“विकसित भारत, विकसित राजस्थान एवं विकसित बाड़मेर के लिए आधुनिक व श्रेष्ठ रेल इंफ्रास्ट्रक्चर”
बाड़मेर मुख्यालय के पुनर्विकसित अमृत स्टेशन के माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, माननीय केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं आईटी मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी एवं अन्य अतिविशिष्ट अतिथियों द्वारा आज अपराह्न 03:00 बजे वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
- सिटी सेंटर के रूप में विकसित स्टेशन
- क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार एवं व्यापार को बढ़ावा
- यात्रियों के अनुकूल आधुनिक सुविधाओं के सुसज्जित
- स्थानीय संस्कृति एवं वास्तुकला से प्रेरित भवन डिजाइन
- पर्याप्त पार्किंग सुविधा एवं आधुनिक प्रतीक्षालय से युक्त
- जल संरक्षण, सौर ऊर्जा एवं हरित क्षेत्र का प्रबंध
#IndianRailways #Barmer #AmritStation
“राजस्थान रिफाइनरी (पचपदरा HRRL रिफाइनरी)”
विकास के पथ पर अग्रणी राजस्थान की प्रगति गाथा में आज एक ऐतिहासिक कदम लिया जाएगा जब हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ₹79,000 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित 9 MMTPA क्षमता की भारत की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी - राजस्थान रिफाइनरी आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
माननीय मोदी जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
@narendramodi@BhajanlalBjp@PMOIndia@RajCMO@RajGovOfficial@DIPRRajasthan@BJP4India@BJP4Rajasthan@ONGC_@HPCL@HRRL_Rajasthan
भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री मदन राठौड़ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@madanrrathore
राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर आदरणीय डॉ. @DrSatishPoonia जी एवं @alka_gurjar जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आप दोनों का लंबा अनुभव, सतत परिश्रम, कर्मठता एवं राष्ट्रसेवा का भाव राष्ट्र एवं राजस्थान के विकास में अतिमहत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा। सफल कार्यकाल की पुनः शुभकामनाएं।
कल देशभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमें सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाड़मेर में भी विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण के कार्यक्रम हुए। बाड़मेर जिले में गत वर्षों में वृक्षारोपण के कारण हरित भू-भाग में बढ़ोतरी से जितना बदलाव आया है वह अतिप्रशंसनीय है। इसका लाभ निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी को मिलेगा।
परंतु एक बिंदु जो हम सबके ध्यान में होते हुए भी बार-बार छूट जाता है वो है सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग और उससे पर्यावरण और हम सभी के दैनिक जीवन में होने वाले नुकसान। समाचार-पत्रों में, सोशल मीडिया पर जब भी गंदगी की कोई फोटो या वीडियो दिखता है, तो उसका सबसे प्रमुख कारण यह प्लास्टिक है। समय-समय पर प्लास्टिक से मुक्ति के अभियान भी चलाए जाते हैं लेकिन वो औपचारिकता मात्र बनकर रह जाते हैं। हमारी आदतें वही की वही रहती हैं। अपने आस-पास देखेंगे तो पायेंगे कि प्रतिदिन हम कितने कार्यों में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करते हैं। यह सुविधाजनक तो है परंतु इससे होने वाले नुकसानों की भरपाई करना मुश्किल है। जितना पर्यावरण संरक्षण हम मेहनत से वृक्ष लगाकर कर रहे हैं, उतना ही नुकसान प्लास्टिक उपयोग को बढ़ाकर कर रहे हैं। बहुत अधिक चिंतन की आवश्यकता है। शुरुआत स्वयं से होगी। अपने दैनिक कार्यों में सुधार करके होगी। इसलिए सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग रोकने के प्रयास करें और अपनी आदतों में इस बात को शामिल करें। स्वयं जागें, औरों को जगायें और प्लास्टिक-मुक्त स्वच्छ बाड़मेर बनाने में अपना योगदान दें।
#SayNoToPlastic #Barmer
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नवीन जी द्वारा आदरणीय श्री अजेय कुमार जी को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के प्रदेश महामंत्री(संगठन) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं ।
आपका संगठनात्मक कौशल, दीर्घ अनुभव एवं अद्वितीय मार्गदर्शन पार्टी को नई ऊर्जा व सुदृढ़ता प्रदान करेगा एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में अतिमहत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।
@ajaeybjp@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@BhajanlalBjp@madanrrathore@BJP4India@BJP4Rajasthan
“सुदृढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर, अग्रणी राजस्थान”
बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के सनावड़ा कस्बे में NH-68 से धर्मपुरा इंडस्ट्रियल एरिया तक 21 करोड़ रुपए की लागत से 17.50 किमी लंबाई की सड़क के चौड़ाईकरण हेतु राज्य सरकार द्वारा वहन की जाने वाली राशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने पर यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल शर्मा जी एवं उपमुख्यमंत्री माननीया दिया कुमारी जी का हार्दिक आभार।
@narendramodi@BhajanlalBjp@KumariDiya@BJP4Rajasthan@RajCMO@RajGovOfficial@Bhajanlalofc
आज रामदेवरा में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026” अंतर्गत आयोजित जैसलमेर जिले के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में वक्ता के रूप में उपस्थित होकर “देश के सम्मुख चुनौतियां” विषय पर संगठन पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दलपत जी हिंगड़ा, पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी जी, जैसलमेर विधायक श्री छोटूसिंह भाटी जी, प्रदेश मंत्री श्री आईदान सिंह भाटी जी, पूर्व विधायक श्री सांगसिंह भाटी जी,पूर्व विधायक श्री शैतानसिंह राठौड़ जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सवाई सिंह गोगली जी, श्री प्रेम ओड़ जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश सारदा जी, श्री जुगलकिशोर व्यास जी, शिविर प्रभारी डॉ. सोहन चौधरी जी, जिला महामंत्रीगण श्री संतोष पालीवाल जी, श्री सुरेश कुमार जी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@BhajanlalBjp@madanrrathore@BJP4India@BJP4Rajasthan
भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुशल संगठनकर्ता और हम सभी के मार्गदर्शक आदरणीय श्री नितिन नवीन जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं।
आपके ऊर्जावान नेतृत्व में पार्टी राष्ट्र सेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर है। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@NitinNabin@BJP4India
बालोतरा में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026” अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिवस के अंतिम सत्र में वक्ता के रूप में उपस्थित होकर संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ता निर्माण की संगठनात्मक प्रक्रिया है जो वैचारिक अधिष्ठान, पार्टी इतिहास-विकास, कार्य विस्तार, कार्य पद्धति, बूथ प्रबंधन, देश के सम्मुख चुनौतियां, सोशल मीडिया, आईटी, AI, प्रभावी सूचना तंत्र आदि विषयों के माध्यम से राष्ट्रवादी, संगठनकर्मी, ध्येयनिष्ठ, व्यवहार कुशल एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं के योगदान की नींव तैयार करता है।
@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@BhajanlalBjp@madanrrathore
राजस्थान सरकार में पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@madandilawar
राजस्थान सरकार में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@JoraramKumawat
बाड़मेर जिले की नवनियुक्त जिला कलेक्टर आदरणीया चिन्मयी गोपाल जी से आज शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनसे बाड़मेर से संबंधित ज्वलंत मुद्दों पर विस्तारपूर्वक सकारात्मक चर्चा हुई एवं जिले की समस्याओं के स्थायी समाधान के साथ ही समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास पर बल देकर आगे बढ़ने का परस्पर विश्वास व्यक्त किया।
#Barmer #Thar
आज पचपदरा में “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा HRRL रिफाइनरी लोकार्पण कार्यक्रम” की पूर्व तैयारियों का निरीक्षण करने हेतु पधारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय भजनलाल शर्मा जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
@narendramodi@BhajanlalBjp@BJP4India@BJP4Rajasthan@RajCMO@RajGovOfficial
राष्ट्र सर्वोपरि का ध्येय धारण कर निरन्तर गतिशील भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़े समस्त सदस्यों को पार्टी के 47वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
इस अवसर पर पार्टी जिला कार्यालय पर कार्यकर्ता साथियों के ध्वज फहराया गया और फूलों एवं रंगोली की सजावट की गई।
#47YearsOfNationFirst
@BJP4India@BJP4Rajasthan
आज पचपदरा विधानसभा के कनाना गांव में ‘श्री ललिता सहस्त्र कुंडीय महायज्ञ एवं माँ सरस्वती जी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव’ में आगमन पर यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @BhajanlalBjp जी का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया।
@BJP4Rajasthan@RajCMO@RajGovOfficial
गत दिनों जयपुर प्रवास के दौरान माननीय उप-मुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी जी से आत्मीयतापूर्ण शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके द्वारा हाल ही में पेश किए गए प्रदेश बजट में क्षेत्र को विभिन्न महत्त्वपूर्ण सड़कों सहित अन्य घोषणाएं करने पर आभार प्रकट किया।
साथ ही क्षेत्र संबंधित जनहित के विषयों पर चर्चा की एवं जन समस्याओं से अवगत करवाया। माननीया दिया कुमारी जी ने विषयों की गंभीरतापूर्वक सुनते हुए समाधान का पूर्ण आश्वासन दिया।
@KumariDiya@BJP4Rajasthan
दिल्ली प्रवास के दौरान माननीय केंद्रीय रेल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स-आईटी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से उनके संसद भवन कार्यालय में आत्मीय मुलाकात हुई। इस अवसर पर जैसलमेर-बाड़मेर-भाभर नई रेल लाईन के सर्वेक्षण एवं डीपीआर स्वीकृति प्रदान करने पर क्षेत्रवासियों की ओर से उनका कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।
मुलाकात के दौरान उनसे क्षेत्र संबंधी विभिन्न विषयों एवं समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई -
1. बाड़मेर शहर के गडरारोड क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन आरओबी को त्वरित पूर्ण करने की दिशा में रेलवे की ओर से पूर्ण तत्परता का माननीय वैष्णव जी ने आश्वासन दिया। साथ ही उसी समय उच्च अधिकारियों को इस विषय को HIGH PRIORITY पर रखते हुए इंस्पेक्शन आदि प्रक्रिया को पूर्ण करने में तेजी व गंभीरता दिखाने के निर्देश दिए।
2. बाड़मेर में निर्माणाधीन अमृत भारत रेलवे स्टेशन के बारे में छोटे-छोटे बदलावों व सुझावों के बारे में पूछा। अपनी ओर से कुछ महत्त्वपूर्ण सुझाव उनके समक्ष रखे।
3. नई रेल लाईनों एवं नई ट्रेनें प्रारम्भ करने, संचालित ट्रेनों के फेरे बढ़ाने, ट्रेनों के ठहराव, अंडर ब्रिज निर्माण आदि विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
4. क्षेत्रवासियों की विभिन्न व्यक्तिगत समस्याओं व मांगों को उनके समक्ष रखा।
इसके अलावा AI व सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में वैश्विक पटल पर भारत की भूमिका को लेकर भी विशेष चर्चा हुई एवं मार्गदर्शन मिला।
माननीय अश्विनी वैष्णव जी का मधुर, सौम्य एवं आत्मीय व्यवहार सदैव प्रभावित एवं प्रेरित करता है। उनकी बातों एवं सोच में भारतीय रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स-आईटी क्षेत्र को विश्व में अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने का vision और quick implementation का मनोभाव स्पष्ट नजर आता है। इस मुलाकात के दौरान भी उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।
@AshwiniVaishnaw
#Railway #Electronics #IT #India 🇮🇳