एक नई शुरुआत – एक नई जिम्मेदारी
आप सभी को पदभार ग्रहण समारोह में सादर आमंत्रित किया जाता है।
यह महत्वपूर्ण अवसर छात्र शक्ति को एकजुट करने, संविधान के मूल्यों, समानता और शिक्षा के अधिकार के प्रति अपने संकल्प को और सुदृढ़ करने का है।
📍 28 फरवरी 2026,शनिवार
🕙 प्रातः 10 बजे
📌 NSUI राष्ट्रीय कार्यालय, 5 रायसीना रोड, नई दिल्ली
आइए, हम सब मिलकर छात्र आंदोलन के एक नए अध्याय की सशक्त शुरुआत करें !
@RahulGandhi@kharge@kcvenugopalmp@priyankagandhi@kanhaiyakumar@anshultrivedi47@INCIndia@nsui
एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपे जाने के उपरांत देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। आगामी 28 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले "पदभार ग्रहण समारोह" में सादर आमंत्रित किया।
एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए आपने जो यह ऐतिहासिक दायित्व सौंपा है, वह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन की गौरवशाली विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प है। यह जिम्मेदारी मेरे लिए युवाओं की आवाज़ को मजबूती देने, छात्रहित और सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने तथा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने का अवसर है।
आपके मार्गदर्शन, दूरदर्शी नेतृत्व और संघर्षशील विचारधारा से प्रेरणा लेते हुए मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ एनएसयूआई को सशक्त बनाने, देश के युवाओं को संगठित करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।
आपके विश्वास, स्नेह और इस अमूल्य अवसर के लिए मैं हृदय की गहराइयों से कृतज्ञ हूँ। यह विश्वास मेरे लिए प्रेरणा भी है और संकल्प भी कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मिलकर हम देश के युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर रहेंगे।
एक बार पुनः आपका हार्दिक धन्यवाद।
@RahulGandhi@INCIndia
विनोद जाखड़ जी को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। @VinodJakharIN
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर @VinodJakharIN जी को नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
छात्र हितों के मुद्दों पर आप अपनी आवाज़ बुलंद करते रहें और आगे बढ़ते रहें। पार्टी की रीति-नीतियों के प्रति आपका समर्पण और संघर्षशील नेतृत्व संगठन को एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।
आपके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
@kanhaiyakumar@nsui
@VinodJakharIN प्रदेश अध्यक्ष ,
NSUI ( राजस्थान )
यह कोई गली का आम नेता नही जिसको सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने व ईर्ष्या की भावना रखने या अम्बेडकरवादी सोच के स्तम्भ व बहुजनों के नेताओ को किनारे लगाने का काम या ईधर - उधर पटकने के बारे में ना सोचे क्योंकि ये गलत सोच है ,यह दुःखद फ़ैसला है !!
राजस्थान की राजनीति में वर्षो बाद किसी युवा नेता ने ऐसी अपनी पहचान बनाई है ,
जिसने अपनी ताकत से इकठ्ठा किया है ,
किसी जाति-धर्म की राजनीति के सोच को नही बाँटा ,
आज राजस्थान के युवाओं की जान है @VinodJakharIN@INCIndia को ऐसे संघर्ष शील नेताओं को उच्च स्थान देना चाहिए ,
कोई इनकी कुर्सी के पैर ना तोड़े क्योंकि इससे फायदा बीजेपी को होगा और राजस्थान कांग्रेस को नुकसान होगा !!
@VinodJakharIN के चाहने वाले राजस्थान के कोने - कोने के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी है ,क्योंकि वो युवा शक्ति की बड़ी मिशाल है !!
जेल जाए -विनोद ,
पुलिस की लाठी खाएं -विनोद ,
मुकदमा झेले-विनोद ,
गली-गली,शहर-शहर घूमे - विनोद ,
राजस्थान में युवाओं को व संगठन को मजबूत करे - विनोद
और प्रदेश अध्यक्ष को इतना भी पॉवर नहीं कि वो संगठन में फेरबदल कर सकें ,
ये कैसी सोच , बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व शर्मनाक फैसला !!
वैसे तो ये पार्टियों का आंतरिक फैसला है ,
और मैं किसी पार्टी व दल का हिस्सा नहीं हूं ,
लेकिन मैं युवा राजनीति का समर्थक हूँ ,
जिन्होंने अपने दम पर इसे खड़ा किया है ,
देश के हर प्रदेश में युवा राजनीति मजबूत हो ,
मैं इसका समर्थक हूँ !!
मैं व्यक्तिगत रूप से युवा राजनीति के रूप में @VinodJakharIN
जी की राजनीति का कायल हूँ !!
अग्रिम भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं .....
@VinodJakharIN
.......🌹🌹.......👏👏........🙏🙏......
युवाओं का युद्ध — नशे के विरुद्ध
नशे के खिलाफ पाँच दिवसीय जन-जागरूकता अभियान
मैं तमाम युवा साथियों से अपील करता हूँ कि नशे के विरुद्ध इस मुहिम में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएँ। नशा आज हमारे समाज और आने वाले भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश की भाजपा सरकार नशे पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। बड़े-बड़े वादों के बावजूद नशे का कारोबार फल-फूल रहा है और युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रही है। सरकार की लापरवाही और निष्क्रियता के कारण आज हालात और भी गंभीर हो गए हैं।
अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर नशे के खिलाफ आवाज़ उठाएँ और सरकार को उसकी जिम्मेदारियों का एहसास कराएँ। नशा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए।
#नशा_छोडो_जीवन_जोडों #युवाओं_का_युद्ध_नशे_के_विरुद्ध
@INCIndia@kharge@RahulGandhi@SachinPilot@kanhaiyakumar@nsui@INCRajasthan
आज किशनगढ़ रेनवाल में आयोजित अनुसूचित जाति एवं जनजाति नवचयनित व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुआ।
शानदार आयोजन के लिए भाई नेमीचंद करोड़ीवाल जी का हृदय से आभार।
#VinodJakhar
युवाओं की आवाज़ , राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष
बड़े भाई विनोद जाखड़ जी
को राजस्थान NSUI का प्रदेश अध्यक्ष
बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !
#VinodJakhar
युवाओं की आवाज़ , राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष
बड़े भाई विनोद जाखड़ जी
को राजस्थान NSUI का प्रदेश अध्यक्ष
बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !
@VinodJakharIN@RahulGandhi@NSUIRajasthan
युवाओं की आवाज़ , राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष
बड़े भाई विनोद जाखड़ जी
को राजस्थान NSUI का प्रदेश अध्यक्ष
बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !
@VinodJakharIN
अब तक जिन हिंदुओं का पुनर्वास किया गया, क्या वे मंदिर ट्रस्टों के द्वारा किया गया? आदमी जन्म से मौत तक सरकार को टैक्स देता है तो ये सरकार का ही काम है वो बेघरों का पुनर्वास करे, दलाली के चक्कर में इंसानी मूल्यों को मत भूल जाइए....