आज अयोध्या में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्र��िता महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की संयुक्त जयंती समारोह में उपस्थित होकर सभा को संबोधित किया गया। साथ ही, भीम आर्मी पाठशाला के सभी बच्चों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
तमिलनाडु के कोयंबटूर के एक निजी स्कूल में 8वीं कक्षा की दलित छात्रा को मासिक धर्म (पीरियड) आने के कारण परीक्षा हॉल से बाहर कर उसे दरवाजे के बाहर बैठकर परीक्षा देने के लिए मजबूर किया गया। यह घट��ा सिस्टम की संवेदनहीनता, जातिगत पूर्वाग्रह और महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाती है।
एक बच्ची, जो पहले से ही मासिक धर्म के कारण शारीरिक और भावनात्मक रूप से असहज महसूस कर रही होगी, उसे इस तरह अपमानित करना न केवल क्रूर है बल्कि शिक्षा के अधिकार का भी हनन है। यह घटना दिखाती है कि कैसे हमारी शिक्षा प्रणाली में अभी भी गहरी जड़ें जमाए हुए भेदभाव मौजूद हैं, जहाँ एक दलित छात्रा को उसकी जैविक प्रक्रिया के लिए दंडित किया जाता है।
भीमआर्मी भारत एकता मिशन इस शर्मनाक कृत्य की कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि:
* इस घटना में शामिल स्कूल प्रशासन के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाए।
* पीड़ित छात्रा को अपमान के कारण हुए मानसिक आघात के लिए मुआवजा दिया जाए।
* प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि सभी छात्रों के लिए एक स��रक्षित और समावेशी शैक्षिक वातावरण बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और इस तरह के अपमान का सामना न करना पड़े, चाहे उनकी जाति या लिंग कुछ भी हो।
#दलित_न्याय #महिला_अधिकार #शिक्षा_का_अधिकार #भेदभाव_बंद_करो #संवेदनहीन_सरकार
निरंतर जनसेवा कर रह�� उपमुख्यमंत्री श्री @DrPremBairwa जी के विषय में सफेद झूठ बोलकर अफवाह फैला रहे हैं।ऐसा करने वाले समाज और प्रदेश की राजनीति को दूषित कर रहे हैं।मैं ऐसी निंदित व कुत्सित राजनीति करने वालों की भर्त्सना करता हूं।
ये भूता: विघ्नकर्तारस्ते नश्यन्तु शिवाज्ञया।
मैं मोहन यादव ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा, मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा, मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अंत:करण से निर्वहन करूंगा तथा मैं भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना, सभी प्रकार के लोगों के प्रति संविधान और विधि के अनुसार कार्य करूंगा.’
मध्य प्रदेश के छतरपुर में मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के इशारे पर हाजी शहज़ाद के घर को बुल्डोजर से ध्वस्त कर उस श��थ को भी ध्वस्त (बुल्डोज) कर दिया हैं जो उन्होने मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करते समय ली थी क्योंकि जिस तरह घर की एक-एक ईंट को नष्ट किया गया है उसी तरह शपथ का एक-एक शब्द भी नष्ट हुआ हैं।
ऐसा लगता है सरकार ही न्यायपालिका हो गई है, मैं माननीय @indSupremeCourt से निवेदन करता हूं कि स्वत: संज्ञान ले, विधि से हटकर होने वाली "बुल्डोजर की कार्यवाहियों" पर रोक लगाएं।
जयपुर के भांकरोटा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल बाबूलाल बैरवा ने अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा जातिसूचक गालियों से अपमानित करने व गलत कार्यवाही में फंसाने की धमकियों से आहत होकर, आत्महत्या करने की घटना से मैं बहुत दुखी हूं और चिन्तित भी।
मैं @RajGovOfficial से सभी आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख़्त कार्यवाही करने की मांग करता हूं, मृतक बाबूलाल बैरव�� के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की माँग करता हूं।
देश में अपने अधिकारों को लेकर हो रहे शांतिपूर्वक संवैधानिक आंदोलन को सरकार रोक नही पा रही है तो उनको लाठियों से पीट कर आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है।
बिहार पुलिस ने तो लाठीचार्ज में SDM साहब को भी नही बख्शा।
यह घोर निंदनीय है।
#21_अगस्त_भारत_बंद_हैं
#21_अगस्त_भारत_बंद_रहेगा
#NirmalChoudhary
ध��्यवाद 36 कौम के साथियों
हमारे SC/ST/OBC भारत बंद आंदोलन की सफलता आप सभी के अटूट समर्थन और एकजुटता का परिणाम है।इस संघर्ष में साथ देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का मैं दिल से आभारी हूं। आपकी हिम्मत, संकल्प और सहयोग ने हमारे लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाई !
