आप सभी देशवासियों को पावन पर्व 'नाग पंचमी' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करती हूं कि उनकी कृपा से नाग पंचमी का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लाए।
भारतीय राजनीति के युगपुरुष, असंख्य कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक एवं हमारे प्रेरणा स्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।
सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मां भारती के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी सेनानियों को कोटि-कोटि वंदन एवं वीर सैनिकों को नमन।
आइए, हम राष्ट्र की उन्नति एवं समृद्धि में अपना योगदान देने का अटल संकल्प लें।
जय हिंद! 🇮🇳
"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस"
सन 1947 में विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले सभी निर्दोष नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं विस्थापित परिवारों के संघर्ष और पीड़ा को नमन।
सनातन संस्कृति और लोककल्याण की सशक्त आधारशिला रखने वाली लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
प्रभुसेवा को जनसेवा का माध्यम बनाकर उन्होंने अपने सुशासन, न्यायप्रियता और जनकल्याणकारी कार्यों से एक आदर्श स्थापित किया।
ॐ नमः शिवाय 🙏🏻
देवाधिदेव महादेव की भक्ति और उपासना के पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान भोलेनाथ की कृपा की वर्षा सभी पर अनवरत होती रहे।
हर हर महादेव!
'पद्म विभूषण' से सम्मानित, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सुषमा स्वराज जी की प्रतिबद्धता तथा ओजस्वी वाणी हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
देवाधिदेव महादेव की उपासना को समर्पित पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
देवाधिदेव महादेव की आराधना, भक्ति और साधना को समर्पित यह पुण्य पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।
माँ भारती के अनन्य उपासक, वीरता, साहस और दृढ़ संकल्प के पर्याय, महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर कोटिश: नमन।
माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए आपने त्याग, संघर्ष और बलिदान की जो गौरव गाथा लिखी है, वह सदैव ही हमें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
राष्ट्रसेवा, स्वदेशी और आत्मगौरव के आदर्श लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
स्वतंत्रता संग्राम को जनआंदोलन का स्वरूप देने और राष्ट्रचेतना जागृत करने में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री विनोद तावड़े जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्री राम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करती हूं।
@TawdeVinod
माँ भारती की स्वाधीनता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।
अदम्य साहस और राष्ट्रनिष्ठा की मिसाल रहे बटुकेश्वर दत्त जी का जीवन स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है।
ब्रिटिश शासन की जड़े हिलाने वाले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत एवं 1857 की क्रांति के महानायक श्रद्धेय मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
भारत के माननीय रक्षा मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
@rajnathsingh
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर राष्ट्रनिष्ठ छात्र शक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं।
राष्ट्र प्रथम की भावना, सेवा, संगठन एवं छात्र शक्ति के प्रति आपका समर्पण निरंतर देश को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करता रहे, यही कामना है।
प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं युवाओं के प्रेरणास्त्रोत भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चन्द्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
सादगी, सिद्धांत और संघर्ष से समर्पित उनका जीवन भारतीय राजनीति में उत्कृष्ट मूल्यों की मिसाल है।
राष्ट्र की अखंडता, सांस्कृतिक अस्मिता और ‘राष्ट्र प्रथम’ के प्रखर प्रवक्ता,महान शिक्षाविद्, दूरदर्शी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष, आदरणीय श्री @NitinNabin जी का उत्तर प्रदेश की इस पावन और ऐतिहासिक धरा पर हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन।