क्या भूपेंद्र यादव के निजी सचिव और दो अफसरों के लिंक माईनिंग माफिया से थे? क्या इसकी शिकायत हुई थी ?
क्या अवैध खनन के क्षेत्र को वैध करके माईनिंग माफिया को सौंपा गया ?
और क्या बाद में इसके नोटिफिक्शन पर रोक लगा दी गई ?
क्या मंत्रीजी को सब मालूम था ?
Big Corruption Story !
किसी केंद्रीय मंत्री का सारा निजी स्टाफ अचानक हटा दिया जाये तो ये असाधारण घटना है।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निजी सचिव व दो अति निजी सचिवों को एक साथ हटाया गया है।
ऐसा कहा जा रहा आदेश उपर से आये थे और तुरंत पद से हटाने को कहा गया था।
राम मंदिर के चंदे पर कोहराम मचा है।इथेनॉल पर हंगामा है।पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन हो रहे है और गर्मी से जनता बेहाल है।
ऐसे में प्रधानसेवक फिर कई दिन की विदेश यात्रा पर निकले हैं। सवा महीने के भीतर ये उनकी चौथी विदेश यात्रा है।
वैसे आस्ट्रेलिया, खासकर न्यूजीलैंड में 👇इस वक्त मौसम बेहद दिलकश है।सच तो ये है इंडोनेशिया में भी तापमान 28-29 डिग्री से ज्यादा नहीं है।
उम्मीद है इस बार भी कई अवार्ड लेकर प्रधानसेवक स्वदेश लौटेंगे।
Super Exclusive-
मंदिर का पत्थर 5 गुने अधिक में?
राम मंदिर पर राजस्थान की खदान से विस्फोटक गवाही!
राम मंदिर की पत्थर ख़रीद में भी गड़बड़झाला?
क्या कदम-कदम पर घोटाला?
बंसी-पहाड़पुर की वो खदान!
कितने में आया सामान?
(SIT के लिए उपयोगी बयान)
सवाल-
क्या राम मंदिर की पूरी फाइल खुलेगी?
राम के आदर्श को रत्ती भर भी जगह मिलेगी?
राम मंदिर में लूट को लेकर जितना असंतोष भाजपा वर्कर और वोटरों में आज है इतना कभी नहीं रहा।
मोदी सरकार के प्रबल समर्थक पत्रकार प्रदीप स��ंह की बीजेपी इकोसिस्टम में लाखों फालोअर हैं।
इनकी सुनिये 👇 कह रहे है भक्तों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है संध-भाजपा ने
मंत्री हो, मुख्यमंत्री हो या प्रधानमंत्री…अगर कोई नागरिक इनके फैसले और नीतियों से असंतुष्ट है तो वो खुलकर आलोचना कर सकता है।
पुलिस किसी नागरिक को अमित शाह मुर्दाबाद नारा लगाने पर गिरफ्तार नहीं कर सकती ..जेल नहीं भेज सकती।
सुनिये जस्टिस जामदार को शब्द दर शब्द !
चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के ख़िलाफ़ आक्रोश का लेवल देखिए।
अयोध्या के वकीलों का जत्था निकल पड़ा है एफआईआर दर्ज कराने के लिए।
मगर पत्रकारों के ख़िलाफ़ म���ज तथ्यों की रिपोर्टिंग करने पर ईश्वरीय एफआईआर की झड़ी लगा देने वाली पुलिस की कलम की स्याही,
इस मामले में सूखी मिलेगी!!
इस दौर में एफआईआर उस आम्र पल्लव की तरह है जिससे सरकारी देवताओं की इच्छा और अनिच्छा का कलश पूजन किया जाता है!!
HDFC Bank की पहचान उसकी प्रोफेशनल मैनेजमेंट और आज़ादी थी।लेकिन अब ये भी नहीं बची।
आज हालात ऐसे बने कि बैंक को अपनी पसंद नहीं, बल्कि सत्ता की पसंद का चेयरमैन स्वीकार करना पड़ा । यह सिर्फ़ एक बैंक का नहीं, पूरे प्राइवेट ���ेक्टर की स्वायत्तता पर हमला है।
अगर एजेंसियों का दबाव और सत्ता का असर निजी संस्थानों तक पहुँचने लगे, तो यह किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बुरा संकेत है।
अयोध्या में भड़का वकीलों का आक्रोश!
बार एसोसिएशन की बैठक में वकीलों ने कहा #चपंतराय अनिल मिश्रा और गोपाल राव को #अयोध्या छोड़ना होगा
अगर 3 दिन के अंदर नहीं छोड़ते हैं तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा। यह भी कहा कि अयोध्या का कोई वकील इनका मुकदमा नहीं लड़ेगा।
#Rammandir
90 के दशक की शुरुआत में यूगोस्लाविया बिखरने लगा और 2008 तक यह देश 6 छोटे देशों में टूट गया। बिखराव का कारण था आर्थिक संकट, क्षेत्रीय असंतुलन, नेतृत्व के स्तर पर स्टेट्समैन का अभाव, संकीर्ण सोच क�� नेताओं द्वारा क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थ के लिए भड़काया गया Inter-Ethenic Conflict और ��ाष्ट्रवाद का उभार।
सवाल पुरानी पोस्ट का नहीं है।
सवाल ये है कि 11 मई 2025 को यदि सेना ने कहा कि हमारे 5 जवान ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए हैं तो 28 जुलाई 2025 को राजनाथ सिंह नें ये क्यों कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में किसी भी जवान की क्षति नहीं हुई ?
ये बयान संसद में क्यों दिया गया?
संसद में झूठ किस लिये बोला जा रहा था ?
या किसी वजह से जानबूझकर ऐसा बोला गया ?
ये बात ��ब सरकार को स्पष्ट करना चाहिये।
मोदी सरकार में मंत्री अपने लिये योजना बना रहे हैं।
मोहन यादव के बाद पैसा लूटने के लिये देश के कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी 👇का कारनामा देखिये।
मोदी के कृषि मंत्रालय में भ्रष्टाचार की भगीरथी…भगीरथ चौधरी के टेबल से शुरू होती है।
चौधरी ने अपने मंत्रालय के लिये फार्म सब्सीडी योजना बनाई और उसे horticulture board से पास कराया।इस बोर्ड के उपाध्यक्ष चौधरी खुद हैं। फिर इसी योजना से 99 लाख रूपये अपने फार्म के लिये ले लिया। पर ये तो शुरूआत थी क्योंकि अभी लगभग 450 खातों में ही पैसा गयाहै।
जाहिर है चंदा लूटने के दौर में मंत्रीजी से सरकार क्या सवाल करेगी ? कौन कारवाई करेगा ?
इस जबरदस्त खुलासे के लिये Indian Express को बधाई।
इन बेहाल छात्रों के लिये आज इमरान मसूद जैसी संवेदनशीलता की जरूरत है।
भोपाल में जब ये बच्चा अपनी व्यथा सुनाते सुनाते मंच पर ही रो पड़ा 👇तो इमरान ने उसे एक पिता की तरह संभाला।
योगी जी को ये वीडिसो जरूर देखना चाहिये।
मुझे एक सामान्य बेटे की तरह अपने पूज्य पिताजी को करीब से जानने का सौभाग्य नहीं मिला।
उन्हें मैंने लोगों की स्मृतियों, अनुभवों और उनके कार्यों के माध्यम से जाना है।
आज उन्हें स्मरण करते हुए यह अनुभव होता है कि कुछ व्यक्तित्व अपने जीवनकाल से कहीं अधिक लंबे समय तक अपने कर्मों, मूल्यों और प्रेरणा के रूप में जीवित रहते हैं।
पूज्य पिताजी को विनम्र श्रद्धांजलि।
इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा.
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार ने बीते पांच सालों में 253 एकड़ ज़मीन ख��ीदी है . ये ज़मीनें उज्जैन के उन इलाकों में खरीदी गई हैं , जहां मध्यप्रदेश सरकार Infrastructure Development का जबरदस्त काम कर रही है .
मुख्यमंत्री मोहन यादव, उनकी पत्नी सीमा यादव , बेटा वैभव यादव, बहू शालिनी यादव बड़े भाई नारायण यादव समेत पूरे कुनबे ने सस्ती जमीनें खरीदकर बहुत बड़ा लैंड बैंक बनाया है . सरकारी खजाने से इलाके के विकास की कई गुना कीमत वसूलने की तैयारी की गई है .
पढ़िए और सोचिये कि ये लोग कितने बड़े खिलाड़ी हैं .
ऐसे ही बड़े बड़े लोगों ��े अयोध्या में ज़मीन खरीदी थी .
आज देखना है कि कौन चैनल इस खुलासे पर मोहन यादव को घेरता है ?