टैबलेट एप्स एवं NGO पर ब्यापक भ्रष्टाचार हुआ है उसकी जाँच हो तथाकथित शिक्षक नेता शर्मा जी शर्म करो आपने पवित्र आन्दोलन में धोखा दिया जैसे OPS पर दिया था
स्थगन नहीं निरस्त हो
भ्रष्टाचार की जाँच हों
#boycott_DineshChandraSharma#Basiceducation#Rsmsiddharthnager#OPS
सरकार चाहे कुछ भी बोले.... हमें हूबहू पुरानी पेंशन के अलावा कोई व्यवस्था स्वीकार नही....जीवन के स्वर्णिम 35 साल जनसेवा मे समर्पित करने वाले कर्मचारी के बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा की गारंटी भी नियोक्ता की ही है @vijaykbandhu@AshaAtewa9K@JATbera1#OPS
शिक्षक को भला बुरा कहने वाले कौन लोग हैं?
➡️स्कूल की बॉउंड्री तोड़ने वाले, गेट-खिड़की और ताला तोड़ने वाले, पेड़ - पौधों को नुकसान पहुँचाने वाले, दीवारों पर गुटखा खाकर थूकने वाले,स्कूल से सामान चोरी करने वाले, कुर्सी चोरी करने वाले, ताश खेलने वाले, चड्डी बनियान पहनकर में स्कूल के अंदर आने वाले, समरसेबल का मोटर चुराने वाले, स्कूल की लकड़ी चुराकर ले जाने वाले और तो और स्कूल में अनैतिक कार्य करने वाले, तहसील और अन्य विभाग की दलाली करने वाले, महिला टीचरों पर गंदी नजर रखने वाले भी बोल रहे कि अध्यापक कामचोर हैं.
➡️आइए कुछ और विद्वानों पर नज़र डालें.
1.ट्रेन से चादर और मग्गा चुराने वाला शिक्षक को ज्ञान दे रहा है
2.दरोगा के आगे रात दिन जी हुजूरी करके सफेद कपड़ा पहने दलाली करके शाम को 100-50 घर ले जाने वाला शिक्षक को नालायक बता रहा है
3.जीएसटी चोरी करने वाला दुकानदार शिक्षक को कामचोर बता रहा है
4. लेखपाल को रिश्वत खिला के दूसरे की मेड़ हड़पने वाला शिक्षक को गरिया रहा है ।।
5. छिनैती ,चोरी करने वाला शिक्षक को मानवता समझा रहा है ।।
6. पड़ोसी के खाली प्लॉट में कचरा फेंकने वाला शिक्षक को ज्ञान दे रहा है
7.ग्राहक को 1 kg सामान की जगह 900 ग्राम तौलने वाला शिक्षक को एमडीएम में गड़बड़ी करने बाला बता रहा है ।।
8.10000 तनख्वाह पाने वाला जिसने दहेज में 5 लाख गिने हैं, शिक्षक को सिद्धांत समझा रहा है ।।
9. डंफर में 1000 घन फुट की जग��� 800 घन फुट बालू भरने वाला शिक्षक की मांगों को गलत बता रहा है ।।
10. कटिया मार के बिजली चलाने वाला शिक्षक को गोला मारने बाला बता रहा है.
➡️यही नहीं अभी और सुनिए
जो सरकारी लाइनमैन बिना 100 ,50 लिए खम्बे का एक तार तक नही जोड़ता,जो सरकारी डाकिया बिना 10, 20रूपये लिए आपके घर तक एक रजिस्ट्री भी नही लाता,जो बैंक मैनेजर बिना कुछ प्रतिशत लिए एक लोन नही पास करता,जो सरकारी लेखपाल बिना कुछ लिए आपके खेत नही नापता ,जो सरकारी डॉक्टर सरकारी अस्��ताल पर बैठने के बजाय अपने क्लीनिक पर मिलेगा,जबकि इन्ही सब कामों के लिए उनको बकायदा तनख्वाह मिलती है, कैशलेज इलाज मिलता है,ट्रेन पास मिलता है,31 EL मिलती है,दूसरे शनिवार को अवकाश मिलता है.
➡️वही लोग आज शिक्षकों को हराम का खाने वाला कह रहे हैं जबकि शिक्षक पढ़ाने के लिए एक रुपया भी किसी से नही लेता जिसके लिए उसकी नियुक्ति हुई है। बल्कि वह अपनी तरफ से ही बच्चों को कुछ न कुछ देता रहता है कभी पेंसिल कभी कॉपी तो कभी कुछ।
➡️अब इनसे आप किस अच्छे चीज की उम्मीद कर सकते हैं ? ये वो हैं जो 100-50 रुपया बचाने के चक्कर में अपने मान सम्मान को रोज गिरवी रखते हैं,ये दूसरों का कष्ट समझेंगे या उनका मजाक उड़ाएंगे?
➡️बेफिक्र चलिए , इनका काम है भौंकना भौंकने दीजिए । बस आप अपने काम के प्रति ईमानदार रहिए ।
ऑनलाइन हाजिरी
लगाएंगे शिक्षक खुद लेकिन उनकी जायज मांगों को मान लेने के बाद ।।।
➡️गजब की स्टेज पर आ गया है, हमारा समाज ! अगर उनके स्तर से थोड़ा भी ऊंचे लेवल का कोई व्यक्ति अपनी थोड़ी भी समस्या बताने लगे, तो कहेंगे कि नौकरी छोड़ दो! कल को यदि कोई बीमार व्यक्ति अपनी पीड़ा किसी से बतायेगा, तो ये जलनखोर कह देंगे कि 'देह' छोड़ दो !
➡️अरे मूर्धन्य ! अगर किसी का साथ नहीं दे सकते, तो कम से कम उसकी समस्या तो सुन लो, वो भी नहीं कर सकते, तो चुप ही रहो, जरुरी है कि रनिंग कमेंट्री करो.
दिनाँक :- 17/07/2024 (बुधवार)
समय :- सुबह 9:30 से
अभी तक हम सभी के द्वारा social media platform "X" (पूर्व में twitter) पर छेड़े गए अभियान की गूंज शासन- प्रशासन, देश और दुनिया तक पहुंची है, अब ये गूंज शर्मा जी के कानों तक पहुंचानी है |
#UPPSS_Dinesh ChandraSharma_boycott
लाखों की संख्या में शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्यों का विरोध कर रहा है । परन्तु इनके द्वारा सिर्फ डिजिटल हाजिरी लागू करवाने की मनमानी की जा रही !! शिक्षक के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों ?? ✍️
पूछता है पूरा शिक्षक समाज ✅✅
#Boycottdigitalattendance#boycottOnlineAttendance
#Boycottdigitalattendance
हम ऑनलाइन अटेंडेन्स का विरोध नहीं कर रहे है, लेकिन हमारी व्यवहारिक मांगे भी मानी जाए-
- 31 EL
- 15 half CL
- Cashless medical
- प्रतिकर अवकाश*(2022 तक मिलता था)
- ऑनलाइन उपस्थिति के लिए विस्तृत नियमावली कि अगर सर्वर या नेटवर्क में समस्या हो तो
शिक्षकों ने राज्य कर्मचारियों की भांति सामान्य सुविधाएं जैसे EL, कैश लेस चिकित्सा, अर्ध अवकाश आदि की मांग क्या कर ली,
सब लोग शिक्षकों को ताने मारने लगे।
एटेंडेंस लीजिए लेकिन उन मांगों पर भी तो बात कीजिए जो बाकी सभी को बिना मांगें मिल रही हैं।
#Boycottdigitalattendance