आज बैकुंठपुर में भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष स्वर्गीय भरत सिंह ( लल्ला ) जी के निधन के पश्चात उनके निवास पहुंचकर तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान परिजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। ईश्वर से प्रार्थना है कि, वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान कर परिजनों को असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर बैकुंठपुर विधायक श्री @bhaiyalalrajwa1 जी उपस्थित रहे।
आज रतनपुर कार्यालय में जनदर्शन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पधारे नागरिकों से भेंट कर आत्मीय संवाद किया।
इस दौरान उनकी समस्या, शिकायतों, सुझाव एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना और अधिकारियों को उचित निराकरण के लिए निर्देशित किया। साथ ही अन्य प्रकरणों के जल्द निराकरण हेतु आश्वासन एवं मदद का भरोसा दिलाया।
#ShyamBihariJaiswal
#BJP
#PublicService
#ViksitBharat
आज बड़ी बाजार, चिरमिरी जिला अस्पताल में 5 बिस्तरीय डायलिसिस इकाई एवं 30 बिस्तरीय नवीन वार्ड इकाई का शुभारंभ किया।
इन सुविधाओं के प्रारंभ होने से क्षेत्र के मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध होगा और उन्हें उपचार के लिए दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा। जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे कार्य निश्चित रूप से आमजनों के जीवन को अधिक सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
इस दौरान चिरमिरी महापौर श्री राम नरेश राय जी, नगर पालिक निगम चिरमिरी सभापति श्री संतोष सिंह जी उपस्थित रहे।
#ShyamBihariJaiswal
#BJP
#PublicService
#ViksitBharat
आज कोरिया कॉलरी में आयोजित सदस्यता अभियान में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, राष्ट्रहित एवं जनहित की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ने वाले सभी ऊर्जावान युवाओं को सदस्यता ग्रहण कराई।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्य अपने जनसेवा के संकल्प, समर्पण और सक्रिय सहभागिता से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
#BJPMembership #MembershipDrive #JoinBJP #YouthPower
आज बैकुंठपुर में स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रताप सिंह जी के निधन के पश्चात उनके निवास पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
इस अवसर पर बैकुंठपुर विधायक श्री @bhaiyalalrajwa1 जी उपस्थित रहे।
महान कवि, समाज सुधारक एवं संत कबीर दास जी के प्रकटोत्सव पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏
संत कबीर जी के विचार हमें सत्य, प्रेम, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
#KabirJayanti#SantKabirDasJi
भाजपा युवा मोर्चा सह-प्रभारी श्री अरविंद अग्रवाल जी आपकी जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
आज जिला चिकित्सालय पंडरी, रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया एवं बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने हेतु जनभागीदारी का संदेश दिया।
इस दौरान सभी अभिभावकों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने का आग्रह किया।आइए, मिलकर स्वस्थ एवं पोलियो मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल जी उपस्थित रहे।
#NationalPulsePolio #PulsePolio #PolioFreeIndia
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान
आइए, 0 से 5 वर्ष तक की आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएँ और स्वस्थ, सुरक्षित एवं पोलियो-मुक्त भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें।
#NationalPulsePolio#PulsePolio#PolioFreeIndia
आज मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय रेडियो संवाद 'मन की बात' कार्यक्रम के 135वें एपिसोड को सुना।
इस दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय संस्कृति के संवर्धन, वैश्विक स्तर पर योग के बढ़ते प्रभाव, सामाजिक जागरूकता एवं सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। हर बार की तरह आज का यह एपिसोड प्रेरणादायक,मार्गदर्शक एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति नई ऊर्जा प्रदान करने वाला रहा।
#MannKiBaat
यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी "मन की बात" कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को सम्बोधित करेंगे।
28 जून 2026 रविवार
प्रातः 11:00 बजे
#MannKiBaat
मैं धन्यवाद देता हूँ माननीय प्रधानमंत्री जी को, कि आज से 12 साल पहले न केवल हमारे हिंदुस्तान में बल्कि पूरे विश्व में 150 से अधिक देशों में योग को एक नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का काम किया।"
श्री @ShyamBihariBjp स्वास्थ्य मंत्री
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम,
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री @ShyamBihariBjp ने प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों एवं वरिष्ठजनों से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया।
आज चिरमिरी पोड़ी में प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री राधेश्याम अग्रवाल जी के निवास पहुंचकर प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 सफल वर्षों की उपलब्धियों पर आत्मीय चर्चा की तथा उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर व्यापार एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार-विमर्श किया। जनविश्वास, जनभागीदारी और सतत विकास ही नए भारत की पहचान बन रहे हैं।
#12SaalBemisaal
#ShyamBihariJaiswal
#ViksitBharat
#BJP
#PublicService
आज रतनपुर कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम में पधारे नागरिकों की समस्या, शिकायतों, सुझावों और मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान प्राप्त आवेदनों के उचित एवं समयबद्ध निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जनदर्शन के माध्यम से निरंतर जनता की समस्याओं का समाधान हो रहा है। जिससे शासन के कार्यों के प्रति जनता का विश्वास और भी मजबूत हुआ हैं।
#ShyamBihariJaiswal
#BJP
#PublicService
#ViksitBharat
आज वार्ड क्रमांक -12 मनेंद्रगढ़ में 'माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के गौरवशाली 12 वर्ष' पूर्ण होने के अवसर पर विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल की संचालक श्रीमती इंद्रा सेंगर और श्री नारायण सिंह बिसेन से आत्मीय भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
#ShyamBihariJaiswal
#ViksitBharat
#BJP
#PublicService