कांग्रेस के युवराज संविधान की प्रति लेकर देश भर में जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम करते हैं...
लेकिन जब इनको और इनके पूर्वजों को मौका मिला तो इन्होंने क्या कृत्य किया था...
LPG तेल पर अच्छी खबर!
होर्मुज पार कर भारत आ रहे 30 जहाज !
बीते कुछ ही महीनों में भारत ने तेल और गैस की काफी किल्लत देखी है।
ईरान और अमेरिका के बीच फरवरी से चले युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ब्लॉक था, जिसकी वजह से कच्चे तेल और गैस की आवाजाही रुकी हुई थी।
हालांकि अब युद्ध विराम हो गया है, जिसके बाद होर्मुज से भारत के लिए तेल और गैस से भरे जहाज रवाना हो गए हैं।
तेल और गैस से भरे भारत आने वाले 30 जहाज अब तक सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके हैं, ये भारत के लिए एक अच्छी खुशी की खबर है।
🚨 खेला खत्म, अब होगा असली इंसाफ! 🔥
भ्रष्ट TMC नेताओं की अवैध संपत्तियां होंगी जब्त।
बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी का ऐतिहासिक ऐलान।
फ्लाईओवर के नीचे सोने वाले गरीब अब ममता-अभिषेक के महलों में रहेंगे।
लोकतंत्र के काले अध्याय ‘आपातकाल’ के 51 साल।
साल 1975 में 25 और 26 जून की दरम्यानी रात से 21 मार्च 1977 तक (21 महीने) तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी।
1975 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 1971 के लोकसभा चुनाव में चुनावी कदाचार का दोषी ठहराते हुए उनकी जीत को निरस्त कर दिया। यह फैसला राजनारायण की याचिका पर आया था, जिन्होंने आरोप लगाया था कि इंदिरा गांधी ने चुनाव जीतने के लिए सरकारी संसाधनों और गलत तरीकों का इस्तेमाल किया। इस फैसले को आपातकाल लागू होने के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है।
25 जून की रात से ही देश में विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारियां शुरू हो गई थीं। अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, जयप्रकाश नारायण जैसे बड़े नेताओं को जेल भेज दिया गया।
प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई। हर अखबार में सेंसर अधिकारी रख दिये गये थे। उस सेंसर अधिकारी की अनुमति के बिना कोई खबर छप ही नहीं सकती थी। अगर किसी ने सरकार के खिलाफ खबर छापी तो उसे गिरफ्तारी झेलनी पड़ी।
आपातकाल की घोषणा के साथ हर नागरिक के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए।
इतनी बड़ी संख्या में लोगों को जेल में डाला गया था कि जेलों में जगह ही नहीं बची।
25 जून 1975 की वह काली रात देश कभी नहीं भूल सकता, जब इंदिरा जी ने आपातकाल लगाया था। संविधान को तार-तार कर दिया गया, लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया और नागरिक स्वतंत्रता को पैरों तले रौंद दिया गया। विरोध की हर आवाज़ कुचल दी गई।
मैं उन लोकतंत्र सेनानियों को प्रणाम करता हूँ, जिन्होंने लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष किया, जेल गए और अमानुषिक यातनाएं सहीं। उन्हीं की तपस्या से लोकतंत्र फिर बहाल हुआ। आइए, संकल्प लें कि लोकतंत्र, नागरिक स्वतंत्रता और संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे, ताकि वह काला दिन फिर कभी न आए।
25 जून, 1975 का काला अध्याय...
दलितों, वंचितों, पिछड़ों, महिलाओं और हर मतदाता के अधिकार को छीनने का कुत्सित प्रयास था...
यह 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के सपनों पर भी सीधा प्रहार था...
राहुल गांधी ने मांगी माफी!
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में राहुल गांधी ने लिखित में माफी मांगी है।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने राहुल गांधी पर किया था मानहानि का केस।
कार्तिकेय सिंह चौहान ने भोपाल की सांसद-विधायक अदालत MP-MLA Court में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था।
शिकायत में कार्तिकेय ने आरोप लगाया गया था कि वर्ष 2018 में झाबुआ में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स लीक प्रकरण का उल्लेख करते हुए शिकायतकर्ता का नाम लिया था, जिससे उनकी और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।
मैं आपको ईमानदारी से बता रहा हूँ कि संभल में सर्वे के दौरान लगभग 25–30 हज़ार लोगों की भीड़ ने घेर लिया था और स्थिति अत्यंत गंभीर थी। मैं और मेरे ईश्वर इसके साक्षी हैं कि मुझे उस समय जरा भी भय महसूस नहीं हुआ। यह सब योगेश्वर श्रीकृष्ण और भगवती की कृपा से संभव हुआ, अन्यथा ऐसी परिस्थितियाँ किसी के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकती थीं।
रेड रोड योगा करने वालों का हुजूम
हज़ारों लोग कोलकाता की मशहूर रेड रोड पर इंटरनेशनल योग दिवस मनाने के लिए इकट्ठा हुए, जिसमें सेहत, एकता और अनुशासन की भावना दिखाई गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, बंगाल ने दुनिया को एक मजबूत संदेश दिया- योग मानवता के लिए भारत का तोहफ़ा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली हवाई अड्डे पर दोपहर 1:15 बजे पहुंचे, एयरपोर्ट से उन्हें अपने आवास जाना था। लेकिन प्रधानमंत्री ने तुरंत अपने आवास के लिए रवाना होने के बजाय एयरपोर्ट पर ही प्रतीक्षा करने का निर्णय लिया। क्योंकि
दोपहर 2 बजे नीट परीक्षा शुरू होनी थी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री जी ने 2 बजे परीक्षा शुरू होने के बाद ही अपने आवास के लिए प्रस्थान किया।
और उधर बेंगलुरु में कांग्रेस का एक राजनीतिक कार्यक्रम था, जिसके कारण कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया। ट्रैफिक के कारण कुछ स्टूडेंट्स परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचे और उन्हें सेंटर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। स्टूडेंट्स फूट फूट कर रोने लगे क्योंकि उनकी कोई गलती नहीं था।
खबर है कि बाद में परीक्षा केंद्र पर तैनात अधिकारियों ने उनकी स्थिति को समझा और उन्हें देर से प्रवेश करने की अनुमति दे दी।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बड़ी सफलता इस बात का प्रमाण है कि योग न केवल दुनियाभर में करोड़ों लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ बना रहा है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।
चित्तप्रशमनोपायो योग इत्यभिधीयते। प्राणस्पन्दनिरोधो वा द्वेधा योगस्य धारणा॥
योग ने पूरे राष्ट्र को और विश्व को एकसाथ जोड़ दिया है।
आज पूरा विश्व भारत का दिया हुआ योग पद्धति अपना रहा है।
योग ने सबको एकसाथ जोड़ दिया, ये योग की ताकत है।
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बंगाल में
पश्चिम बंगाल के मेरे परिवारजनों ने बीजेपी को अपना भरपूर आशीर्वाद देकर रिकॉर्ड सीटों से विजयी बनाया। आज पूरा देश देख रहा है कि कैसे इसके नतीजे के रूप में जनता-जनार्दन को वो सारे अधिकार हासिल हो रहे हैं, जिनसे उन्हें वर्षों तक वंचित रखा गया।