शुभ जन्मदिन !!!
वरिष्ठ भाजपा नेता और हुजूर विधानसभा से लोकप्रिय विधायक श्री @rameshwar4111 जी भाईसाहब को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
बाबा महांकाल आपको सदा स्वस्थ एवं दीर्घायु रखे।
सीहोर में इंदौर-जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होने सीहोर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय रहवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत के लिए आभार...
#AlokSharma#Sehore#Railways
आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें संस्करण को भाजपा मुख्यालय एवं दिल्ली प्रदेश कार्यालय के कर्मचारियों के साथ सुना।
प्रधानमंत्री जी ने इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती शक्ति, स्वदेशी रक्षा एवं विमानन क्षेत्र की उपलब्धियों, योग की वैश्विक प्रतिष्ठा, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा वोकल फॉर लोकल जैसे विषयों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित किया।
'मन की बात' देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री जी के आत्मीय संवाद का ऐसा सशक्त माध्यम बन चुका है, जो समाज के प्रेरणादायी प्रयासों को नई पहचान देता है और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
#MannKiBaat
LIVE : मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के मुख्य आतिथ्य में रवीन्द्र भवन, भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित 'सशक्त उद्यमी समृद्ध मध्यप्रदेश समिट' https://t.co/72Mqgmu13y
'भारत टैक्सी' सारथियों की अपनी कोऑपरेटिव है - यह लोन में सहायता, बीमा की सुरक्षा और बिजनेस एक्सपेंशन मॉडल को भी पोषित करेगी।
- माननीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी
#BharatTaxi
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को सेशेल्स द्वारा देश के सर्वोच्च पर्यावरणीय सम्मान ‘Guardian of the Blue Horizon’ से सम्मानित किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने विकास और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलने का जो मार्ग विश्व के सामने प्रस्तुत किया है, वह आज वैश्विक स्तर पर नई प्रेरणा बन रहा है।
यह सम्मान ‘विकसित एवं हरित भारत’ के संकल्प तथा विश्व कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भारत की बढ़ती नेतृत्वकारी भूमिका का सशक्त प्रमाण है।
वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री @prahladspatel जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ नर्मदा जी की असीम कृपा आप पर बनी रहे, सदैव स्वस्थ रहे!
भारतीय जनता पार्टी के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) पर संगठन की विचारधारा, पंचनिष्ठाओं, #NaMoApp एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रशिक्षण को संगठन ऐप पर पूर्ण कर प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।