भारतीय सेना में चयनित हुए DDU के 8 NCC कैडेट्स
44वीं वाहिनी एनसीसी के विवेक जायसवाल, हिमांशु, युवराज सिंह, शिव कुमार सहानी, विशाल यादव, मोहित कुमार, रोहन पासवान और बृजेश गुप्ता का हुआ है चयन
@_poonamtandon@DDUGU_Official
डीन स्टूडेंट्स वेल्फेयर द्वारा नए स्टूडेंट्स के लिए आयोजित हुआ दीक्षारंभ अभिमुखता कार्यक्रम 'परिसंवाद'. कुलपति ने कहा छात्रों को बढ़ानी होगी लीडरशिप क्वॉलिटी. गोवि की प्रतिष्ठा बढ़ाने में सभी छात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण. समस्याओं की शिकायत के साथ समाधान का भी प्रयास करें छात्र।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजभवन में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात. इस दौरान विश्वविद्यालय में संचालित शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों तथा छात्रहित में किये जा रहे नवाचारों के बारे में महामहिम को दी जानकारी.
नीति आयोग द्वारा आयोजित 'राज्य विश्वविद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का विस्तार' विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन में अपने विचार प्रस्तुत करेंगी वीसी @_poonamtandon
2 नवंबर को दिल्ली में होने वाले सम्मेलन में देश के प्रमुख राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति होंगे शामिल.
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया प्रशासनिक भवन निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित पाए गए नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई के लिए निर्देशित किया।