फीका पड़ता था तेज़ सुरज का,
जब माथा ऊंचा तु करता था।
फीकी हुई बिजली की चमक,
जब-जब प्रताप आंखे खोला करता था।
भारत माता के वीर सपूत वीरता और पराक्रम के अमर प्रतीक, देश के महान योद्धा 'वीर शिरोमणि' महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। #MaharanaPratap
आप सभी को भगवान महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। सत्य, अहिंसा, त्याग और तपस्या पर आधारित उनका जीवन हर किसी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।#MahavirJayanti
संत गाडगे महाराज के जीवन का लक्ष्य समाजसेवा था। वे हमेशा दीन-दुखियों तथा उपेक्षितों की सेवा को ही ईश्वर भक्ति मानते थे।
संत गाडगे महाराज जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
"चिड़िया नाल मैं बाज लड़ावां, गीदड़ां नू मैं शेर बणावां,
सवा लाख ते एक लड़ावां, तां गोबिंदसिंह नाम धरावां"
दसवें गुरु, ख़ालसा पंथ के संस्थापक, महान योद्धा गुरु गोविंद सिंह जी को उनके प्रकाश पर्व पर शत-शत नमन !
"वाहेगुरु जी का ख़ालसा, वाहेगुरु जी की फ़तह"
#GuruGobindSinghJi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृति मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आयोजित आरएसएस शताब्दी समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया। #OnRSS#NarendraModi