महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर देश के शिक्षक वर्ग को हार्दिक शुभकामनाएं।
इस अवसर पर आज पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
#TeachersDay #शिक्षकदिवस #Haryana
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज लाडवा में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
"लाडवा के विकास, सुविधाओं के विस्तार और यहां के प्रत्येक परिवार के जीवन को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य होगा।"
इस दौरान मुख्यमंत्री ने वामन द्वादशी मेला समिति को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
#Haryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
राज्य सरकार द्वारा 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर पंचकूला में 'राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह' का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 79 चयनित शिक्षकों को उनकी सराहनीय सेवाओं और अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में प्रदेश के राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP करेंगे।
#Haryana #DIPRHaryana
प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए स्नातक प्रथम वर्ष की सेंट्रलाइज़्ड ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 सितंबर 2026 करने का निर्णय लिया है।
"कई विद्यार्थी तकनीकी कारणों या अन्य वजहों से समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के समान अवसरों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह जनहितैषी कदम उठाया है।"- श्री महीपाल ढांडा, शिक्षा मंत्री
#Haryana #DIPRHaryana
जय कन्हैया लाल की 🙏🏻🚩
कुरुक्षेत्र की पावन धरा और गीता स्थली ज्योतिसर वह पुण्यभूमि है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अपने श्रीमुख से अर्जुन को गीता का अमर संदेश दिया।
आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ज्योतिसर में पूजा-अर्चना कर प्रभु से हरियाणा के मेरे परिवारजनों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP आज कुरुक्षेत्र पहुंचे और ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, सुविधाओं एवं संचालन का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि इस महाभारत अनुभव केंद्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था।
#Haryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 30 सितंबर, 2026 तक बढ़ा दी गई है।
आवेदन ऑनलाइन अथवा संबंधित ERO/AERO कार्यालय में जमा करवाया जा सकता है।
#Haryana#SIR2026#ElectionCommission
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी श्री जगदीश मित्तल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री आज जगाधरी पहुंचे और स्वर्गीय जगदीश मित्तल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
#Haryana#HaryanaCM#NayabSinghSaini
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए सिरसा के ग्राम कुत्ताबढ निवासी जवान सरदार सुखचैन सिंह जी को मैं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
हरियाणा के वीर सपूत ने कर्तव्य के पथ पर अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देकर मातृभूमि के प्रति अपनी निष्ठा, समर्पण और अदम्य साहस का परिचय दिया है।
मैं परमपिता परमात्मा से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
भारत ने अंतरिक्ष की नई ऊँचाइयों को छूते हुए रचा एक और इतिहास! 🚀
टीम ISRO के सभी वैज्ञानिकों को इस शानदार मिशन की सफलता पर हार्दिक बधाई! 👏
GSLV-F17 ने शानदार उड़ान भरते हुए EOS-05 को सफलतापूर्वक उसकी निर्धारित कक्षा में पहुँचा कर भारत की अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में एक नया अध्याय दर्ज किया। EOS-05 की अत्याधुनिक इमेजिंग क्षमताएँ भारत की पृथ्वी अवलोकन क्षमता को और सशक्त बनाएँगी।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ, भारत अंतरिक्ष की नई सीमाएँ गढ़ते हुए विश्व की अग्रणी अंतरिक्ष शक्तियों में अपनी पहचान और मजबूत कर रहा है।
@isro
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने जन्माष्टमी के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं।
“जन्माष्टमी का पर्व ऐसा पवित्र अवसर है, जब हम भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को श्रद्धा और आस्था के साथ याद करते हैं। हरियाणा की पावन धरती भी भगवान श्रीकृष्ण के चरणों से पवित्र हुई। उन्होंने महाभारत के युद्ध में सच्चाई और न्याय का साथ देकर न्याय को विजय बनाया तथा कुरुक्षेत्र में मानवमात्र को गीता का अमर संदेश दिया।”
#Janmashtami #Haryana
नमो क्रिकेट लीग-2026 की ट्रॉफी का अनावरण!
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने पंचकूला के सेक्टर-5 में आयोजित समारोह में नमो क्रिकेट लीग-2026 की ट्रॉफी का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए क्रिकेट में भी हाथ आजमाया।
मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं और कलाकारों को सम्मानस्वरूप क्रिकेट बैट और बॉल भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया।
#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज पंजाब के चमकौर साहिब स्थित गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका और गुरु चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा हरियाणा-पंजाब में आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए अरदास की।
उन्होंने अमर शहीद बीबी शरण कौर के नाम से ऐतिहासिक द्वार बनाने के लिए 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini