कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनगणना 2027 के निमित्त चले रहे #DCHB कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि जिले में #DCHB का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं ग्राम विवरणिका में त्रुटि संबंधी प्राप्त समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित चार्ज अधिकारी को चिह्नित गांवों की सूची तैयार कर विभाग भेजने का निर्देश दिया ताकि पुनः वैसे चिन्हित गांवों के विवरणिका में सुधार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
#Census2027
@AlokDubeyIAS@prdjharkhand
आज कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति #DLCC की बैठक में जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म का शत प्रतिशत एवं समयबद्ध निबंधन सुनिश्चित करने, पुराने ऑफलाइन प्रमाण पत्रों के डिजिटलीकरण के सीआरएस पोर्टल के उपयोग के अलावा जन्म-मृत्यु निबंधन के प्रति लोगों में जागरूकता के प्रसार करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
@AlokDubeyIAS@prdjharkhand@JharkhandCMO
आज पीएम कुसुम योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय बैठक में योजना अन्तर्गत सिंचाई कार्य हेतु कृषकों को सोलर पंपसेट की आपूर्ति एवं अधिष्ठापन हेतु प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर सभी आवेदनों को वापस करते प्रखंड स्तर से अनुशंसा सहित पुनः प्राप्त करने एवं प्रखंडवार आवेदनों का रैंडम जांच कराते हुए जांच प्रतिवेदन के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही योजना का वृहत प्रचार प्रसार करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
@AlokDubeyIAS@prdjharkhand@JharkhandCMO
आज समाहरणालय सभागार में कृषि, उद्यान, आत्मा एवं भूमि संरक्षण विभाग अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं/कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर योग्य, जरूरतमंद एवं अहर्ताधारी किसानों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने, प्रकाशित विज्ञापन के आलोक में प्रक्रियाबद्ध आवेदन प्राप्त करने के अलावा विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।
@AlokDubeyIAS@prdjharkhand@JharkhandCMO
जिले के पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को उद्यमिता विकास, मूल्य निर्धारण रणनीतियाँ, बाजार के रुझान को समझने, वित्तीय/डिजिटल साक्षरता, बिक्री रणनीतियाँ, उत्पाद पैकेजिंग, लेबलिंग, डिज़ाइन, ऑनलाइन बिक्री का महत्व, ई-कॉमर्स ऑन-बोर्डिंग आदि के बारे में जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय स्थित #SGSY सभागार में आयोजित एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। इस दौरान लाभार्थियों को योजना का अधिकाधिक लाभ लेने एवं हुनर को बेहतर मार्केट तक पहुंचाने एवं आर्थिक रूप से सशक्तिकरण हेतु प्रोत्साहित किया।
@minmsme@prdjharkhand@AlokDubeyIAS
जिले में किशोर-किशोरियों के बीच लैंगिक समानता, शिक्षा, सम्मानजनक व्यवहार, भेदभाव में कमी, बाल विवाह की रोकथाम तथा सुरक्षित एवं समावेशी वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से नुक्कड़ नाटक दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नुक्कड़ नाटक दल जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित गांवों एवं विद्यालयों में जागरूकता का प्रसार करेगा।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@AlokDubeyIAS
कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित #जनता_दरबार में आज जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए करीब 35 की संख्या में आमजनों की समस्याओं/शिकायतों को सुना। प्राप्त शिकायतों/आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर समुचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया, साथ ही कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया गया।
#JantaDarbar
#DistrictAdministration
#Jamtara
@AlokDubeyIAS@JharkhandCMO@prdjharkhand
माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार श्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन को लेकर झारखण्ड सरकार द्वारा आज दिनांक 06.09.2026 तथा कल दिनांक 07.09.2026 को राजकीय शोक घोषित किया गया है। साथ ही, कल दिनांक 07.09.2026 को सरकारी अवकाश भी घोषित किया गया है।
उक्त राजकीय शोक एवं अवकाश के दृष्टिगत, दिनांक 07.09.2026 को निर्धारित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सुनवाई स्थगित की जाती है। सभी संबंधित मतदाताओं को सूचित किया जाता है कि उक्त सुनवाई की अगली तिथि की सूचना उन्हें बीएलओ के माध्यम से अलग से प्रदान की जाएगी।सभी संबंधित मतदाताओं से अनुरोध है कि वे बीएलओ द्वारा दी जाने वाली अगली सूचना का इंतजार करें तथा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें।
#SIR2026
@ceoJharkhand@ecisveep@deo_jamtara
माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार, श्री सुदिव्य कुमार के निधन पर आज आवासीय कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सहित वरीय अधिकारियों संग उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं 02 मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
@AlokDubeyIAS@JharkhandCMO@prdjharkhand
झारखण्ड सरकार के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार का 06 सितंबर 2026 को निधन हो गया है।
दिवंगत मंत्री के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा दिनांक 06 सितंबर 2026 एवं 07 सितंबर 2026 को दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है।
#Jharkhand@kumarsudivya
माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, खेलकूद एवं कला, संस्कृति, पर्यटन तथा युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार, श्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाला है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
@JharkhandCMO
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने झारखण्ड सरकार के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
जिले में बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम एवं बाल यौन शोषण की रोकथाम तथा बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से "बाल संरक्षण जागरूकता रथ" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक करेगा।
@AlokDubeyIAS@prdjharkhand@JharkhandCMO
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य्रकम के तहत आज जिले के 09 जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के पबिया पंचायत भवन एवं करमाटांड़ प्रखंड के डुमरिया पंचायत भवन के अलावा उ० म० वि० कटंकी में चल रहे No Mapping & Anomalies की सुनवाई प्रक्रिया का निरीक्षण कर विस्तृत जायज़ा लिया। इसके अलावा नए पात्र मतदाताओं के प्रपत्र 6 संग्रहण सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली। कोई भी पात्र मतदाताओं नहीं छूटे, इस दिशा में सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मियों को निष्ठापूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया।
#SIR2026
#JAMTARASIR
@ceojharkhand@ECISVEEP@AlokDubeyIAS@Deo_Jamtara
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य्रकम 2026 के निमित्त दिनांक 05.09.2026 को 08-नाला एवं 09-जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सुनवाई स्थल से संबंधित विवरणी निम्नप्रकार से है। नोटिस प्राप्त सभी मतदाताओं से आग्रह है कि कृपया निर्धारित तिथि को सुनवाई स्थल पर समुचित दस्तावेज के साथ जाएं एवं सुनवाई में भाग लें।
#SIR2026
@ceojharkhand@ECISVEEP@Deo_Jamtara