दिनांक-29.06.2026 को उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं उसके समकक्ष पदों की भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा पुलिस उपायुक्त कानपुर श्रीमती अर्चना सिंह (नोडल अधिकारी), उपसेनानायक श्रीमती तनु उपाध्याय (समन्वय अधिकारी) सहित भर्ती बोर्ड से नामित सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुयी।
#UPSI परीक्षार्थी शिखा, अन्नाशी तथा राजीव माननीय सीएम @myogiadityanath जी से मिलने और उन्हें #UPSI से संबंधित मांगो का ज्ञापन देने के लिए जनता दरबार, लखनऊ के लिए गए थे लेकिन एक बार फिर बदकिस्मती और भीड़ ज्यादा होने की वजह से परीक्षार्थियों की माननीय सीएम योगी जी से मुलाकात नहीं ह��� पाई।
जनता दरबार, लखनऊ में सीएम साहब से मिलने के लिए पिछले दो हफ्तों से यह तीसरा प्रयास था और तीनों ही प्रयास में बदकिस्मती से परीक्षार्थियों की माननीय सीएम योगी जी से मुलाकात नहीं हो पाई है हर बार परीक्षार्थियों को अपना ज्ञापन जनता दरबार लखनऊ के अधिकारियों को देकर ही सन्तुष्ट होना पड़ा है। आज एक बार फिर से सीएम साहब से मुलाकात न होने के कारण अधिकारियों को ही ज्ञापन दिया गया है। हमें जनता ��रबार के अधिकारियों पर पूर्�� विश्वास है कि वो #UPSI परीक्षार्थियों के ज्ञापन को माननीय सीएम योगी जी तक पहुंचा देंगे।
परीक्षार्थियों के मुताबिक अधिकारियों ने #UPSI का नाम सुनते ही प्रतिक्रिया दी कि #UPSI से संबंधित 2 हजार पदवृद्धि, स्कोरकार्ड और वेटिंग लिस्ट का मामला है क्या? परीक्षार्थियों ने हां में जवाब दिया।
अधिकारियों ने बोला ठीक है हम आपका ज्ञापन सीएम साहब तक पहुंचा देंगे।
इससे आप लोग अंदाजा लगा सकते है कि माननीय सीएम ���ाहब के उच्च अधिकारियों और जनता दरबार के अधिकारियों के भी पदवृद्धि, स्कोरकार्ड और वेटिंग लिस्ट का मामला संज्ञान में है। यह मामला इतना हाईलाइट हो चुका है कि सरकार और शासन में बैठे उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी मामला है। इस संवैधानिक और शांतिपूर्ण मुहिम में लखनऊ में पुलिस द्वारा अनैतिक रूप से मेरी गिरफ्तारी और मुझे जेल भेजे जाने के बाद यह मामला और ज्यादा हाईलाइट हो गया है। सचिवालय से ले��र ग्रह विभाग और मुख्यमंत्री आवास से लेकर उनके ऑफिस तक ��र जगह के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला है। पुलिस विभाग में भी होमगार्ड से लेकर डीजीपी साहब तक के संज्ञान में है यह मामला। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के संज्ञान में भी यह मामला है। सबसे बड़ी बात जनप्रतिनिधियों के माध्यम से स्वयं के द्वारा या लैटर के माध्यम से स्वयं माननीय सीएम योगी जी तक भी बातें पहुंची है। इस समय यह मामला बहुत ज्वादा हाईलाइट हो चुका है। ट्विटर कैंपेन से लेकर मीडिय��� में आजतक से लेकर यूपी तक ने हमें लगातार कवर किया है। सीएम साहब के आवास एवं ऑफिस के लिए हजारों ज्ञापन स्पीड पोस्ट द्वारा किए गए है सैकड़ों जनप्रतिनिधियों जिसमें विधायक, MLC विधायक, सांसद, मंत्री और डीएम के मध्यम से माननीय सीएम योगी जी को ज्ञापन पहुंचे है तो यह मामला उत्तर प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र यहां तक कि कोने कोने में व्याप्त है।
साथियों इन मांगो पर कभी भी संज्ञान लिया जा सकता है आप बस हौंसला बनाए रखें और लगातार अपनी अपनी जिम्मेदारी के साथ जनप्रतिनिधियों और एसडीएम एवं डीएम साहब के माध्यम से सीएम योगी जी के नाम ज्ञापन देते रहे जिससे माननीय सीएम योगी जी क�� लिए जनप्रतिनिधियों के द्वारा लेटर और उनका स्वयं मिलना रुकें नहीं। जब कोई भी चीज लगातार और ज्यादा संख्या में योगी जी तक पहुंचेगी तो योगी जी जरूर छात्रहित में निर्णय देंगे। इस हफ्ते क्लेरिटी मिल जाएगी। शायद निर्णय हो जाएगा। इसलिए थोड़ा और प्रयास कर लीजिए।सरकार तो चाह रही है आपकी मांगो पर विचार करना लेकिन आप लोगों के ही प्रयास कलेक्टिव नहीं हो रहे है यदि आप लोग एक साथ अधिक संख्या में यही अपन��� अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने कार्य ज्यादा कर लें तो माननीय सीएम योगी जी तक जनप्रतिनिधियों की सिफारिशें और ज्यादा पहुंचने की स्थिति में माननीय सीएम साहब को निर्णय लेने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। माननीय सीएम साहब छात्रहितों में निर्णय जरूर लेंगे। जो निर्णय वो पिछले कुछ वर्षों से लेते आ रहे है।
#UPSI परीक्षार्थियों की उत्तर प्रदेश सरकार और माननीय सीएम @myogiadityanath महाराज जी से म���ख्य 03 मांगे~
01. प्रक्रियाधीन भर्ती में 02 हजार पदवृद्धि हो।
02. रिजल्ट के साथ ही स्कोरकार्ड दिखाएं और सार्वजनिक रूप से रैंक लिस्ट जारी हो।
03. अंतिम चय�� परिणाम के बाद खाली पदों को वेटिंग लिस्ट जारी कर भरा जाए।
#UPSI_INCREASE_2000_POST
#UPSI_GIVE_WAITING_LIST
#UPSI_GIVE_RANK_LIST
#UPSI_BHARTI_4543
#UPSI_SHOW_MARKS