मोबाइल की जिद की वजह से पूरा परिवार खत्म हो गया है।
घटना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर का है जहां शुक्रवार को माता-पिता और बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 18 साल का युवक सुसाइड करने के इरादे से पहाड़ी पर पहुंचा था। पिता उसे बचाने के लिए चट्टान से पीछे खींचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दोनों पहाड़ी से नीचे गिर गए। अपनी आखों के सामने बेटे और पति की मौत होने से के बाद मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी और तीनों की मौत हो गई।
घटना तिसगांव इलाके के खावड्या पहाड़ की है। लड़का सुसाइड क्यों करने पहुंचा था इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि तिसगांव के पूर्व सरपंच का दावा है कि सुसाइड करने वाला लड़का आईफोन लेना चाहता था।