स्व-गणना शुरू करने से पहले थोड़ी तैयारी जरूर करें!
✅ OTP हेतु मोबाइल पास रखें।
✅ इंटरनेट युक्त स्मार्टफोन या कंप्यूटर तैयार रखें।
✅ घर का सही पता एवं स्थान की जानकारी रखें।
✅ परिवार के सभी सदस्यों का विवरण तैयार रखें।
पहले तैयारी, फिर स्व-गणना।
🌐 https://t.co/15JHCZU5dV
16 से 30 नवंबर 2026 तक घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से अपनी और परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज करें।
सही जानकारी दें और दूसरों को भी स्वगणना के लिए प्रेरित करें। आपका योगदान उत्तराखण्ड के बेहतर भविष्य की योजना बनाने में महत्वपूर्ण है। https://t.co/wkH96sxdLY
@CensusIndia2027
स्व-गणना का तरीका जानें, इन आसान चरणों के साथ!
🌐आधिकारिक पोर्टल खोलें। 📲 राज्य चुनें और मोबाइल नंबर का OTP से सत्यापन करें। 📍अपने घर का सही स्थान दर्ज करें। 👨👩👧👦 परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरें।https://t.co/15JHCZU5dV ☎️ सहायता: 1855 @CensusIndia2027@PIBDehradun
स्व-गणना के माध्यम से अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें। सही जानकारी देकर जनगणना में अपनी भागीदारी निभाएँ। आइए उत्तराखण्ड, स्वगणना में भाग लें। हमारी जनगणना, हमारा विकास! स्व-गणना पोर्टल: https://t.co/15JHCZU5dV सहायता: 1855 @CensusIndia2027@PIBDehradun
सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता की शपथ! सतर्कता जागरूकता के अंतर्गत निदेशक श्रीमती ईवा आशीष श्रीवास्तव महोदया सहित जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखण्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन तथा पारदर्शिता एवं सत्यनिष्ठा के मूल्यों को अपनाने की सामूहिक शपथ ली। @CensusIndia2027
उत्तराखंड के सभी जनपदों में FT Field Training सफलतापूर्वक संपन्न! भारत की जनगणना-2027 के लिए फील्ड स्तर पर तैयारियों को सुदृढ़ करने हेतु सभी जनपदों में प्रशिक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। @CensusIndia2027@PIBDehradun@PIB_India
स्वच्छ भारत अभियान 6.0 के अंतर्गत निदेशक महोदया श्रीमती ईवा आशीष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखंड द्वारा श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज, देहरादून में स्वच्छता अभियान चलाया गया। @CensusIndia2027@PIB_India@PIBDehradun
तैयारियों, नागरिकों की सहभागिता और जनगणना के महत्व पर विशेष संवाद। उत्तराखण्ड में जनगणना के प्रथम चरण की उपलब्धियों, आगामी जनसंख्या गणना, नागरिकों की जानकारी की गोपनीयता, डिजिटल सुरक्षा, स्व-गणना तथा दुर्गम हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। @PIBDehradun
निदेशक श्रीमती ईवा आशीष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु मास्टर ट्रेनर्स के चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ देहरादून में हुआ। प्रथम दिवस जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, प्रमुख अवधारणाओं एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखण्ड में 29 सितम्बर 2026 को हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित हुआ। प्रतियोगिता विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। @CensusIndia2027@PIB_India@PIBDehradun
उत्तराखण्ड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना का कार्य जारी है। दुर्गम रास्तों से होकर गणनाकार घर-घर पहुँच रहे हैं, वहीं नागरिक स्वगणना के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर रहे हैं। इस कार्य में उनकी भागीदारी की कुछ झलकियाँ देखें। हमारी जनगणना, हमारा विकास। @CensusIndia2027
जनपद नैनीताल में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना हेतु कार्मिकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी श्री सौरव असवाल की अध्यक्षता में प्रक्रियाओं, दायित्वों एवं तकनीकी पहलुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए। @CensusIndia2027@PIB_India@PIBDehradun
विषम परिस्थितियों में भी उत्तराखण्ड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में 340 परिवारों ने स्वगणना पूरी की। 4 जिलों के 131 गांवों और 3 नगर पंचायतों में अभियान चला। गणनाकार कठिन पहाड़ी रास्तों से घर-घर पहुंचे। जनसहभागिता और समर्पण को सलाम। हमारी जनगणना, हमारा विकास। @CensusIndia2027
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियों के क्रम में रुद्रप्रयाग एवं पिथौरागढ़ में चार्ज अधिकारियों एवं संबंधित कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनसंख्या गणना की प्रक्रियाओं एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। @CensusIndia2027
बागेश्वर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु अधिकारियों एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित।
जिलाधिकारी ने सटीक एवं समयबद्ध जनगणना के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। @CensusIndia2027@PIB_India@PIBDehradun
जनगणना 2027: सही जानकारी, सही समझ। 🇮🇳
जनगणना को लेकर कई सवाल और धारणाएँ हैं। आइए, Myth & Facts के जरिए जानें जनगणना 2027 की प्रक्रिया से जुड़ी सही और प्रमाणित जानकारी। जानें, समझें और सही जानकारी आगे साझा करें। @CensusIndia2027@PIB_India@PIBDehradun@DDnews_dehradun
जनगणना 2027: जानें, समझें और सही जानकारी साझा करें। जनगणना को लेकर कई मिथक और धारणाएँ हैं। सही जानकारी ही जागरूकता की पहली सीढ़ी है। जानिए जनगणना 2027 से जुड़े Myth & Facts और समझिए इसका महत्व। @CensusIndia2027@PIBDehradun@PIB_India
भारत की जनगणना: 2001 में प्रगणक से शुरू हुआ सफर 2011 में मास्टर ट्रेनर व सुपरवाइजर और 2027 में जिला जनगणना अधिकारी तक पहुँचा। भूमिका व तकनीक बदली, उद्देश्य वही—सही गणना, गोपनीयता और विश्वसनीय आँकड़े। — शैलेन्द्र सिंह नेगी, पीसीएस @CensusIndia2027@PIB_India@PIBDehradun
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात् जनसंख्या गणना हेतु हरिद्वार, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल एवं चंपावत में जनगणना अधिकारियों एवं कार्मिकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्यप्रणाली एवं दायित्वों के निर्वहन पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
निदेशक महोदया श्रीमती इवा आशीष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में, राजभाषा अधिकारी श्रीमती अंजु आज़ाद के संयोजन में 14 सितंबर 2026 को हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। संयुक्त निदेशक श्री एस.एस. नेगी ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। @CensusIndia2027