यह आंदोलन सिर्फ एक उद्देश्य नहीं था, बल्कि हमारे सामूहिक अधिकारों और सम्मान की लड़ाई थी, जिसे हमने मिलकर लड़ा। इस पूरे सफर में, हर कदम पर आपके साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद!
आइए, हम इसी एकता और भाईचारे को बनाए रखें, और अपने देश और समाज के लिए सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।
#21अगस्त_भारत_बंद_है
मा��्र सवाल पूछने पर लखनऊ पुलिस द्वारा शोषित वंचित समाज के पत्रकार @Satyabhrt7 को प्रताड़ित करने, अवैध हिरासत में रखकर पिटाई करने, मोबाईल फार्मेट करने और तबियत खराब होने पर शांतिभंग का चालान कर छोड़ने की घटना अफसरों की तानाशाही बताती है और साथ ही ये भी बताती कि सरकार दलित विरोधी है।
मैं सत्य प्रकाश भारती जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रकृति से प्रार्थना करता हूं और @dgpup से आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख्त का��्रवाई की मांग करता हूँ।
ST-SC को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आये फैसले के विरोध में आज भारत बन्द का पूर्ण समर्थन करते है। ये फैसला देश स्तरीय आरक्षित वर्ग की एकता को बिखेरने का काम कर रहा है।
हर राज्य में ST-SC समुदाय की अलग-अलग परिस्थिति है, इस स्थिति में सरकारे सच में ST-SC समुदाय का भला चाहती है तो राजस्थान राज्य में गैर अनुसूचित क्षेत्र, अनुसूचित क्षेत्र एवं रेगिस्तान ट्राइबल क्षेत्र के हिसाब से ST-SC के वंचित परिव���रों को लाभ दे सकती है, लेकीन ऐसा नहीं करके उप जाति एवं आर्थिक आधार पर बांटकर भाई-भाई को लड़ाने का प्रयास किया गया है! #Reservation
आज #21- #अगस्त#भारत - बन्द आन्दोलन मै जिला सहारनपुर मैं भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी ( k) ने आज फिर दोबारा ���तिहास दोहराया और पूरा सहारनपुर को नीला कर अपनी मांगों को लेकर डीoएमo महोदय को ज्ञापन सौंपा
आज का ये जनआंदोलन केन्द्र व राज्य सरकारों के लिये स्पष्ट सन्देश है कि अब बहुजन समाज ‘फूट डालो राज करो’ की साजिश को कामयाब नहीं होने देगा।
एक तरफ SC-ST में क्रीमीलेयर खोजते हो दूसरी तरफ हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में हमारे जजों को गायब कर देते हों, NFS बताकर आरक्षित वर्ग की सीटें ��ाली छोड़ देते हो, एकल पद बताकर आरक्षण खत्म कर देते हो और अब हम���ं आपस में लड़ाने की साजिश भी करते हो।
कान खोलकर सुन लो आरक्षण और संविधान विरोधियों धन-धरती और राजपाट में संख्याबल के आधार पर जो हमारा हक बैठता है, अब वो देना ही होगा,
मैंने संसद में ललकारा था आज समाज सड़कों पर ललकार रहा है। बहुत हुआ, अब बहुजनों के अधिकारों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष किसी भी तरह का हमला हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
मैं राज्य सरकारों से भी कहना चाहता हूं कि आज बहुजन समाज अपने अ��िकारों के लिये मजबूर होकर सड़कों पर आया है, तो राज्य सरकारें भी कानून व्यवस्था मजबूत कर, शांतिपूर्वक आंदोलन में मदद करें, कोई भी सरकार अगर हमारे साथ साजिश करेगी तो उसको भविष्य में अपनी कुर्सी गवानी पड़ेगी मेरे यह शब्द याद रखना।
