“स्वतंत्रता दिवस पर देश के युवाओं को मोदी सरकार का बड़ा उपहार”
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश के युवाओं को 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' के रूप में महत्वपूर्ण सौगात दी है।
इस महात्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15 हजार सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। इसके साथ ही अधिक से अधिक रोजगार जुटाने के लिए प्राइवेट कंपनियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
देशभर के 3.5 करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार के नए अवसर दिलाने वाली इस अभिनव पहल के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
#IndependenceDay #independenceday2025
भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, आइए संकल्प लें एक सशक्त, समृद्ध और एकजुट भारत का निर्माण करें।
#IndependenceDay2025#IndependenceDay
रिश्तों की डोर का सबसे प्यारा पर्व…रक्षाबंधन
राखी के इस पावन अवसर पर सभी भाई-बहनों को ढेर सारी शुभकामनाएँ।
आपके जीवन में सदा प्रेम, खुशियाँ और सुख-समृद्धि बनी रहे।
रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई! 🎁🌸
#rakshabandhan#rakshabandhanspecial
"भोपाल स्थित निवास पर मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री श्री हितानंद जी का आत्मीय स्वागत किया तथा उनके साथ विभिन्न सांगठनिक विषयों पर चर्चा की।"
@BJP4MP@HitanandSharma
इस रक्षाबंधन, राखी के पवित्र धागे से लेकर उपहारों तक.. स्वदेशी अपनाएं।
आइए, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के #VocalForLocal आह्वान को सार्थक बनाएं और स्वदेशी के साथ आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाएं।
आज ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ के अवसर पर भोपाल के खादी ग्रामोद्योग भवन पहुँचकर प्रदेश प्रभारी @bjpdrmahendra जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @HitanandSharma जी के साथ खादी के वस्त्र खरीदे और #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा क्रय कर डिजिटल पेमेन्ट के माध्यम से भुगतान किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देशभर में संचालित ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को नई गति प्रदान करने और ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार बनाने में हाथकरघा उद्योग एक मजबूत कड़ी है। इसी तरह ‘डिजिटल इंडिया’ निर्माण की दिशा में UPI ने भारत में डिजिटल भुगतान को नई दिशा प्रदान की है। आज भारत में सुरक्षित, तेज और आसान लेनदेन हर किसी के लिए भी संभव है।
आइये, हम सभी इस हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने का संकल्प ले एवं अपने दैनिक परिधाम में हथकरघा उद्योग से निर्मित वस्त्रों का उपयोग बढ़ाएं।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री @Ashish_HG एवं भोपाल जिलाध्यक्ष श्री @BjpRavindrayati सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#NationalHandloomDay
#VocalForLocal
#DigitalIndia
#HarGharTiranga
🌟 भारत की एक और वैश्विक उपलब्धि!
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शी पहल #ParikshaPeCharcha2025 ने 3.53 करोड़ रजिस्ट्रेशन, 21 करोड़+ दर्शक के साथ Guinness World Record में नाम दर्ज कर नया इतिहास रचा है।
यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि करोड़ों छात्रों के आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती को समर्पित एक क्रांतिकारी अभियान है।
💐 समस्त शिक्षार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों व आयोजकों को हार्दिक बधाई!
#PPC2025 #GuinnessWorldRecord #ModiForStudents
"अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।
शंखपालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥
एतानि नव नागानां च स्मरणं मात्रेण नाशयेत्।
विषं तस्य न जायते॥"
इस पावन पर्व पर भगवान शिव के प्रिय नागदेवता की कृपा आप पर बनी रहे।
आपके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति बनी रहे।
नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
#नागपंचमी
🌿🌸 हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं 🌸🌿
भारतीय संस्कृति में हरियाली तीज नारी शक्ति के सौभाग्य, समर्पण और श्रद्धा का अनुपम उत्सव है। यह पर्व हमें माँ पार्वती के अद्वितीय तप और भगवान शिव से उनके दिव्य मिलन की याद दिलाता है।
इस पावन अवसर पर मैं समस्त माताओं-बहनों को सौभाग्य, समृद्धि एवं सुख-शांति की मंगलकामनाएं देता हूँ।
"कारगिल विजय दिवस पर हम अपने वीर शहीदों को शत्-शत् नमन करते हैं,
जिनके अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति के कारण हमारा भारत आज सुरक्षित और गौरवशाली है। उनकी अमर गाथाएँ हमें सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।
जय हिंद, वंदे मातरम्!" 🇮🇳
सेवा ही संकल्प है
प्रत्येक रविवार की तरह आज भी गढ़ाकोटा स्थित निज निवास से चार एम्बुलेंस, मरीजों को उनके परिजनों सहित उपचार हेतु भोपाल के लिए रवाना की गईं।
आज की सेवा में विशेष रूप से दो नन्हे बच्चों —
🔹 काव्या (उम्र 2 माह), पिता श्री संजय अहिरवार, निवासी गढ़ाकोटा
🔹 सूर्या ब्यास (उम्र 8 माह), पिता श्री रामकुमार ब्यास, निवासी महाराजपुर —
को हृदय में छेद जैसी गंभीर बीमारी के कारण अत्याधुनिक उपचार हेतु अपोलो अस्पताल, इंदौर भेजा गया है, इन दोनों मासूम बच्चों का इलाज हमारे द्वारा संचालित #वेदिका_फाउंडेशन द्वारा कराया जाएगा।
हमारे द्वारा प्रत्येक रविवार नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा, आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए की जाती है, ताकि जरूरतमंदों को बिना किसी आर्थिक बाधा के बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
🙏 मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि काव्या, सूर्या सहित सभी मरीज शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ हों और अपने परिवार के साथ सुखद जीवन व्यतीत करें।
आप सभी से अनुरोध है —
आशीर्वाद दें, प्रार्थना करें और यदि संभव हो तो इस सेवा कार्य में सहभागी बनें।