समस्त सिमडेगा वासियों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व, कार्तिक पूर्णिमा एवं द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव–2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।
गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमें मानवता व सेवा की प्रेरणा देती हैं, कार्तिक पूर्णिमा आस्था का प्रतीक है, और राजकीय रामरेखा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का गौरव है।
आइए, आपसी सद्भाव व एकता के साथ सिमडेगा के विकास और खुशहाली का संकल्प लें।
@prdjharkhand@JharkhandCMO
समस्त सिमडेगा वासियों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व, कार्तिक पूर्णिमा एवं द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव–2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।
गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमें मानवता व सेवा की प्रेरणा देती हैं, कार्तिक पूर्णिमा आस्था का प्रतीक है, और राजकीय रामरेखा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का गौरव है।
आइए, आपसी सद्भाव व एकता के साथ सिमडेगा के विकास और खुशहाली का संकल्प लें।
@prdjharkhand@JharkhandCMO
द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव 2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज रामरेखा धाम परिसर में पुलिस अधीक्षक एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग व स्थल निरीक्षण किया।
@prdjharkhand
सिमडेगा में झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर अंतर स्कूल हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन तथा नगर भवन में जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। इसमें प्राकृतिक आपदा प्रभावित परिवारों को लगभग 16 लाख रुपये की सहायता दी गई, उत्कृष्ट पीडीएस विक्रेताओं व अधिकारियों को सम्मानित किया गया तथा सुरक्षा व त्वरित मुआवजे पर जोर दिया गया।
हॉकी की नर्सरी सिमडेगा में आज उत्सव और जनसेवा का संगम देखने को मिला!
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में अंतर स्कूल हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।
यह आयोजन हमारे युवा खिलाड़ियों को नई उड़ान, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का बेहतरीन मंच देगा।
दूसरी ओर, नगर भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में प्राकृतिक आपदा प्रभावित परिवारों को लगभग 16 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
जन वितरण प्रणाली (PDS) और धान अधिप्राप्ति योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, विक्रेताओं व केंद्र प्रबंधकों को सम्मानित किया गया।
हमें गर्व है कि राज्यस्तरीय मूल्यांकन में सिमडेगा ने दूसरा स्थान हासिल कर अपनी कार्यकुशलता साबित की है।
कार्यक्रम में सर्पदंश, वज्रपात और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया।
आपदा पीड़ितों को समय पर और सरल प्रक्रिया से मुआवजा मिले, इसके लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है।
राशन वितरण में पारदर्शिता, ई-केवाईसी और समयबद्धता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
@prdjharkhand@JharkhandCMO
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर आज सिमडेगा नगर भवन में हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और नृत्य की जीवंत छटा देखने को मिली।
जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 100 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से हमारी जनजातीय परंपराओं, लोकजीवन और अपनी मिट्टी से जुड़ाव को बखूबी मंच पर उतारा। बच्चों का आत्मविश्वास, तालमेल और कला के प्रति उत्साह वाकई सराहनीय है।
ऐसे आयोजन न केवल बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम भी हैं।
जिला स्तर पर चयनित टीम अब राज्य स्तरीय मंच पर सिमडेगा का प्रतिनिधित्व करेगी।
@prdjharkhand
सूचना एवं जनसंम्पर्क कार्यालय सिमडेगा
दिनांक 20 नवंबर 2026
-----------------------------------
उपायुक्त सिमडेगा ने माननीय मुख्यमंत्री को दिया द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव का आमंत्रण
सिमडेगा/राँची: उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव 2026 का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा गेहूं के तिनकों से निर्मित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की आकर्षक कलाकृति भेंट की।
माननीय मुख्यमंत्री ने दीदियों की अद्भुत कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मकता और हुनर की सराहना करते हुए राजकीय रामरेखा महोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
@prdjharkhand
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला कृषि कार्यालय, सिमडेगा ने किसानों के लिए जारी की विशेष कृषि सलाह!!
