ये उगता हुआ सूरज,, और आंख खुलते ही फिर मोबाइल के नोटिफिकेशन पर तुम्हारा नाम चमक जाना
हाए,,, कैसे बताऊं मैं तुम्हें मेरे दिल को कितना सुकून मिल जाना
#goodmorning
असिस्टेंट कॉलेज प्रोफेसर, स्कूल व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में जिस तरह 40% अंक हर पेपर में लाना अनिवार्य है यदि इसी तरह RAS भर्ती में भी किया जाता तो 5 अभ्यर्थियों का भी चयन नहीं हो पाता।
क्या 26% अंक लाकर SDM बन सकता है तो 39% अंक लाकर शिक्षक क्यों नहीं बन सकता ??
पॉलिटिकल साइंस व्याख्याता भर्ती के अभ्यर्थियों की पीड़ा जैसी उन्होंने बताई है...
_____________________________
RPSC इससे भी बड़े कारनामे कर रही है।
________________________________
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 23 सितम्बर को व्याख्याता भर्ती 2024 राजनीति विज्ञान का परिणाम जारी किया है। 225 पदों के लिए परीक्षा हुई , 46000 लोगों ने परीक्षा दी। उसमें से केवल 6 ही उत्तीर्ण हुए। आयोग के इतिहास का ऐसा रिजल्ट जिसमें कोई कट ऑफ ही नहीं है।
सर जो पेपर 2015, 2018, 2022 की भर्ती में 32 पृष्ठों में सिमट जाया करता था वो इस भर्ती में 64 पृष्ठों में आया। 03 घंटे में प्रश्न पत्र को सिर्फ पढ़ा जा सकता था , बच्चे हल कैसे करते ?
एग्जाम हॉल में हमें पेपर का अत्यधिक कठिन स्तर देख कर लग रहा था कि शायद हमने पढ़े नहीं, हमें लग रहा था कि 100—150 बच्चे तो पास हो जाएंगे, लेकिन 6 बच्चे पास हुए है आप अंदाजा लगा सकते है पेपर का स्तर क्या रहा होगा।
गैर—मनोवैज्ञानिक प्रश्न पत्र था। जब आयोग ने पाठ्यक्रम का विभाजन माध्यमिक , स्नातक , परास्नातक स्तर में वर्गीकृत कर रखा है लेकिन पेपर इस वर्गीकरण से बाहर था।
स्कूल व्याख्याता को 11 वीं , 12 वीं के बच्चों को डील करना होता है , वहां NCERT पुस्तके अनुसंशित है तो फिर उन पुस्तकों से प्रश्न क्यों नहीं पूछे गए ? जबकि पिछली भर्तियों में 150 में से 30 प्रश्न उनमें से आते ही थे।
पेपर सेटर ने कुंठित मानसिकता से पेपर का निर्माण किया है। जिससे हजारों अभ्यर्थी चयन की दौड़ से बाहर हो गए।
आपके निवेदन/आग्रह है आप हमारी आवाज उठाएं ताकि मामला उच्च स्तर तक पहुंचे , ताकि ऐसे घटनाक्रम की पुनरावृत्ति न हो।
🙏🙏🙏
@RPSC1
एक तरफ उन 6 बच्चों की तारीफ हो रही है जो इसमें पास हुए, लेकिन यह भी सोचना चाहिए कि इस लेवल का पेपर बनाना कहां तक उचित है जिसमें जितनी पोस्ट है उतने बच्चे पास नहीं हो पाये, जो बच्चे सालों से मेहनत कर रहे थे और उम्मीद लगाए बैठे थे कि इस बार हमारा नाका निकल जाएगा वो बेरोजगार अगले 3 साल और अपने घर के पैसे फूंकेंगे और इधर स्कूल में व्याख्याता के लिए बच्चों का इंतजार और बढ़ गया,
कम से कम पेपर इस लेवल का तो होना चाहिए जिसमें जितनी पोस्ट है उतने लड़के पास हो 🙏🙏
अब प्रक्रियाधीन भर्ती में इन पदों को जोड़कर इनको राहत प्रदान करनी चाहिए
राजस्थान लोक सेवा आयोग व्याख्याता भर्ती 2024: 46,000 परीक्षार्थी, 225 पद… और पास हुए सिर्फ़ 6…
इतिहास में पहली बार ऐसा रिज़ल्ट, न कटऑफ़, न पारदर्शिता।
क्या ये चयन प्रक्रिया है या प्रतिभा का मज़ाक?
आज बापू होते तो शायद यही संदेश देते…
#RPSC