CEIR PORTAL पर दर्ज मोबाइल गुमशुदगी के संबंध में विभिन्न स्थानों पर चल रहे कुल 35 गुमशुदा मोबाइल फोन रिकवर किये गये, जिनकी अनुमानित कीमत 900000/- (नौ लाख रुपये) है। रिकवर किये गये फोन्स को आज दिनांक 09.10.2026 को परिवादियों को सुपुर्द किये जा रहे हैं।
नवाचार और सुरक्षा का संगम: राजस्थान पुलिस और यूनिसेफ की साझा पहल।
राजस्थान पुलिस अब बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए और भी अधिक "संवेदनशील" और "सशक्त" रूप में आपके साथ है।
हाल ही में महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा एवं यूनिसेफ इंडिया की कंट्री हेड सुश्री सिंथिया मैककैफ्रे के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई।
इस मुलाक़ात का मुख्य ध्येय "चाइल्ड फ्रेंडली पुलिसिंग" को ज़मीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
पुलिस की नई पहल और प्राथमिकताएं:
साइबर सुरक्षा: वर्तमान दौर में बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान।
प्रभावी मॉडल: 'कालिका पेट्रोलिंग' और 'सुरक्षा सखी' जैसे कार्यक्रमों की सफलता को आगे बढ़ाना।
सामुदायिक जुड़ाव: पुलिस और समाज के बीच की दूरी को कम कर एक "मित्र पुलिस" की छवि को साकार करना।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सामुदायिक पुलिसिंग) श्रीमती लता मनोज कुमार, यूनिसेफ राजस्थान के स्टेट हेड श्री के.एल. नरसिम्हा राव और बाल संरक्षण विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार निराला ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए।
आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता और जिम्मेदारी है।
आइए, एक जागरूक समाज के निर्माण में राजस्थान पुलिस का सहयोग करें।
#RajasthanPolice #SafetyFirst #CommunityPolicing #ChildRights #PublicService #JaipurPolice
#UNICEF
#KalikaPetrolingUnit
मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है।
विश्वकवि रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती पर सादर श्रद्धांजलि।
गुरुदेव ने 'मानव की मुक्ति' का स्वप्न देखा था। @PoliceRajasthan इसी दर्शन को अपनाते हुए प्रदेश में भयमुक्त वातावरण और अपराध से मुक्ति सुनिश्चित करने हेतु कटिबद्ध है।
आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
#TagoreJayanti #FearlessSociety #RajasthanPolice #ServiceAndSafety
आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम!
S.D.R.F. मुख्यालय, गाडोता में N.D.M.A. सदस्य डॉ. दिनेश कुमार असवाल एवं श्री सुभाष चंद्र (अपर सचिव), डाॅ. विनोद कुमार मुख्य परामर्शदाता (सीबीआरएन) एवं डाॅ. पूजा सक्सेना वरिष्ठ परामर्शदाता (अस्पताल सुरक्षा) ने भ्रमण किया।
जवानों ने रोप व फ्लड रेस्क्यू डेमो के जरिए अपनी जाँबाजी दिखाई।
A.D.G.P., आर्म्ड बटालियन्स एवं S.D.R.F. श्री रूपिन्दर सिंघ व कमांडेंट श्री राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के साथ सुरक्षा तैयारियों पर मंथन हुआ।
आपदा राहत हेतु उपलब्ध आधुनिक उपकरणों का निरीक्षण किया गया।
पूर्ण तैयारी के साथ S.D.R.F. राजस्थान, हर आपदा में आपके साथ।
#RajasthanPolice
#SDRF
#NDMA #DisasterResponse
#Jaipur
#SafetyFirst
#PublicService
महिला सुरक्षा के लिए पुलिस–समाज का साथ जरूरी।
जयपुर महाविद्यालय में जागरूकता सेमिनार आयोजित।
एएसपी सुनीता मीणा ने छात्राओं को किया संबोधित।
हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी।
"सजगता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी” का दिया संदेश।
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व महिला बीट अधिकारी की भूमिका बताई।
‘राजकॉप सिटीजन ऐप’ को बताया सुरक्षा का मजबूत माध्यम।
साइबर अपराध से बचाव के आसान उपाय साझा।
पुलिस–जन सहयोग से सुरक्षित समाज का संकल्प।
#RajasthanPolice #WomenSafety #CyberSafety #CommunityPolicing #SafeRajasthan
प्रौद्योगिकी का साथ, सुरक्षित राजस्थान का विश्वास!
आज तकनीक केवल सुविधा नहीं, बल्कि अपराध नियंत्रण का सशक्त माध्यम है। साइबर सुरक्षा हो या आधुनिक सर्विलांस, राजस्थान पुलिस तकनीक के दम पर आपकी सुरक्षा के लिए हर पल तत्पर है।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर हम अपनी सेवाओं को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ने और 'स्मार्ट पुलिसिंग' के माध्यम से अपराधमुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प लेते हैं।
राजस्थान पुलिस की ओर से समस्त देशवासियों को 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आइये, आधुनिक तकनीक का विवेकपूर्ण उपयोग कर उन्नत भारत के निर्माण में भागीदार बनें।
#NationalTechnologyDay #RajasthanPolice #SmartPolicing #TechForSafety #DigitalIndia
अगर रुकने से जिंदगी चलती है तो इसमें क्या हर्ज है। रेड लाइट पर स्टॉप लाइन से पहले रुकें।
यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि आपका सफर सुरक्षित हो इस इरादे से करें।
रेड लाइट पर रुककर आप न केवल कानून की पालना करते हैं, बल्कि दूसरों के जीवन का भी आदर करते हैं, और सुरक्षित कर देते हैं।
सफर पर जब निकले, सजग रहे।
राजस्थान पुलिस: सेवा, सदैव, सर्वत्र।
#SafetyFirst #RajasthanPolice #TrafficAwareness #PoliceService
#FollowTrafficRules