इज्जतनगर यांत्रिक कारखाना में 2026 अंतर-शॉप्स शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विजेताओं एवं उप-विजेताओं का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। CWM महोदय एवं अन्य अधिकारियों द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन ने खेल कौशल को प्रोत्साहित किया। 🏆
यांत्रिक कारखाना, इज्जतनगर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि। अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता–2026 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मंडल क्रीडा संघ द्वारा किया गया जिसमे शतरंज, क्रिकेट, टेबल टेनिस, फुटबॉल,कैरम में विजेता तथा वॉलीबॉल में उपविजेता टीम को DRM महोदया द्वारा सम्मानित किया गया।🏆
🏆 राजकीय प्रयोजनों हेतु हिंदी के प्रयोग में हुई प्रगति के पुनरीक्षण एवं समीक्षा के क्रम में संसदीय राजभाषा समिति की द्वितीय उप-समिति, गृह मंत्रालय द्वारा दिनांक 23.06.2026 को यांत्रिक इज्जतनगर कारखाना के कार्यालयों में राजभाषा हिंदी का प्रयोग एवं कार्यान्वयन संतोषजनक पाया गया।
#InternationalYogaDay2026 के अवसर पर CWM/IZN श्री अशोक कुमार के मार्गदर्शन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। सभी ने स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
#InternationalYogaDay#अंतरराष्ट्रीययोगदिवस
हमारा संकल्प, प्लास्टिक मुक्त भारत I🌱
इज्जतनगर यांत्रिक कारखाने द्वारा निर्मित 550 अदद इको-फ्रेंडली कपड़े के थैलों को बाज़ार में वितरित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को घातक पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह बंद करने के लिए प्रोत्साहित व जागरूक करना है।🚫🛍️
@RailMinIndia
पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ते कदम ! 🌿पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर के 'यांत्रिक कारखाना' के ट्रिमिंग सेक्शन द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल । प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए कारखाने में कपड़े के 550 अदद इको-फ्रेंडली थैलों का निर्माण किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य कारखाना प्रबंधक महोदय द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस माध्यम से पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को पुनः अभिव्यक्त किया गया।
यांत्रिक कार्यशाला इज्जतनगर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री शोभित श्रीवास्तव, कार्यक्रम प्रबंधक, सतत औद्योगिकीकरण एवं नवीकरणीय ऊर्जा, सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट ने “जल संरक्षण” विषय पर व्याख्यान दिया।@RailMinIndia
यांत्रिक कार्यशाला इज्जतनगर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री प्रदीप कुमार वर्मा, एम.टेक. (पर्यावरण अभियांत्रिकी) सलाहकार, नगर निगम इंदौर द्वारा वेबिनार में “अपशिष्ट प्रबंधन” विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में यांत्रिक कार्यशाला, इज्जतनगर द्वारा सेमिनार आयोजित किया गया। अतिथि वक्ता डॉ. अतुल सरोजवाल (सहायक प्राध्यापक, विद्युत अभियांत्रिकी विभाग, एफ.ई.टी., एम.जे.पी. रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली) ने ऊर्जा संरक्षण एवं हरित ऊर्जा पर व्याख्यान दिया।
दिनांक 30.05.2026 को यांत्रिक कारखाना, इज्जतनगर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला एवं लघु प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के संकल्प को दोहराया गया।
यांत्रिक कारखाना इज्ज़तनगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत GM व PCME/NER महोदय के निर्देशन एवं CWM/IZNS के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया । अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश के साथ कारखाना परिसर में 151 पौधरोपण किया गया I @RailMinIndia@gmner_gkp
इज्ज़तनगर कारखाने में “पूल्ड वाहन दिवस” का आयोजन किया गया। मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री अशोक कुमार की पहल पर अधिकारियों ने मुख्य कारखाना प्रबंधक के साथ वाहन साझा कर प्रशासनिक भवन स्थित अपने-अपने कार्य स्थल पहुंच कर ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। @mygovindia@RailMinIndia
@anandmahindra Sir, lack of Customer friendly approach of M/S Mahindra and Mahindra Limited. Indian Railways placed a GeM purchase order on Mahindra and Mahindra Limited on 01/April/2025 for one number built up road truck. Please ask your firm to supply available stock of truck.
Mathura - Vrindavan journey to get more comfortable!
A newly produced 50 seater intercity rail bus with a more powerful engine, will soon serve the two cities.
जय गोविंदा जय गोपाला।
माननीय प्रधानमंत्री जी के फिट इंडिया @FitIndiaOff अभियान से प्रेरित हो कर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर वर्कशॉप द्वारा स्क्रैप का यूज कर के एक जिम तैयार किया गया है जिसका लाभ कर्मचारियों को मिल रहा है।
@RailMinIndia@gmner_gkp@drm_drmizn@drmbsbner@drmljn