कल रात को 12 बजे प्रधानमंत्री जी ने ऐलान किया कि पेपर लीक के लिए सोमवार को संसद में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के लिए क़ानून लाया जाएगा।
मोदी जी का दिया आश्वासन कितना खोखला है, ये कल ख़ुद ही साबित हो गया।
मोदी जी, आपकी नीयत में ही खोट है।
: @ArvindKejriwal .
@AamAadmiParty .
सत्यमेव जयते।
आज एक बार फिर बाबा साहेब अम्बेडकर जी की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर फ़ख़्र महसूस हो रहा है।
मोदी जी की पूरी पार्टी और सारी एजेंसियों की हमें बेईमान साबित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल - मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है।
मेवाड़ राजवंश के वरिष्ठ सदस्य, महाराणा प्रताप के गौरवशाली वंशज श्री अरविंद सिंह मेवाड़ जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे न केवल मेवाड़ की शान थे, बल्कि अपने प्रयासों से उदयपुर को पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर प्रतिष्ठित करने में अहम भूमिका निभाई।
1980 के दशक में जब डेस्टिनेशन वेडिंग की अवधारणा पर उन्होंने कार्य शुरू किया, तब इसे लेकर संशय था, लेकिन आज उदयपुर विश्वभर में डेस्टिनेशन वेडिंग की राजधानी बन चुका है। उनकी दूरदृष्टि और साहसिक निर्णयों ने न केवल पर्यटन बल्कि मेवाड़ की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
उनकी सेवाएँ और योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति दें एवं परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
।। ॐ शांति।।
#Mewar #Udaipur #ArvindSinghMewar”
इसी तरह का अनुभव इस स्कूल के visual art सेक्शन में भी रहा. चलिए आप ख़ुद ही मिल लीजिए इन कलाकारों से। और हाँ इस वीडियो को अंत तक देखते हुए आप भी भावुक मत हो जाना।
जब मैं इन बच्चों से मिला तो कई बच्चों की आँखों में आंसू थे और उनके ये आंसू, ये जुड़ाव ही मुझे प्रोत्साहित करते हैँ कि मैं इनके सपनों को सच करने के लिए दिन रात मेहनत करता रहूँ।
भारत के भावी महान कलाकारों के साथ फोटो खिचवा कर आज मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।
जब मैं इन स्कूलों में जाकर बच्चों से मिलता हूँ तो भगवान को लाख लाख धन्यवाद करता हूँ, शिक्षा मंत्री बनाने के लिए, ताकि ऐसे स्कूल बनाने का सपना देख सका और उसे पूरा भी कर सका।
#DelhiEducationModel
#DelhiGovernmentSchools
#SchoolOfSpecializedEducation
#VisualAndPerformingArts
आज गुरुपर्व के पावन अवसर पर नई दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज साहब में मत्था टेका और सत्संगत के दर्शन किए। इस पवित्र स्थान पर अपार शांति और गुरु नानक देव जी की करुणा का अहसास हुआ।
गुरु नानक देव जी के उपदेश हमें अहंकार को त्यागने, विनम्रता से जीवन जीने और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। गुरु वाणी एक अमृतधारा की तरह है, जो हमारे अंतर्मन को शुद्ध करती है और हमें प्रेम और भाईचारे का पाठ पढ़ाती है।
#GuruNanakJayanti #गुरुपर्व #श्री_गुरु_नानक_देव_जी #GurudwaraRakabganj
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुश्किल से मुश्किल समय में भी मजबूती से चट्टान बनकर केजरीवाल जी और AAP के साथ खड़े रहे।
इसी जज़्बे से अब हम सभी को मिलकर आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में इनकी हर साज़िश का जवाब देना है। आप सभी जिस भी रूप में टीम केजरीवाल से जुड़कर अपना योगदान दे सकते हैं, आप दें।
आयें https://t.co/nS5q0biUaT वेबसाइट या 72779-72779 पर मिस्ड कॉल कर केजरीवाल जी को फिर से लाने के काम में जुट जायें
#PhirLayengeKejriwal
आज पटपड़गंज विधानसभा के पांडव नगर इलाके में कई गलियों में स्थानीय निवासियों के साथ जन संवाद किया। पटपड़गंज के लोगों से मेरा रिश्ता सिर्फ एक विधायक का नहीं, बल्कि एक परिवार का है। पिछले कई सालों से आप सबका प्यार, समर्थन और विश्वास मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत रहा है। लोग जब मुझे अपने दिल की बातें बताते हैं, अपनी समस्याएं साझा करते हैं, तो वह मेरे लिए सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत रिश्ता होता है।
मैं हमेशा पूरी ईमानदारी और समर्पण से आपकी सेवा में खड़ा रहा हूँ और आगे भी रहूँगा। अरविंद केजरीवाल जी और मुझ पर आपका भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हम इस रिश्ते को और मजबूत करेंगे, और आपकी हर उम्मीद पर खरा उतरेंगे।
आज कोंडली विधानसभा में @ArvindKejriwal जी के साथ खिचड़ीपुर मार्केट में पदयात्रा की. विधायक साथी @KuldeepKumarAAP भी साथ में रहे.
अचानक केजरीवाल को अपने सामने पाकर लोग भावुक हो जा रहे थे. वो ख़ुद बता रहे कि किस तरह केजरीवाल जी को जेल में डालकर बीजेपी ने दिल्ली के लोगों के काम रोकने की साज़िश रची. लेकिन अब लोगों को भरोसा भी है कि उनके केजरीवाल आ गये हैं. कोई काम नहीं रुकने देगें.
दिल्ली सरकार की सोलर पॉलिसी देश की सबसे प्रगतिशील पॉलिसी है। ऊर्जा के क्षेत्र में दिल्ली को आत्मनिर्भर बनाने के क्रम में आज अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा की।
इस पॉलिसी के जरिए हमारा लक्ष्य बिजली की बढ़ती माँग को पूरा करते हुए सौर ऊर्जा के क्षेत्र में दिल्ली को अग्रणी बनाना है।
पटपड़गंज विधानसभा में #Dandiya उत्सव
#MayurViharPhase2, पॉकेट E की RWA अध्यक्ष दविंदर जूटला मैडम और उनकी टीम द्वारा आयोजित ये कार्यक्रम बहुत ही शानदार था। पूरी टीम को बहुत- बहुत बधाई। देख कर लग ही नहीं रहा था कि ये प्रोग्राम मात्र पिछले साल ही आयोजित होना शुरू हुआ है और वह भी स्थानीय RWA और उनकी टीम के द्वारा आयोजित हो रहा है।
पूरे कार्यक्रम का नजारा ऐसा था मानो बहुत बड़ी प्रोफेशनल कंपनी कोई बड़ा प्रोग्राम आयोजित करती है। चारों तरह डांडिया की धूम में हज़ारों बच्चे और बुजुर्ग डांडिया के रंग में डूबे हुए थे। इतना बेहतरीन आयोजन करने वाली टीम को बहुत - बहुत बधाई
आज दिल्ली के 2 करोड़ लोग बहुत दुखी हैं कि उनके लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने इस्तीफ़ा दे दिया है। आज से दिल्ली के लोग, आम आदमी पार्टी के विधायक और मैं - सब एक ही उद्देश्य से काम करेंगे - कि अरविंद केजरीवाल जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है…