आज विकास भवन स्थित विभागीय कार्यालय कक्ष में इस्लामपुर के माननीय विधायक श्री रूहेल रंजन जी एवं ठाकुरगंज के माननीय विधायक श्री @GopalAgarwalTkg जी का आगमन हुआ तथा उनसे सौहार्दपूर्ण शिष्टाचार भेंट हुई।
इस दौरान राज्य के विकास, समसामयिक विषयों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर सार्थक चर्चा हुई।
#DeepakPrakash #Panchaytiraj #VikasBhawan #NDA #RashtriyaLokMorcha #Upendrakushwaha #JanSeva #JanSamvad #PublicConnect #Bihar #RLM #जनसेवा #जनसंवाद #बिहार
आज पटना स्थित आवास पर “सीधा संवाद - मंत्री के साथ” कार्यक्रम के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से आए सम्मानित अभिभावकों, नागरिकों और साथियों से आत्मीय भेंट हुई।
इस दौरान सबकी बातें सुनीं तथा उनकी समस्याएँ, सुझाव और आवेदन देखे। जन आकांक्षाओं एवं जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
आमजनों की बात सीधे सुनना और उनका समाधान करना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
#DeepakPrakash #Panchaytiraj #JanSeva #JanSamvad #PublicConnect #जनसेवा #जनसंवाद #बिहार #Upendrakushwaha #NDA #Bihar #RLM #RashtriyaLokMorcha
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक, भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
महामना जी ने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार बनाया। ज्ञान, संस्कार और सेवा से उन्होंने समाज को नई दिशा दी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय उनकी दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण का अमर प्रतीक है।
उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में मिलेगा नया अवसर!
मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप योजना की शुरुआत
उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बिहार सरकार की महत्वपूर्ण पहल।
योजना की प्रमुख बातें
- मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप योजना होगी प्रारंभ।
- वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक लागू होगी योजना।
- योजना के क्रियान्वयन हेतु ₹126 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति।
बेटियों को अवसर, शिक्षा को नई उड़ान!
बिहार सरकार का संकल्प – बेटियों को उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ाना।
#DeepakPrakash #Panchaytiraj #MukhyamantriBalikaPhDFellowship #बेटी_पढ़ाओ #WomenEmpowerment #HigherEducation #BiharEducation #ResearchInBihar #BiharGovt #NDA4Bihar #Upendrakushwaha #Aurangabad #RLM #RashtriyaLokMorcha
आज औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड अंतर्गत जरमाखाप ग्राम निवासी एवं कर्पूरी सेना के जिलाध्यक्ष स्व. ललन ठाकुर जी के श्राद्धकर्म में सम्मिलित होकर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की चिरशांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दु:ख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।
#DeepakPrakash #PanchayatiRaj #Aurangabad #OmShanti #JanSevak #NDA4Bihar #UpendraKushwaha #RLM #RashtriyaLokMorcha
आज औरंगाबाद जिले के आगमन के क्रम में रमेश चौक के निकट स्थित भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के स्मारक स्थल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, जनसेवा, सामाजिक न्याय एवं समतामूलक समाज के निर्माण के आदर्शों का स्मरण किया।
#DeepakPrakash #Bihar #Panchaytiraj #KarpooriThakur #BharatRatna #JanSamvad #PublicConnect #SocialJustice #Upendrakushwaha #Aurangabad #NDA #RLM #RashtriyaLokMorcha #Bihar
सीधा संवाद – मंत्री के साथ
जनता की समस्याओं, सुझावों और जनहित के विषयों को सीधे सुनने तथा उनके त्वरित समाधान की दिशा में सार्थक पहल।
अपनी बात रखें, संवाद करें, बहुमूल्य सुझाव से अवगत कराएं और राज्य की प्रगति में सहभागी बनें।
#DeepakPrakash#Bihar#RLM#Panchaytiraj#NDA #RashtriyaLokMorcha #Upendrakushwaha #JanSeva #JanSamvad #PublicConnect #जनसेवा #जनसंवाद #बिहार
आज वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित रवीन्द्र प्लेस में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के बिहार आगमन के निमित्त आयोजित एनडीए की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित किया।
इस दौरान संगठनात्मक तैयारियों, आपसी समन्वय और बूथ स्तर तक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित सम्मानित साथियों से आह्वान किया कि वे पूर्ण तत्परता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
जनभागीदारी और एकजुट प्रयास से इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का साझा संकल्प है।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री नित्यानंद राय, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी श्री हरीश द्विवेदी जी, बिहार सरकार के मंत्री श्री लखेन्द्र पासवान जी, विधायकगण श्री सिद्धार्थ पटेल जी, श्री अवधेश सिंह जी, श्री संजय सिंह जी, श्री महेन्द्र राम जी, विधान पार्षद डॉ. अशरफ अंसारी जी, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजू गीता जी, बीस सूत्री कार्यक्रम के सदस्य श्री राजेश वर्मा जी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों के जनप्रतिनिधि, जिला एवं विभिन्न स्तर के पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#DeepakPrakash #Panchaytiraj #NarendraModi #Upendrakushwaha #RashtriyaLokMorcha #JanSeva #JanSamvad #PublicConnect #Vaishali #Hajipur #NDABihar #Bihar #RLM
बिहार की बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, स्टार्टअप चैलेंज से बढ़ेगा बिहार का स्वाभिमान!
