संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, कार्यकर्ता संवाद तथा सेवा की नई कार्यसंस्कृति को समर्पित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी के नेतृत्व का सफलतम एक वर्ष...
#हमारे_हेमंत_जी
मोदी सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को विकास की एक और सौगात।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹7,145.14 करोड़ की लागत से NH-34 के कानपुर–कबरई एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर को मंजूरी दी। इससे सागर, भोपाल सहित मध्यप्रदेश की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और व्यापार, उद्योग, कृषि व रोजगार को नई रफ्तार मिलेगी।
#CabinetDecisions
ऋषिकेश से इंदौर आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद व हृदयविदारक है। शोकमय परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवदेनाएं हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में विश्रांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
ॐ शांति।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व पूर्व कार्यालय प्रमुख श्री मंगेश जी पन्हालकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद हैं।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणो में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करें।
ॐ शांति:!
आज ही के दिन 06 मई 1532 ईसवी में रायसेन दुर्ग में रानी दुर्गावती ने अपने सतीत्व की रक्षा हेतु 700 वीरांगनाओं के साथ जौहर किया था।
अपने मान-सम्मान व गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली महान वीरांगनाओं को कोटिशः नमन।
#RaisenJohar