कोहली कभी सचिन तेंदुलकर नहीं बन सकते...!!!
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने विराट कोहली के इस आक्रामक जश्न को देखकर कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर ये कमेंट किए,
तो कोहली के फैंस बोले, विराट को सचिन बनने की जरूरत भी नहीं है, वो विराट कोहली ही ठीक हैं..!!
आज BCCI ने 2025-26 के लिए सेंट्रल कांट्रेक्ट लिस्ट जारी की...!!!
A+ को 7 करोड़ सैलरी मिलती है,
A को 5 करोड़, B को 3 करोड़,
C को 1 करोड़ सैलरी मिलती है,
टी-20 क्रिकेट से सन्यास ले चुके रोहित-कोहली-जडेजा को A+ ग्रेड में रखा गया,
वहीं अक्षर पटेल को ग्रेड B में रखा गया है...!!!