कोटा राजस्थान से यह विडियो वायरल है, बिहार के बेहद गरीब घर की लड़की जिसके मां बाप नहीं थे। छोटा भाई मेहनत मजदूरी करके अपनी बहन को पढाई करने भेजा था।
जब यह विडियो उसके मोबाइल पर दिखा तो सन्न रह गया। उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की मगर गांव वालों की सुझ बुझ से उसकी जान बचाई जा सकी।
जिस देश के छात्र सड़कों पर दिखाई देने लगें, जहाँ शिक्षा आशा नहीं अनिश्चितता का पर्याय बन जाए, जहाँ युवाओं को अपने भविष्य के लिए संघर्ष से अधिक व्यवस्था से लड़ना पड़े, जहाँ अधिकार माँगना विद्रोह और प्रश्न पूछना अपराध समझा जाने लगे, जहाँ सत्ता से प्रश्न करने वाले कम और उसकी स्तुति करने वाले अधिक हों, जहाँ कल का निर्माण करने वाले युवा ही आज निराशा में खड़े हों, वहाँ केवल इमारतें ऊँची होने से भविष्य सुनहरा नहीं हो जाता। किसी राष्ट्र का भविष्य उसके विद्यार्थियों के आत्मविश्वास से तय होता है और जिस दिन युवाओं की आँखों से उम्मीद लुप्त होने लगे, समझ लेना चाहिए कि अंधकार केवल आने वाला नहीं, धीरे-धीरे स्थापित हो रहा है।
पत्रकार - आप जिस सीट पर लड़ रहे हैं, उस सीट पर भारतीय जनता पार्टी 30 साल से जीतती रही है। सारे समीकरण आपके खिलाफ हैं। बीजेपी कह रही है कि आपकी जमानत जब्त हो जाएगी?
प्रशांत किशोर 🔥 - जब कोई अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करता है, तब अपने लिए सबसे सुरक्षित सीट ढूंढता है।
मैंने बांकीपुर इसलिए चुना, क्योंकि बांकीपुर में सबसे पढ़े-लिखे, सबसे प्रबुद्ध और समृद्ध लोग रहते हैं।
➡️ अगर बिहार के सबसे प्रबुद्ध और समृद्ध लोग सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, तो भाजपा को वोट कर दें।
➡️ अगर बिहार के सबसे प्रबुद्ध और समृद्ध लोग नीरज कुमार भारती जैसे लोगों, जिनका समाज के लिए क्या योगदान है, यह किसी को पता ही नहीं है, फिर भी भाजपा को वोट करना चाहते हैं, तो यह उनकी सोच है।
➡️ अगर बिहार के सबसे प्रबुद्ध और समृद्ध लोग अपने चुने हुए प्रतिनिधियों को जवाबदेह नहीं देखना चाहते हैं, तो भाजपा को वोट कर दें।
इसलिए मैं सबसे कठिन सीट पर चुनाव लड़ रहा हूँ। 🔥