यूपी में 11 MLC सीटों पर होने वाला चुनाव इस बार खास माना जा रहा है। इन सीटों पर शिक्षक और स्नातक मतदाता वोट करेंगे। क्या इसके नतीजे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले युवा और पढ़े-लिखे वर्ग के रुख का संकेत देंगे? अपनी राय पोल में बताएं।
#VidhansabhaChunav#MLC#Genz#DainikBhaskar #DainikBhaskarUP #BhaskarUPPoll
चांदी की कीमत ₹2,366 बढ़कर ₹2.35 लाख प्रति किलो पहुंच गई। वहीं सोना भी आज ₹130 महंगा हुआ। सोने-चांदी के दाम में आगे भी बढ़ोतरी होने की बात कही जा रही है।
पूरी खबर पढें -
https://t.co/qClNX4Q8UV
#dainikbhaskar#dainikbhaskarup#goldprice#silverprice#goldrate
सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव में सोमवार को शादी के बंधन में बंधे नवविवाहित जोड़े के शव उनके कमरे में मिले। युवक का शव कमरे में था, जबकि उसकी नवविवाहिता पत्नी का शव फर्श पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही हकीकत सामने आएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://t.co/l9g7mltwUZ
#dainikbhaskar #dainikbhaskarup #siddharthnagar
लखनऊ में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सई नदी में तीन लोग लापता हो गए। हादसे के बाद परिवारों में मातम है। लापता लोगों में दो की पत्नियां गर्भवती हैं, जबकि एक की शादी करीब 2 साल पहले हुई थी। रेस्क्यू टीम नदी में तलाश कर रही है।
पूरी खबर पढें - https://t.co/FobsJvcjwC
#dainikbhaskar #dainikbhaskarup #lucknow
यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा और अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए कई शहरों में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरों के साथ सपा सरकार के पुराने कानून-व्यवस्था और कथित माफिया प्रभाव से जुड़े नारे लिखे गए हैं। पोस्टर किसने लगाए, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
https://t.co/L8yPMd3XYJ
#dainikbhaskar #dainikbhaskarup #upelection2027 #upelection
आजमगढ़ में पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या के बाद आरोपी ने तीन बच्चों को घर में बंधक बना लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक बच्चे को भी गोली मार दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। दो अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
https://t.co/YRsUQwVbEN
#dainikbhaskar #dainikbhaskarup #azamgarhencounter #upnews
बात खरी है : अखिलेश से बात से पहले मोबाइल जमा! बृजभूषण की बेटी की तैयारी, हिंदू नेता के अरमानों पर फिरा पानी
देखिए पूरा वीडियो - https://t.co/TfDxtf8xiV
#dainikbhaskar#dainikbhaskarup#baatkharihai
25 की उम्र से फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू करना भविष्य के लिए मजबूत आधार बना सकता है। इसमें इमरजेंसी फंड, 50:30:20 नियम, लाइफस्टाइल इंफ्लेशन से बचाव, क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल और SIP जैसे निवेश विकल्प शामिल हैं। साथ ही 25 और 35 की उम्र से निवेश शुरू करने के फर्क को कंपाउंडिंग के उदाहरण से समझाया गया है।
पूरी खबर पढें - https://t.co/sF1cts3ORB
#dainikbhaskar #dainikbhaskarup #financialplanning #investment