अपने लिए जिए तो क्या जिए, ऐ दिल तू जी ज़माने के लिए..." आज ज़माने की माँग भी यही है कि हम ऐसी पीढ़ी का निर्माण करें, जो ज्ञान के साथ-साथ संस्कारों से भी समृद्ध हो।
किसी विद्यालय की आधारशिला केवल भवन और दीवारों से नहीं, बल्कि वहाँ दिए जाने वाले संस्कारों से रखी जाती है। मुझे यह कहते हुए गर्व है कि विद्या भारती ने देशभर में संस्कारों के ऐसे केंद्र स्थापित किए हैं, जिन्होंने समाज को शक्ति देने और राष्ट्र को दिशा देने का कार्य किया है।
आज जालौर के सुंथडी में कुसुमदेवी भूरसिंह जी राव बोरली आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय के भवन-शिलान्यास समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री श्रवण जी सहित समस्त राव परिवार का हृदय से अभिनंदन करता हूँ कि उन्होंने इस क्षेत्र के बच्चों और भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक अत्यंत पावन एवं प्रेरणादायी कार्य किया है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के '12 वर्ष, विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के' कार्यक्रम के अंतर्गत आज जोधपुर देहात उत्तर के नगर परिषद फलोदी में स्थित टाउन हॉल में आयोजित 'प्रबुद्धजन नागरिक सम्मेलन' में सम्मिलित होकर उपस्थित प्रबुद्धजनों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प पर अपने विचार साझा किए।
इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन जी राठौड़, पूर्व सांसद श्री नारायण लाल पंचारिया जी, जिलाध्यक्ष श्रीमती ज्योति जाणी जी, विधायक श्री पब्बाराम विश्नोई जी सहित जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
#12YearsOfSeva
महेश नवमी के पावन पर्व की अनंत शुभकामनाएं। भगवान महेश और माता पार्वती की कृपा से सभी का जीवन सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।
ॐ नमः शिवाय
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ, यमुना जल परियोजना पर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में एमओए के विभिन्न बिंदुओं एवं किशाऊ बांध परियोजना पर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं हरियाणा सरकार के सहयोग से, इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे शेखावाटी क्षेत्र को पेयजल एवं सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
@BhajanlalBjp@CRPaatil@NayabSainiBJP
आज दिल्ली में श्री विनय सहस्रबुद्धे जी ने मुझसे भेंट कर प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था द एशियाटिक सोसायटी ऑफ मुंबई के विषय में चर्चा की।
संस्था की सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन पर विस्तार से विमर्श हुआ।
@Vinay1011
“एक देश में दो विधान,दो निशान,
दो प्रधान नही चलेंगे”
का नारा देने वाले,कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले,महान शिक्षाविद् ,भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजली।
“योग: कर्मसु कौशलम्”
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जामबाग मंडल में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभागिता की।
योग केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि भारत की उस प्राचीन ज्ञानधारा का विस्तार है जिसने विश्व को संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया।
#InternationalYogaDay
#YogaForHealthyAgeing
मेरी इन बहनों में हर संकल्प पूरा करने की विलक्षण शक्ति है!
आज जोधपुर निवास पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रखर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राखी राठौड़ जी एवं कार्यकर्ता बहनों का स्वागत कर खुशी हुई। महिला मोर्चा जोधपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रा राजपुरोहित का आगमन भी विशेष रहा।
सबका अभिनंदन!
@BJP4Rajasthan@bjpmmraj
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है, प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरा विश्व भारतीय संस्कृति के इस अमूल्य उपहार को अपना रहा है।1/1