भाई ये कोई भारत-पाक बॉर्डर नहीं है, ये ग्वालियर का नया हाईकोर्ट है।
सरकार यहां बाबासाहेब आंबेडकर की मूर्ति लगाना चाहती है, लेकिन कुछ वकील ज़िद पर अड़े हैं कि मूर्ति नहीं लगने देंगे।
ह�� तो तब हो गई जब महिला पुलिसकर्मियों से बदतमीजी करने लगे और जबरदस्ती तिरंगा लगाकर माहौल भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
नेता जी पहुंचे चंद्रशेखर आजाद से टिकट मांगने 😂🤣
क्या आपको पता है ?
हम एक कॉमेडी सीरीज बनाते हैं जिसमें हम अपनी समस्याएं कॉमेडी के जरिए दुनिया को दिखाते हैं, इसका नाम है दलित-दास्तान
गुजरात की "दलित किराना स्टोर"
गुजरात में, दलित की दुकान से राशन नहीं खरीदना चाहते गांववाले, कलेक्टर ने सभी कार्ड्स धारकों को नजदीकी गांव में स्थानांतरित कर दिया। 😢
एक दुकान खोलने में बहुत पैसा लगता है अगर कोई दलित जैसे तैसे कर कर खोल भी ले तो
लोग सामान इसलिए नहीं लेते क्योंकि वह दलित है इस तरह की खबरों से उन करोड़ों दलितों को खास तरह का संदेश पहुंचाया जाता है तुम दुकान खोलोगे हम खोलने नहीं देंगे
ग्वालियर में कुछ दलितों ने मिलकर एक बड़ा जनरल स्टोर खोलने का सोचा। उसका नाम रखा "N B BAZAR," जिसका मतलब है "नमो बुद्धाय बाजार।" सभी लोग बहुत उत्साहित थे और सोच रहे थे कि इससे वे पूरे देश में क्रांति लाएंगे। ऐसे ही हजारों दलित कि���ाना स्टोर खोलेंगे और उनमें सिर्फ दलितों को ही नौकरी दी जाएगी, ताकि पूरे देश में रोजगार मिल सके। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस किराना स्टोर को वे खोलने जा रहे हैं, उसके साथ क्या होने वाला है।
जब यह दलित किराना स्टोर खुला, मैं भी उसके उद्घाटन में गया था। इत्तेफाक की बात यह थी कि उस समय मध्य प्रदेश में चुनाव चल रहे थे। इस वजह से, नेशनल दस्तक के प्रमुख पत्रकार शंभू कुमार सिंह भी आए हुए थे। मेरी पहली मुलाकात उनसे ग्वालियर में हुई और मैं बहुत खुश था।
शंभू भाई को स्टोर के बारे में बताया, वे तुरंत तैयार हो गए। वे भी इस ��तिहासिक पल के गवाह बनना चाहते थे। उद्घाटन शानदार रहा और उसके बाद हम चुनावी रैली कवर करने चले गए।
स्टोर में बड़ी पीतल की बाबा साहब की मूर्ति और बुद्ध की तस्वीर लगाई गई। लेकिन धीरे-धीरे, कई बदलाव आए। पहले तो बाबा साहब की मूर्ति हट गई, फिर दुकान के चालक भी बदल गए।
लोगों ने अफवाहें उड़ाईं कि ��स दलित किराना स्टोर में एक्सपायरी कीड़े वाला सामान और खराब सस्ता सामान रखा जाता है। इस वजह से जो दलित इस स्टोर से सामान ले रहे थे, उन्होंने भी लेना बंद कर दिया।
जब कोरोना महामारी ने दुनिया में अपनी चपेट में ले लिया, तो यह किराना स्टोर ने लोगों की जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भूख ने सबको इस स्टोर की ओर खींच लिया, चाहे वो दलित हों, सवर्ण हों, अमीर हों या गरीब।
इस घटना से प्रेरित होकर हमने "दलित दास्तान" का एपिसोड "दलित किराना स्टोर" बनाया। हमारी सभी कहानियां सच्ची घटनाओं से प्रेरित होकर बनती हैं।
नेता और जनता का र��श्ता बड़ा अनोखा होता है। जैसे रेमोट और टेलीविजन, दोनों को एक दूसरे की जरुरत है, पर रेमोट हमेशा जनता के हाथ में होना चाहिए। #viralvideo #comedy #dalitdastan
🎥 नया वीडियो अलर्ट! #DalitDastan
क्या भारत में जाति आपके व्यापार को प्रभावित करती है ?
क्या हम सब मिलकर ऐसा समाज बना सकते हैं जहां जाति का कोई महत्व ना हो ?
इसी वजह से स्टैंडिंग ओवेशन मिला 👏
अवा डूवर्ने ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म 'Origin' के प्रदर्शन से इतिहास बना दिया है। उन्होंने यहाँ पर पहली बार एक अफ्रीकी-अमेरिकी महिला के रूप में फिल्म प्रस्तुत की है। 'Origin' फिल्म इजाबेल विल्करसन की पुलिट्जर पुरस्कार विजेता पुस्तक 'Caste: The Origins of Our Discontents' पर आधारित है और यह जातिवाद और गहरे भेदभाव के मुद्दों को छूने का प्रयास करती है।
फिल्म में भारत की दलित "अछूत" जाति, नाजी जर्मनी, और दक्षिणी अमेरिका के जिम क्रो विभाजन के बारे में भी बताया गया है। इसने दिखाया है कैसे निम्न जाति के लोगों को इतिहास में अपमानित किया गया है।
खास बात यह है @surajyengde भाई ने इस फिल्म में अहम रोल निभाया है
Congratulation Bro 😎