अंकित सिंह हमारे खास दोस्त हैं। दिल्ली में रॉयल इनफील्ड गाड़ी में कुछ काम आया तो उसे सर्विस सेंटर में दिया। 10 दिन बाद गए तो उसमें बैटरी ही गायब थी। सेंटर ने गलती मानी और बैटरी लगाया।
गाड़ी स्टार्ट किया तो उसमें धुआं आ रहा था। सेंटर के लोगों ने कहा पॉलिस के चलते ऐसा है, अंकित गाड़ी लेकर गए। 100 किमी तक चले तो इंजन में गड़बड़ी आ गई। सेंटर पर पहुंचे तो पता चला कि इसमें तो इंजन ऑयल ही नहीं डाला गया था। मतलब ये उच्च स्तर की लापरवाही में आता है।
अंकित ने मांग की कि इंजन बनाया जाए तो अब सर्विस सेंटर बहानेबाजी कर रहा। साफ शब्दों में कहें तो बत्तमीजी कर रहा।
दिल्ली में यह सर्विस सेंटर नांगली इंडस्ट्रियल एरिया में जुपिटर व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से है।
@royalenfield@sidlal जी, इस मामले को देखिए। लड़का इस गाड़ी का शौकीन है लेकिन ऐसी सर्विस रहेगी तो सारे शौक खत्म हो जाएंगे।
वर्ल्ड कप में मेसी का हर गोल सोना है। जिस टूर्नामेंट में खेलना ही सपना होता है फुटबॉलर का वहां ऐसे गोल मारे हैं मेसी ने। जिसने ये गोल लाइव टीवी पर देखे हैं उसके लिए नॉस्टैल्जिया की डोज है ये वीडियो।
इससे ज्यादा क्रिएटिव और खूबसूरत ढंग से टीम का ऐलान आपने नहीं देखा होगा।
उरुग्वे फुटबॉल एसोसिएशन (AUF) ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा करने के लिए अनोखा वीडियो बनाया है। खास बात ये है कि उरुग्वे के कोच मार्सेलो बिएल्सा ने खुद इस वीडियो में एक्टर के रूप में काम किया है। पहले शॉट में जो व्यक्ति साइकिल से जा रहा है और आखिरी शॉट में सिर हिलाता है वो ही कोच हैं।
वीडियो के बैकग्राउंड में उरुग्वे के मशहूर रॉक बैंड No Te Va Gustar का लोकप्रिय गाना "Cielo de un solo color" बजता है। शब्द भले एक न समझ में आए पर मजा आ जाएगा विजुअल के साथ ऐसा कनेक्ट किया है म्यूजिक को।
ये वीडियो लैटिन अमेरिकी देशों के जीवन में वर्ल्ड कप फुटबॉल की वैल्यू को खूबसूरती से व्यक्त करता है।
@Airtel_Presence@airtelindia ने सारी हदें पार कर दी हैं....पिछली शिकायत का भी कोई जवाब नहीं दिया...हर रोज़ डेटा चोरी...49 का अनलिमिटेड पैक रात में करीब 9 बजे रिचार्ज कराया था...11 बजे तक ऑफिस का काम किया...थोड़ी देर मैच देखा...करीब 12 बजे मोबाइल बंद कर दिया...फिर डेटा कहां गया..
Hello @airtelindia एक नम्बर की घटिया सर्विस है आपकी...वैलिड रिचार्ज है..एक्टिव नेट पैक है फिर भी नेट रिचार्ज कराने को बोल रहे हो...कुछ तो शर्म कर लो...मैं पोर्ट करके पछता रहा हूं...
#shame