योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है...
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ एक वैश्विक जन आंदोलन का स्वरूप ले चुका है।
सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के काउंटडाउन अभियान के अंतर्गत @moayush द्वारा 14 जून को आयोजित विशेष ऑनलाइन योग सत्र में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें तथा योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाएं।
घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग!
#InternationalDayOfYoga2026
The audacity is astonishing, but the hypocrisy is not surprising.
जिस दल ने दशकों तक लोकतंत्र को परिवारवाद की बेड़ियों में जकड़े रखा, वह आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहा है। लोकतंत्र में चुनाव लड़ना, प्रत्याशी उतारना तथा समर्थन जुटाना संवैधानिक प्रक्रिया है, लेकिन कांग्रेस को हर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में साज़िश दिखाई देती है क्योंकि उसकी राजनीति केवल एक पारिवारिक सत्ता केन्द्रित ही रहती है।
कांग्रेस "सियासी मंडी" की बात करती है, जबकि देश ने देखा है कि जोड़-तोड़, खरीद-फरोख्त तथा जनादेश के अपमान की परंपरा उसी के राजनीतिक इतिहास का हिस्सा रही है। देश की जनता को याद है जब 1959 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने केरल की पहली लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को बर्खास्त कर दिया था। अनुच्छेद 356 का सबसे अधिक उपयोग कांग्रेस सरकारों के दौर में हुआ। अनेक निर्वाचित राज्य सरकारों को बर्खास्त किया गया। जनता द्वारा चुनी गई सरकार को राजनीतिक कारणों से हटाना कांग्रेस की तानाशाही सोच का परिचायक रहा है।
अब अपनी संभावित हार से घबराकर कांग्रेस पहले से ही बहानों की पटकथा लिख रही है।
जहां तक महिला सम्मान की बात है, कांग्रेस को उपदेश देने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए। भाजपा सरकार द्वारा बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरु की गई "लाड़ली बहना योजना" से लेकर जनजातीय महिला के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचने के अवसर पर भी कांग्रेस राजनीति से ऊपर नहीं उठ सकी। जिस काँग्रेस ने वोटबैंक की राजनीति के चलते शाह बानो मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को कानून बनाकर पलट दिया, वो आज महिला अधिकारों की बात कर रही है...
इसके अलावा अभी हालिया दिनों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में गिरा कर काँग्रेस ने अपनी महिला विरोधी सोच का परिचय दिया था । देश की जनता यह भी जानती है कि आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला किसने घोंटा था! लोकतंत्र की रक्षा का दावा करने वालों को पहले अपने इतिहास के आईने में झांकना चाहिए।
सत्य यह है कि जनता कांग्रेस की अवसरवादी राजनीति को पहचान चुकी है और इसी कारण कांग्रेस चुनाव दर चुनाव जनता का विश्वास खोती जा रही है।
आज बैतूल स्थित निवास पर क्षेत्र के नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं विभिन्न जनहित के विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना एवं उसके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
औषधीय खेती से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन रहे मध्यप्रदेश के किसान...
मध्यप्रदेश औषधीय फसलों के उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य बनकर नई पहचान बना रहा है। भाजपा सरकार किसानों को प्रोत्साहन, अनुदान और बेहतर सुविधाएं देकर उनकी आय बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्यरत है।
#किसान_कल्याण_वर्ष_2026
#कृषक_कल्याण_वर्ष_2026
विदेशी धरती पर गूंजी Made in India की ताकत... 🇮🇳
आर्मेनिया की सैन्य परेड में भारत निर्मित Akash और Pinaka ने दुनिया को दिखाया भारतीय हथियारों का दम।
आत्मनिर्भर भारत अब नारा नहीं, दुनिया में भारत की पहचान बन रहा है। 💪🇮🇳
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री @Hkhandelwal1964 जी बैतूल विधानसभा के खेड़ी सावलीगढ़ मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक 223 पर किसान बंधुओं के साथ सुनेंगे।
एक समय था जब भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था।
इसके बाद एक समय ऐसा भी आया, जब कहा जाता था कि भारत केवल संख्या मात्र है, मजदूरों का देश है, इस भारत को गरीब देश की संज्ञा दी जाने लगी थी।
लेकिन सोने की चिड़िया वाला भारत आज फिर से 'मेक इन इंडिया' वाला भारत बनकर उभर रहा है। जहां हर भारतवासी 'वोकल फॉर लोकल' के साथ भारतीय रिसर्च और संस्कृति को लेकर आगे बढ़ रहा है।
आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी
भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. @bjpdrmahendra जी ने आज इंदौर ग्रामीण जिले में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026' पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया।
इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
आज धार नए युग में प्रवेश कर रहा है। 750 साल बाद हमें मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। धार का सदियों पुराना संघर्ष फलीभूत हुआ है।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ @bjpdrmahendra जी ने आज सीहोर में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026' के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश, उम्मीद पोर्टल के माध्यम से वक्फ संपत्तियों को ऑनलाइन करने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है। वक्फ संपत्तियाँ कब्जाने वाले माफियाओं से कठोरता से निपटेंगे एवं इन संपत्तियों द्वारा अर्जित आय से विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
भारत की wildlife में समृद्धि अभूतपूर्व है।
दुनिया के 75% टाइगर्स केवल हमारे पास हैं, और हमारे 58 टाइगर रिजर्व्स हैं।
- केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री @byadavbjp जी
राजनीति में समय अनुकूल परिवर्तन स्वाभाविक है। नए लोगों की ऊर्जा और पुराने लोगों के अनुभव के समन्वय से संगठन चलता है।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी