महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वदेशी के प्रबल पक्षधर, ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें आदरपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ!
स्वावलंबन से स्वराज्य जैसे शाश्वत विचारों से पूरित आपका सम्पूर्ण जीवन हमारा मार्ग सदैव प्रशस्त करता रहेगा।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। जनहित के मुद्दों को आवाज़ देने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
#NationalPressDay
बीती रात्रि व्यापारी भाई श्री श्याम लाल जी गोटे वाले के हुई पढ़पोत्री की खुशी में स्थानीय हनुमान गेट स्थित बैंक्वेट में हारे के सहारे प्रभु श्री श्याम जी का भव्य संकीर्तन किया गया।
इस अवसर पर साथियों संग पहुंचकर बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।
@bjparchanagupta
सेवा,शिक्षा और आत्मनिर्भरता के सात गौरवशाली वर्ष पूर्ण,
दृष्टिबाधित दिव्यांग सशक्तिकरण संस्थान ने आठवें वर्ष में किया मंगल प्रवेश
दो दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में हवन-यज्ञ,श्रीरामचरितमानस पाठ, मंगल पाठ एवं प्रसाद वितरण हुआ।
@NayabSainiBJP@bjparchanagupta
बच्चों की मासूम मुस्कान, खिलखिलाहट और नटखट शरारतें जीवन में खुशियाँ भर देती हैं।
बाल दिवस पर सभी प्यारे बच्चों को ढेर सारा स्नेह और आशीर्वाद।
खूब खेलें, खूब सीखें और हमेशा हँसते-मुस्कुराते रहें!
#ChildrensDay
सिख धर्म के दसवें गुरु, महान योद्धा एवं मानवता के रक्षक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका त्याग, तपस्या, वीरता और धर्म की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव मानवता को सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
भाई-बहन के अटूट स्नेह, समर्पण और विश्वास के प्रतीक, पावन पर्व भाई दूज की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां लाए, भाई-बहन का स्नेह दिनों-दिन प्रगाढ़ हो, ईश्वर से यही कामना है। @bjparchanagupta
स्थानीय रोहतक गेट स्थित धर्मशाला में भिवानी के लोकप्रिय विधायक बड़े भाई श्री घनश्याम दास सर्राफ जी द्वारा आयोजित श्री गोवर्धन पर्व पर अंकुट प्रसाद के पावन अवसर पर साथियों संग पहुंचकर मौजूद गणमान्य बंधुओ को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।
सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। सभी के सुख, सौभाग्य और समृद्धि का विस्तार हो, यही मंगलकामना है।
आभीरनगरीप्राणप्रियं सत्यपराक्रमम् ।
स्वभृत्यभयभेत्तारं गोवर्धनधरं भजे ॥
@bjparchanagupta
हांसी गेट स्थित श्री राम कुंज धाम भवन में साथियों संग पहुंचकर दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम पर गणमान्य बंधुओ को हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की व माता रानी से सभी के जीवन में उत्साह उमंग बनी रहे ऐसी मंगलकामना की।
@bjparchanagupta
दीपावली के पावन पर्व पर मेरे प्रतिष्ठान पर पहुंचकर गणमान्य बंधुओ द्वारा बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
आप सभी की शुभकामना के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते है
Sandeep Aggarwal
Niranjan Bansal
Jfc Pankaj Goyal
Deepak Goyal
भगवान धन्वन्तरि की दिव्य कृपा से सभी का जीवन सुख,शांति और उत्तम स्वास्थ्य से सदैव आलोकित रहे।परिवार में उमंग और आनंद का अखंड दीप प्रज्वलित रहे,यही मंगलकामना है।
नमामि धन्वन्तरिमादिदेवं सुरासुरैर्वन्दितपादपद्मम्।
लोके जरारुग्भयमृत्युनाशं दातारमीशं विविधौषधीनाम्॥
@bjparchanagupta
आपके साथ अच्छा हो या बुरा.... ये सब कर्म फल है लेकिन ये भी सत्य है,साहब... उस चैतन्य रूपी शक्ति के बिना आपको न सुख मिलता है और न दुख।कृष्णा कालोनी स्थित प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर श्री गोगा मेडी मंदिर में पहुंचकर देवों के देव महादेव के रूप में विराजमान शिवलिंग का अलौकिक दर्शन किया ।
हरियाणा दिवस की राज्य के मेरे सभी परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं!
गौरवशाली इतिहास, अद्भुत पराक्रम और समृद्ध संस्कृति से सुसज्जित हमारा यह प्रदेश देश की शान है। यहां की लोक परंपराओं और जीवंत ग्रामीण संस्कृति ने राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर को हमेशा समृद्ध किया है।
संतान की दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि को समर्पित पावन पर्व अहोई अष्टमी की समस्त माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं!
माता अहोई की कृपा से सभी संतानों का जीवन सुख, स्वास्थ्य, सफलता और खुशहाली से परिपूर्ण रहे, यही प्रार्थना है।
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के शिल्पकार, स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री व उप प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं!
महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की अमर रचना रामायण हमें सत्य, मर्यादा, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
#महर्षि_वाल्मीकि_जयंती#MaharishiValmikiJayanti@bjparchanagupta