"अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहिए और जब-जब मौका मिले आंदोलन का तो अपनी जान की परवाह किये बिना अन्याय के खिलाफ आवाज को मजबूत कीजिए" 💥
आज भी समस्त युवाओं को दिल्ली पुलिस भर्ती स्कैम के खिलाफ एकजुट होकर @SSC_GoI से सवाल करने की जरूरत है ✊✊
#Delhi_Police_Scam
सदा न संग सहेलियाँ, सदा न राजा देश।
सदा न जुग में जीवणा, सदा न काला केश।
सदा न फूलै केतकी, सदा न सावन होय।
सदा न विपदा रह सके, सदा न सुख भी होय।
सदा न मौज बसन्त री, सदा न ग्रीष्म भाण।
सदा न जोवन थिर रहे, सदा न संपत माण।
द्वारका के सम्राट, लीलाधर, गीता के दिव्य प्रवक्ता, मुरलीधर, अधर्म-विनाशक, धर्म-स्थापक, प्रेम और भक्ति के प्रतीक भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
राधे-कृष्ण की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।
जय श्री कृष्ण! 🙏🏻🕉️
कुछ शो पीस,
कुछ निराशा के मोती,
कुछ आस्तीन के सांप,
कुछ मतलबी पीठ,
कुछ झूठे कंधे,
कुछ खीर में खटाई,
और कुछ इक्का दुक्का आंसुओं के सौदागर,
सब दोस्त दोस्त नहीं होते!!!!
बस इक माचिस लगाने की देर है,
दिल तो पहले से, बारूद का ढेर है।
जो थे आँख वाले, बैठे हैं नंगे-भूखे,
अब यहाँ बस, अंधो के हाथ बटेर है।
भूख, गरीबी, बेगारी दिखाई कैसे,
धर्म के दिये तले, अंधेर ही अंधेर है।
हम इंसा, तुम इंसा, सच है बस यही,
बाकी जो है, झूठ है या हेरफेर हैं।
कभी हुआ करता था,
तेरा छाई नूर पर मेरा आसमां,
बादल बनकर बरसता था,
हर क्षण उसमें तेरा नाम।
अब तो ये खामोशी है,
तुझको देखे बिन तरसना,
अब तेरे बिना इस दिल को
कोई नहीं दे पाता आराम।