उच्च शिक्षा संस्थानों की छात्राओं में उद्यमशीलता और स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने हेतु ‘बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज’ योजना का शुभारंभ एक सराहनीय पहल
लक्ष्य एवं लाभार्थी: आगामी चार वर्षों में राज्य की 2,100 होनहार बेटियां होंगी लाभान्वित।
वित्तीय स्वीकृति: योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹88.20 करोड़ की राशि स्वीकृति
यह दूरदर्शी कदम हमारी बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और सशक्त बिहार के निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
श्री श्री लक्ष्मी पूजा महोत्सव 2026 - भव्य भोजपुरी सांस्कृतिक समागम
अरवल जिला अंतर्गत आदर्श नवयुवक संघ, शिवबालक बिगहा (टेरी) द्वारा आयोजित 'श्री श्री लक्ष्मी पूजा महोत्सव सह भव्य भोजपुरी सांस्कृतिक समागम' में सम्मिलित होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
वर्ष 1960 से अनवरत चली आ रही यह गौरवशाली परंपरा हमारी लोकसंस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता को निरंतर सुदृढ़ कर रही है। सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजकों, श्रद्धालुओं और कलाकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियों ने इस आयोजन को अत्यंत मनमोहक बना दिया।
इस दौरान कुर्था के माननीय विधायक श्री पप्पू वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
#DeepakPrakash #Panchaytiraj #JanSeva #JanSamvad #PublicConnect #LaxmiPuja2026 #Arwal #Kurtha #BiharCulture #भोजपुरी_संस्कृति #लोकसंस्कृति #सामाजिक_एकता #NDA #Upendrakushwaha #RashtriyaLokMorcha #Bihar #RLM

देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्र निर्माता एवं 'भारत रत्न' से सम्मानित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला मानने वाले मौलाना आज़ाद ने ज्ञान, समरसता, राष्ट्रीय एकता और सर्वधर्म समभाव के मूल्यों को जीवनपर्यन्त आगे बढ़ाया। उनका सम्पूर्ण जीवन स्वतंत्रता, शिक्षा और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा।
उनके विचार और आदर्श सदैव शिक्षा, सद्भाव और राष्ट्रहित की प्रेरणा देते रहेंगे।
समस्त चित्रांश समाज एवं श्रद्धालुओं को न्याय, सत्य और कर्मों के लेखा-जोखा के अधिष्ठाता भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन-दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्री चित्रगुप्त जी की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, ज्ञान और खुशहाली का संचार हो — यही मंगलकामना है।
#chitraguptapuja
विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को विश्व विज्ञान दिवस की हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएं।
आइए, समाज में जिज्ञासा, तर्क और नवाचार की भावना को और मजबूत करें।
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा की पुण्य स्मृति का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें प्रकृति, पशुधन, अन्नदाता किसान और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता एवं संरक्षण का संदेश देता है।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो।
दीपावली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं सौहार्दपूर्ण शुभकामनाएं।
यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। आइए, हम अपने जीवन में सद्भाव, सेवा और सकारात्मकता का दीप प्रज्वलित करें।
माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य बना रहे।
आज वैशाली जिला के जन्दाहा स्थित चक अब्दुलगनी ग्राम निवासी सम्मानित साथी श्री राकेश कुमार सिंह जी के पूज्य पिताजी स्व. इन्द्रदेव सिंह जी के श्राद्धकर्म में सम्मिलित हुआ तथा दिवगंत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
प्रभु उन्हें श्री चरणों में स्थान दें।
#DeepakPrakash #Panchaytiraj #OmShanti #Condolences
#Vaishali #RashtriyaLokMorcha #Upendrakushwaha #Bihar #RLM