जय भीम, जय भारत, जय मंडल, जय जोहर, जय संविधान।
#21_अगस्त_भारत_बंद_हैं
माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा SC/ST आरक्षण में क्रीमीलेयर व उप वर्गीकरण को लेकर दिए गए फैसले के विरोध में देशभर के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग ने कल 21 अगस्त को 'भारत बंद' का आह्वान किया है।
मैं समाज के सभी वर्गो से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं अफवाहें ना फैलाएं। हम सभी को समाज में एक साथ रहना है इसलिए ऐसा कोई कृत्य ना करें जिससे आपसी सौहार्द बिगड़े।
भारत बंद से पहले ही भारत बंद का असर
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों द्वारा बुलाए गए 21 अगस्त भारत बंद से पहले मसाल जूलूस निकाला और बंद का समर्थन करने का किया आह्वान किया गया भारी भीड़ भी मौजूद रही इस Video को समझ सकते कल भारत बंद कैसा रहेगा
जय भीम रिपोस्ट करें
#21_अगस्त_भारत_बंद_रहेगा #21_अगस्त_सम्प���र्ण_भारत_बंद
सभी को मेरा जय भीम जय जोहार
साथियों मैं SC/ST उपवर्गीकरण के विरोध में चल रहे भारत बंद का समर्थन करता हूँ,
SC/ST उपवर्गीकरण का उद्देश्य आरक्षण प्रणाली को कमजोर करना और इसके प्रभाव को कम करना है,इससे समाज में समानता और न्याय के सिद्धांतों को नुकसान होता है।
हमारा लक्ष्य है कि सभी वर्गों को समान अवसर और न्याय मिले।हमें एक ऐसे समाज की आवश्यकता है जहां हर व्यक्ति को उनके अधिकार और अवसर मिले बिना किसी भेदभाव के !
इस आंदोलन में शामिल होते समय हमें शांति और कानून व्यवस्था का पालन करना हैं यह हमारी एकता और संकल्प को दिखाता है
मैं आप सभी से अनुरोध करता हूँ कि आप सभी इस आंदोलन का समर्थन करें और मिलकर एक सशक्त और समान समाज के लिए आ��ाज़ उठाएँ !
धन्यवाद 🙏
विनोद जाखड़
प्रदेशाध्यक्ष NSUI राजस्थान
#21_अगस्त_भारत_बंद_रहेगा #कल_भारत_बंद_है
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक शैलेंद्र कटियार की महज 23 साल क�� बेटी सौम्या कटियार की गुवाहाटी IIT के छात्रावास में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पिछड़े वर्ग की एक होनहार बेटी की ‘सांस्थानिक हत्या’ का मामला नजर आता है।
परिजनों का आरोप है की गुवाहाटी IIT से https://t.co/tZymYgDrSK कर रही उनकी बेटी की हत्या को BJP की असम सरकार और IIT प्रशासन द्वारा आत्महत्या साबित करने की कोशिश की जा रही है, जबकि उसे मारकर फांसी पर लटकाया गया है। घटना से एक रात पहले सौम्या की अपनी मां से बात हुई तब वो खुश थी लेकिन अगले ही दिन उसकी मौत की खबर आ जाती है। परिवार के तमाम प्रयासों के बाद भी कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं।
@AzadSamajParty इस दुखद घटनाक्रम में बेटी सौम्या के परिवार के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है। साथ ही देश के प्रधानमंत्री @narendramodi शिक्षा मंत्री @dpradhanbjp से इस संदिध घटनाक्रम की CBI जांच कराकर बेटी सौम्या के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग करती है।