इंदौर में "छात्रों की गूँज" अभियान के तहत एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस द्वारा विभिन्न कोचिंग संस्थानों में छात्रों से संवाद कर राहुल गांधी जी की इस मुहिम से जुड़कर अपना समर्थन देने का आह्वान किया गया।
इस दौरान अभियान के इंदौर समन्वयक श्री पुनीत पारिया जी, एनएसयूआई के पीसीसी प्रभारी श्री रवि दांगी जी एवं एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रजत पटेल जी उपस्थित रहे।
आज पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा जी ने उज्जैन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने प्रभु श्रीराम मंदिर में दान की कथित चोरी, उज्जैन में मुख्यमंत्री पर लगे जमीन घोटाले के आरोपों तथा NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से छात्रों के भविष्य पर पड़े प्रभाव जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार से जवाबदेही की मांग की।
@sajjanvermaINC
आज "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत भोपाल के कोलार क्षेत्र में NSUI और युवा कांग्रेस द्वारा श्रद्धांजलि यात्रा निकालकर दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल जी, अभियान समन्वयक व NSUI के राष्ट्रीय सह प्रभारी डॉ. अंशुल त्रिवेदी जी एवं NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे जी, शहर जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
आज खरगोन में जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक को कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश की सह प्रभारी श्रीमती ऊषा नायडू जी ने संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रवि जोशी जी, पूर्व मंत्री सुश्री विजयलक्ष्मी साधौ जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रवि नायक जी, विधायक श्रीमती झूमा सोलंकी जी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्री नरेन्द्र पटेल जी एवं डॉ. गोविंद मुजाल्दा जी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और उज्जैन में जमीन की लूट के विरोध में आज भोपाल में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बौरासी जी के नेतृत्व में सद्बुद्धि यज्ञ एवं उपवास का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, राष्ट्रीय सचिव श्री कुणाल चौधरी जी, पूर्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा जी, सेवादल के प्रदेश संगठक श्री अवनीश भार्गव जी, वरिष्ठ नेता श्री माणक अग्रवाल जी सहित अनेक नेताओं ने सहभागिता कर आस्था पर हो रहे प्रहार के विरोध में अपनी आवाज़ बुलंद की।
मोहन बाबू,
आपके गृह मंत्री तो प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा से मुंह मोड़ चुके है!
आखिर कब तक आपकी सत्ता में भाजपाइयों से बेटियां असुरक्षित रहेंगी!
बुन्देलखंड मेडिकल कॉलेज में @BJP4MP नेता अनिल श्रीवास्तव ने महिला डॉक्टर से छेड़खानी कर खुलेआम धमकी दी!
सत्ता के नशे में चूर भाजपाइयों की यह मानसिकता बेटियों के लिए खतरा बनती जा रही है! आपकी सरकार में शोषण का सिलसिला कब समाप्त होगा?
@DrMohanYadav51@CMMadhyaPradesh
मध्य प्रदेश में करोड़ों रुपये खर्च कर बनाया गया रीवा–सतना बाईपास महज़ दो साल में ही धंस गया।
सड़क नहीं धंसी है, भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की परतें उखड़ गई हैं। घटिया निर्माण, कमीशनखोरी और जनता के पैसों की खुली लूट ने लोगों की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया।
साफ है : भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में धंस चुकी है, और जनता की जान से ज़्यादा उसे कमीशन की चिंता है।
संजय पाठक की गड़बड़ियों के मामले लगातार सामने आते हैं!
सत्ता के रसूख से काले कारनामों की लंबी फेहरिस्त बनाने वाले पाठक दस्तावेजों में लगातार डिफाल्टर साबित हुए है!
मोहन यादव की सरकार अपने विधायकों को चोरी की खुली छूट दे रही है!