लोकसभा सदन के नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी द्वारा मेरे जन्मदिवस के अवसर पर प्रेषित आत्मीय शुभकामना संदेश एवं स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार।
आपका स्नेह, विश्वास और शुभाशीष निरंतर जनसेवा, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा आमजन के अधिकारों के लिए और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका स्नेह एवं मार्गदर्शन सदैव प्राप्त होता रहे। आपके नेतृत्व में देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और जनहित की भावना निरंतर सशक्त होती रहे।
पुनः आदरणीय राहुल गांधी जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।
आज जयपुर में राजस्थान अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कांग्रेस सलाहकार परिषद की बैठक ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल जयहिंद जी की अध्यक्षता व पीसीसी चीफ श्री @GovindDotasra जी के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें ओबीसी समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में सामाजिक न्याय, समान भागीदारी, ओबीसी जनगणना, ओबीसी सर्वे, सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण, आरक्षण एवं रोस्टर व्यवस्था सहित अनेक समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए अपने सुझाव साझा किए।
विशेष रूप से राजस्थान में चल रहे ओबीसी सर्वे को ग्राम पंचायत के वार्डवार एवं राजस्व ग्रामवार आधार पर संचालित कर अधिक पारदर्शी, सटीक एवं प्रभावी बनाने, पंचायती राज संस्थाओं में ओबीसी वर्ग को वास्तविक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने तथा आगामी जनगणना में ओबीसी वर्ग के वैज्ञानिक एवं समुचित आंकड़े दर्ज किए जाने की आवश्यकता पर संवाद किया।
बैठक में यह संकल्प लिया गया कि ओबीसी समाज के अधिकारों, सम्मान, सामाजिक न्याय तथा संवैधानिक हिस्सेदारी की रक्षा के लिए संगठित होकर निरंतर संघर्ष एवं सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।
@DrJaihind@INCIndia@INCRajasthan@INCOBCDept
देश की सबसे बड़ी पंचायत में थार की जनता की आवाज बुलंद करने वाले हमारे सांसद श्री @UmmedaRamBaytu जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ। @UmmedaRamBaytu
माननीय सर,
ग्राम UKDनिबोनियों की ढाणी एवं सारणों की ढाणी में पानी की बहुत बड़ी समस्या है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। आपसे निवेदन है कि जल्द पानी के टैंकर की व्यवस्था करवाकर राहत दिलाने की कृपा करें।@DCDMBALOTRA
माननीय मंत्री जी @MadanDilawar @RajPanchayatiRaj
MGNREGA टांका (Sanction No.: 2717014/2023-2024/238820/AS 05/10/2023) आज तक अधूरा है। मटेरियल नहीं मिला, सरपंच जवाब नहीं दे रहा
कृपया जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करवाया जाए
जिला बालोतरा तहसील गिड़ा दमा राम ग्राम पंचायत पूनियों का तला
पूर्व केंद्रीय मंत्री व बाड़मेर - जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद श्री @KailashBaytu जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं |
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ। @KailashBaytu
"सीमांत क्षेत्र बाड़मेर जिले में ड्रग्स की दो फैक्ट्रियाँ पकड़ा जाना समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है।
मैं विशेष रूप से युवाओं से अपील करता हूँ कि नशा जिंदगी का नाश है। इससे दूर रहकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में सफलता पाने के लिए प्रतिस्पर्धात्मक प्रयास करें।
निराशा के क्षणों में भी कभी गलत कदम न उठाएँ, बल्कि हर परिस्थिति में धैर्य रखें और निरंतर सफल जीवन जीने के अवसर तलाशते रहें।"
समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🇮🇳इस पावन अवसर पर देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों स्वतंत्रता सेनानियों और वीर क्रांतिकारियों के साहस, बलिदान और त्याग को हृदय से नमन करता हूँ!
जय हिन्द!जय भारत,!
समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🇮🇳
इस पावन अवसर पर, देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर क्रांतिकारियों के साहस, बलिदान और त्याग को हृदय से नमन करता हूँ।
आइए, हम सब संकल्प लें कि लोकतंत्र व संविधान को बचाते हुए एक सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित भारत के निर्माण में अपना पूर्ण योगदान देंगे।
जय हिन्द! जय भारत!