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के संभावित प्रभाव से सिमडेगा एवं आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा, बारिश एवं गरज-चमक की आशंका को देखते हुए जिला कृषि कार्यालय, सिमडेगा द्वारा किसानों के हित में विशेष कृषि सलाह जारी की गई है। जिला कृषि पदाधिकारी ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अपनी खड़ी फसलों, कृषि उत्पादों एवं पशुधन की सुरक्षा के लिए समय रहते आवश्यक सावधानियां बरतें।
1. धान एवं अन्य फसलों की सुरक्षा:-
- पककर तैयार धान की कटाई मौसम अनुकूल होने पर शीघ्र कर लें।
- कटी हुई फसल को सुरक्षित एवं ऊंचे स्थान पर तिरपाल से ढककर रखें।
- खेतों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल उचित जल निकासी की व्यवस्था करें।
- तेज हवा से फसलों के गिरने की आशंका को देखते हुए खेतों की मेड़ एवं जल निकासी नालियों को साफ रखें।
- खेतों में खड़ी दलहनी एवं तिलहनी फसलों में अनावश्यक जलभराव नहीं होने दें।
2. सब्जी एवं उद्यानिकी फसलों की सुरक्षा:-
- टमाटर, मिर्च, बैंगन एवं अन्य लंबी बढ़ने वाली सब्जियों के पौधों को बांस या लकड़ी के सहारे से बांध दें।
- तैयार सब्जियों एवं फलों की तुड़ाई कर सुरक्षित स्थान पर रखें।
- सब्जी की नर्सरी को पॉलीथिन या अन्य उपलब्ध सामग्री से सुरक्षित करें तथा तेज हवा से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्था करें।
- केले एवं पपीते जैसे तेज हवा से प्रभावित होने वाले पौधों को आवश्यकतानुसार सहारा दें।
- फलदार पौधों के आसपास जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें।
- तेज हवा एवं बारिश के दौरान कीटनाशक, फफूंदनाशक एवं उर्वरकों का छिड़काव नहीं करें।
3. कृषि उत्पाद एवं बीज का सुरक्षित भंडारण:-
- कटाई के बाद अनाज एवं बीज को अच्छी तरह धूप में सुखाकर ही भंडारित करें।
- अनाज को नमी रहित, साफ एवं हवादार स्थान पर रखें।
- बोरियों को सीधे जमीन पर रखने के बजाय लकड़ी के तख्ते या पैलेट पर रखें।
- भंडारित अनाज एवं बीज को बारिश के पानी तथा नमी से बचाने के लिए तिरपाल से ढककर रखें।
- गीले अनाज का भंडारण नहीं करें, ताकि फफूंद एवं सड़न की समस्या उत्पन्न न हो।
- कृषि यंत्रों, खाद, बीज एवं कीटनाशकों को सुरक्षित एवं छत वाले स्थान पर रखें।
4. पशुधन एवं मुर्गीपालन की सुरक्षा:-
- पशुओं को तेज हवा एवं बारिश से बचाने के लिए सुरक्षित एवं मजबूत शेड में रखें।
- पशुशाला में जलभराव नहीं होने दें तथा साफ एवं सूखा बिछावन उपलब्ध कराएं।
- पशुओं के लिए पर्याप्त सूखा चारा एवं स्वच्छ पेयजल सुरक्षित रखें।
- मुर्गीपालन इकाइयों को बारिश एवं तेज हवा से बचाने के लिए शेड की समुचित व्यवस्था करें।
- पशुओं को खुले मैदान, जलभराव वाले क्षेत्रों एवं टूटे हुए बिजली के तारों के आसपास नहीं जाने दें।
5. कृषि एवं व्यक्तिगत सुरक्षा संबंधी सावधानियां:-
- गरज-चमक एवं वज्रपात के दौरान खेतों में काम नहीं करें तथा खुले मैदान, पेड़ के नीचे एवं बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें।
- तेज हवा एवं बारिश के दौरान पेड़ों, कच्चे मकानों एवं कमजोर संरचनाओं से दूर रहें।
- खेतों में लगे सोलर पंप, सिंचाई उपकरण एवं अन्य विद्युत उपकरणों को सुरक्षित रखें तथा आवश्यकता पड़ने पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दें।
- तेज हवा के दौरान पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस एवं शेडनेट हाउस की संरचना की मजबूती सुनिश्चित करें।
- मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।
6. बारिश के बाद फसलों की निगरानी:-
बारिश समाप्त होने के बाद खेतों का निरीक्षण करें। फसलों में जलभराव, जड़ सड़न, पत्ती धब्बा एवं अन्य रोगों के लक्षणों की निगरानी करें। रोग एवं कीट का प्रकोप दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही उचित कीटनाशक अथवा फफूंदनाशक का प्रयोग करें। बिना आवश्यकता एवं विशेषज्ञ की सलाह के किसी भी प्रकार के रासायनिक कीटनाशक या उर्वरक का प्रयोग नहीं करें। जिला कृषि पदाधिकारी ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए समय रहते अपनी फसलों, कृषि उत्पादों, कृषि उपकरणों एवं पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करें। थोड़ी सी सावधानी एवं समय पर किए गए उपायों से संभावित फसल नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। किसानों से विशेष अपील: किसी भी प्रकार की कृषि समस्या अथवा तकनीकी जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, बानो / जिला कृषि कार्यालय, सिमडेगा तथा संबंधित प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO) एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (BTM) से संपर्क करें।
—जिला कृषि कार्यालय, सिमडेगा
@prdjharkhand
राजकीय रामरेखा महोत्सव 2026 के अवसर पर दिनांक 23 एवं 24 नवंबर 2026 को आकर्षक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है ।
आइए, स्थानीय कला, संस्कृति एवं प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें और महोत्सव की रौनक बढ़ाएं।
आयोजक: जिला प्रशासन, सिमडेगा (झारखंड)।
@prdjharkhand
