स्वर्गीय चौधरी भजन लाल जी की जनसेवा और भाईचारे की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, चौधरी @bishnoikuldeep जी आज भी 36 बिरादरी को एक सूत्र में जोड़ने का संकल्प लेकर चल रहे हैं।
5 जुलाई, स्काईलार्क पानीपत, सुबह 9:30 बजे
आइए, एकता, सम्मान और भाईचारे के इस कारवां का हिस्सा बनें।
@BJP
स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी की पुण्यतिथि पर जिस प्रकार हजारों लोग दूर-दूर से श्रद्धांजलि देने पहुँचे, उसे देखकर मन भावुक भी हुआ और गर्व से भर भी गया। समय बदल जाता है, पद बदल जाते हैं, परिस्थितियाँ बदल जाती हैं, लेकिन लोगों के दिलों में बसने वाले व्यक्तित्व कभी नहीं बदलते।
जब मैंने हर वर्ग, हर उम्र और हर क्षेत्र के लोगों को एक साथ चौधरी साहब को नमन करते देखा, तब महसूस हुआ कि उन्होंने केवल राजनीति नहीं की थी, उन्होंने लोगों के दिल जीते थे। यही कारण है कि आज भी उनका नाम सुनते ही लोगों की आँखों में सम्मान और अपनापन दिखाई देता है।
मैं श्री @NayabSainiBJP जी का विशेष रूप से हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से चौधरी साहब के प्रति सम्मान प्रकट किया। साथ ही उन हजारों साथियों का भी धन्यवाद, जिनकी मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि सच्ची विरासत भवनों और पदों से नहीं, बल्कि लोगों के दिलों से बनती है।
कुछ लोग सोचते हैं कि समय के साथ यादें धुंधली पड़ जाती हैं। लेकिन कल का दृश्य यह बता रहा था कि चौधरी साहब केवल एक नाम नहीं, एक विचार हैं; केवल एक नेता नहीं, बल्कि लाखों लोगों की भावनाओं का हिस्सा हैं।
आप सभी का यह स्नेह, यह सम्मान और यह अपनापन मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। यह प्रेम ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और यही वह शक्ति है जो हर कठिन समय में हमें और अधिक मजबूती से खड़ा करती है।🙏🏻
2/4 आज गांव सुंडावास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 3 नए कमरों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही #आदमपुर के विभिन्न गांवों और ढाणियों में पहुंचकर अपनों के सुख-दुख में शिरकत की तथा जलपान कार्यक्रमों में भाग लिया।
अपनों का स्नेह, अपनापन और सम्मान हमेशा नई ऊर्जा देने का कार्य करता है। आप सभी द्वारा मिले प्रेम, सहयोग और मान-सम्मान के लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूंगा। #Adampur