थार की जीवन रेखा जोजरी नदी आज ज़हर उगल रही है — यह सिर्फ एक नदी का नहीं, हमारे अस्तित्व का सवाल है।
कभी जीवन और हरियाली की पहचान रही यह नदी आज औद्योगिक अपशिष्ट और रसायनों से इतनी प्रदूषित हो चुकी है कि पानी में न तो पीने की क्षमता बची है, न ही सिंचाई की। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की हालिया रिपोर्टें भी दिखाती हैं कि जोजरी का पानी पीएच स्तर और रासायनिक ऑक्सीजन की मात्रा के मामले में बेहद खतरनाक श्रेणी में है।
इस दूषित पानी ने इंसानों की सेहत को तबाह कर दिया — पेट और त्वचा की बीमारियां तेज़ी से फैल रही हैं, कैंसर और किडनी के मरीज बढ़ रहे हैं। हमारे पशुधन की मौतें आम हो गई हैं और कभी बाजरे व ग्वार की भरपूर फसल देने वाली ज़मीन अब बंजर पड़ी है। यह सिर्फ एक नदी का नहीं, पूरे थार के जीवन चक्र का संकट है।
सरकार की बेरुखी और अपराधी चुप्पी किसी भी संवेदनशील व्यवस्था के लिए कलंक है। वर्षों से यह मुद्दा उठ रहा है — 2014 में जोजरी बचाओ आंदोलन से लेकर 2021 में हुए धरनों तक — लेकिन ठोस समाधान आज तक नहीं हुआ।
जब सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया, तो स्थानीय निवासी थान सिंह डोली और ग्रामीणो ने इस मामले में अपनी आवाज उठाई लेकिन सूरज उगने से पहले ही प्रशासन ने उन्हें हिरासत में ले लिया। क्या लोकतंत्र में जनसमस्या पर बोलना और धरना देना अपराध है? संविधान हमें यह अधिकार देता है कि हम अपनी बात कहें और अपने हक़ की लड़ाई लड़ें।
यह सिर्फ हमारी ज़मीन की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है। यह किसी एक व्यक्ति या दल की नहीं, बल्कि हमारे पानी, हमारी ज़मीन और हमारे बच्चों के हक़ की लड़ाई है।
आइए, राजनीति से ऊपर उठकर, एकजुट होकर जोजरी को बचाने के लिए खड़े हों।
क्योंकि जब पानी ज़हर बन जाए, तो खामोशी सबसे बड़ा गुनाह होती है। मैं @RajGovOfficial से आग्रह करता हूं कि इस पर्यावरणीय आपदा का तत्काल संज्ञान लें, प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्त कार्रवाई करें, शुद्धिकरण संयंत्रों की क्षमता बढ़ाएं और स्थायी समाधान की दिशा में निर्णायक कदम उठाएं और पुलिस हिरासत में लिए गये सभी ग्रामीणो को तत्काल रिहा करें।
#जोजरी_बचाओ_जीवन_बचाओ
बालोतरा जिले के धवा डोली में जोजरी नदी का प्रदूषित पानी लोगों की ज़िंदगियों को अस्त-व्यस्त कर रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर मैंने लोकसभा में दो बार मुद्दा उठाया। केंद्र सरकार के समक्ष मुद्दा रखने के बाद जाँच टीम भी भेजी गई। साथ ही राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर और सक्षम अधिकारियों से व्यक्तिगत मिलकर भी इस विषय पर अवगत करवाया।
पिछले दिनों जब माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री Bhajanlal Sharma जी बालोतरा जिले के दौरे पर आए थे, तब उन्होंने यहाँ की जनता से इस समस्या के समाधान का वादा किया था। लेकिन खेद है कि आज तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों ने जब अपनी परेशानियों को लेकर धरना-प्रदर्शन के माध्यम से आवाज उठाने की कोशिश की, तो सरकार के इशारे पर प्रशासन ने लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंट दिया। देर रात धरना स्थल से थानसिंह डोली को अपराधियों की तरह गिरफ्तार किया जाना न केवल निंदनीय है, बल्कि यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।
राजस्थान सरकार की एक नई परंपरा बन चुकी है जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाए, उसे प्रशासन के माध्यम से पुराने मुकदमों का हवाला देकर गिरफ्तार कर लिया जाए। यह लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या है अब “बाड़ ही खेत को खाने” लगी है।
मैंने थानसिंह की असंवैधानिक गिरफ्तारी पर बालोतरा पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र रिहाई के निर्देश दिए हैं। यदि प्रशासन का यह रवैया जारी रहा, तो यह आंदोलन एक बड़े जनआंदोलन का रूप लेगा, क्योंकि यह मुद्दा केवल कुछ गांवों का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की मानवता से जुड़ा है।
Government of Rajasthan CMO Rajasthan
नागौर के मेड़ता के लोगों को रेल मंत्रालय से कुछ काम था, हनुमान बेनीवाल ने गांव वालों की दिल्ली स्थित रेल मंत्रालय में सीधी रेल मंत्री से कांफ्रेंस हॉल में मीटिंग करवा दी।
ये राजस्थान का हर नेता नहीं करवा सकता, चाहे वो BJP का ही क्यों न हो।
@hanumanbeniwal
अपने जीवन के अंतिम क्षण तक थार की जनता की सेवा में समर्पित रहीं मातृशक्ति आदरणीया मदन कौर जी के आकस्मिक निधन पर आज जोधपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
हम सभी के दिलों में बाईजी की स्मृति सदैव जीवंत रहेगी
चौ. @SatyapalMalik6 जी से पहले राजकीय सम्मान के अंतिम विदाई पूर्व राज्यपाल डॉ. कमला जी बेनीवाल की भी नहीं हुई थी, उन्होंने भी गुजरात की राज्यपाल रहते @narendramodi को आईना दिखाया था।
जाट झुकेंगे नहीं, सम्मान दिलों में सदैव अमर रहेगा - @AdvPsKalwaniya