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर संयुक्त कृषि भवन परिसर, सिमडेगा में कृषक वैज्ञानिक अंतरमिलन एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारे अन्नदाताओं को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना और जिले की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना है।
फसल सुरक्षा योजना के तहत जिले के 7 युवाओं को फसल सुरक्षा कर्मी का नियुक्ति पत्र सौंपा गया, जिनमें एक युवा टाना भगत परिवार से भी हैं।
इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और फसलों को कीट व रोगों से बचाने में उनकी अहम भागीदारी सुनिश्चित होगी।
तकनीकी सत्र में विभिन्न विभागों ने किसानों को योजनाओं की पात्रता, लाभ लेने की प्रक्रिया और आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी।
कृषि, उद्यान, मत्स्य, भूमि संरक्षण व सहकारिता विभाग के स्टॉलों के माध्यम से किसानों को विभागीय सुविधाओं से रूबरू कराया गया।
विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत कुल 75 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों और स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया।
इनमें मिशन ऑन आत्मनिर्भरता इन पल्सेस, किसान समृद्धि योजना, एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड और आरकेवीवाई-पीडीएमसी जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल रहीं।
कुल 1 करोड़ 24 लाख 45 हजार 159 रुपये की परिसंपत्तियां एवं अनुदान वितरित कर लाभुकों को आत्मनिर्भरता की दिशा में संबल दिया गया।
आधुनिक तकनीक और विभागीय योजनाओं के समन्वय से सिमडेगा के किसान समृद्धि और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छुएंगे।
@prdjharkhand@JharkhandCMO
बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (B-PMFBY) खरीफ 2026 के तहत जिले में कुल 23,173 किसानों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं,
जिससे 16,204.47 हेक्टेयर कृषि भूमि को सुरक्षित कर लिया गया है। इस योजना के माध्यम से अगहनी धान और भदई मकई की फसलों को शामिल करते हुए प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान पर हमारे किसानों को मजबूत आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है।
प्रशासन किसानों के कल्याण और उनकी हर संभव सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM
सिमडेगा:- झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस से राज्य स्थापना पखवाड़ा के अवसर पर जिला मुख्यालय से विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) रोजगार सृजन अभियान के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह अभियान जिले के सभी पंचायतों में 15 से 28 नवंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका के अवसरों एवं विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रावधानों के प्रति व्यापक जनजागरूकता लाना है। प्रचार रथ के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचकर ग्रामीण परिवारों को योजना के उद्देश्यों, कार्यों की विभिन्न श्रेणियों एवं उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवार जागरूक होकर अभियान से जुड़ सकें।
विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को चार प्रमुख श्रेणियों में निर्धारित किया गया है। इनमें जल सुरक्षा, सिंचाई, भूजल पुनर्भरण, जल स्रोतों एवं जल निकायों का पुनर्जीवन तथा जलग्रहण क्षेत्र का विकास जैसे कार्य शामिल हैं। वहीं ग्रामीण आधारभूत संरचना के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, संपर्क, नवीकरणीय ऊर्जा एवं सामुदायिक सेवाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। इसी प्रकार आजीविका संबंधी अवसरों के अंतर्गत कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन, मूल्य संवर्धन, कौशल विकास एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली उत्पादक परिसंपत्तियों एवं सुविधाओं का निर्माण तथा जलवायु एवं आपदा प्रबंधन के अंतर्गत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, जलवायु अनुकूलन, बाढ़, सूखा, चक्रवात एवं अन्य चरम मौसमी घटनाओं से ग्रामीण समुदायों एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा से जुड़े कार्य शामिल हैं।
योजनाओं के निर्माण में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर इन श्रेणियों के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके निर्धारण में विकास संबंधी विभिन्न मानकों के साथ पीएम गति शक्ति, जीआईएस आधारित तकनीक एवं डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग किया जाएगा, ताकि योजनाओं का चयन स्थानीय आवश्यकताओं एवं विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो सके।
जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने तथा प्रचार रथ के माध्यम से दी जा रही जानकारी का लाभ उठाने की अपील की, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के साथ समग्र विकास को गति मिल सके।
@prdjharkhand@JharkhandCMO
सिमडेगा:- झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के पावन अवसर पर जिला ग्रामीण विकास शाखा, सिमडेगा एवं झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना 2.0 के अंतर्गत जिला स्तरीय 'कौशल रथ' जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर कौशल रथ को जिला मुख्यालय से विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सिमडेगा जिले के सुदूरवर्ती, दुर्गम एवं जनजातीय बहुल ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। कौशल रथ के माध्यम से गांव-गांव तक योजना का प्रचार-प्रसार कर युवाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रमों, रोजगार मेलों एवं कौशल विकास केंद्रों की जानकारी दी जाएगी।
अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत 26 नवंबर को कोलेबिरा प्रखंड परिसर से होगी। वहीं, 27 नवंबर को केरसई प्रखंड परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। दोनों स्थानों पर मेला प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।
रोजगार मेले के माध्यम से ग्रामीण युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार से संबंधित जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कौशल रथ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को जागरूक कर अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी पात्र बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाएं, रोजगार मेले में भाग लें तथा कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएं।
@prdjharkhand@JharkhandCMO
सिमडेगा:- झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा के अवसर पर सिमडेगा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के तहत परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में समाहरणालय स्थित गोपनीय शाखा में जिला प्रशासन एवं झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वयं सहायता समूहों की दीदियों एवं ग्राम संगठनों को विभिन्न आजीविका योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर लाभुक दीदियों को सांकेतिक डमी चेक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के तहत सामुदायिक निवेश निधि के अंतर्गत 1 करोड़ 12 लाख रुपये तथा चक्रीय निधि के तहत 24 लाख 30 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इन निधियों का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करना तथा समूह की सदस्य महिलाओं को स्वरोजगार, छोटे व्यवसाय एवं अन्य आजीविका गतिविधियों के संचालन के लिए वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराना है।
इसके अतिरिक्त झारखंड समावेशी आजीविका योजना के अंतर्गत कुरडेग प्रखंड में सामुदायिक सहायता निधि के रूप में 7 लाख 60 हजार 500 रुपये प्रदान किए गए। वहीं, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत तीन लाभुक महिलाओं को प्रति लाभुक 25 हजार रुपये की दर से कुल 75 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सम्मानजनक एवं वैकल्पिक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है।
इसी क्रम में वल्नरेबिलिटी रिडक्शन फंड के तहत जिले के पांच प्रखंडों के आठ ग्राम संगठनों को कुल 8 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। इस निधि के माध्यम से जरूरतमंद एवं संवेदनशील परिवारों को कठिन परिस्थितियों से उबरने तथा उनकी आजीविका को सुरक्षित रखने में सहयोग मिलेगा।
विभिन्न योजनाओं के तहत वितरित सहायता राशि का विवरण:
1. सामुदायिक निवेश निधि (CIF): 1 करोड़ 12 लाख रुपये।
2. चक्रीय निधि (RF): 24 लाख 30 हजार रुपये।
3. झारखंड समावेशी आजीविका योजना: 7 लाख 60 हजार 500 रुपये (कुरडेग प्रखंड)।
4. फूलो-झानो आशीर्वाद योजना: तीन लाभुकों को कुल 75 हजार रुपये।
5. वल्नरेबिलिटी रिडक्शन फंड: पांच प्रखंडों के आठ ग्राम संगठनों को 8 लाख रुपये।
इस प्रकार विभिन्न योजनाओं एवं निधियों के अंतर्गत कुल 1 करोड़ 52 लाख 65 हजार 500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, स्वरोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आजीविका के स्थायी साधनों से जोड़ना है। सामुदायिक निधियों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों एवं ग्राम संगठनों की वित्तीय क्षमता मजबूत होगी। इससे ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आयवृद्धि के नए अवसर प्राप्त होंगे।
झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित यह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में जिला प्रशासन और जेएसएलपीएस की एक महत्वपूर्ण पहल है।
@prdjharkhand@JharkhandCMO@HemantSorenJMM
सिमडेगा:भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों, संघर्ष और बलिदान को नमन किया।
साथ ही उपस्थित अधिकारियों एवं नगर परिषद के कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया।
साथ ही पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के साथ केलाघाघ डैम स्थित छठ घाट तक आयोजित स्वच्छता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सफाई अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश देते हुए सभी से स्वच्छ और सुंदर सिमडेगा के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। अंत मे स्वच्छता दौड़ में भाग लेने वाले परुष एवं महिला वर्ग के 1- 10 लड़कों एवं 1-10 लड़कियों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया।
@prdjharkhand@JharkhandCMO