सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥
आदिशक्ति माँ दुर्गा के साधना, आराधना, शक्ति और भक्ति के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।
🙏जय माता दी 🙏🏻🚩
जय जगन्नाथ! 🚩
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा भक्त और भगवान के अटूट प्रेम का दिव्य पर्व है।
महाप्रभु जगन्नाथ जी की असीम कृपा से यह भव्य रथयात्रा सभी के जीवन में शुभ का संचार करे और संपूर्ण सृष्टि सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही कामना करती हूं।
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।
जगज्जननी माँ दुर्गा के नवम स्वरूप, अष्ट सिद्धि एवं नौ निधियों की प्रदाता माँ सिद्धिदात्री की कृपा से सभी भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, चराचर जगत का कल्याण हो, यही प्रार्थना है
श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥
जगज्जननी आदिशक्ति माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी की आराधना से साधक का जीवन पवित्रता, आत्मसंयम और शक्ति से आलोकित होता है।
जय माँ महागौरी🙏🚩
आदिशक्ति माँ दुर्गा की सप्तम स्वरूपा माँ कालरात्रि, दुष्टों का संहार करने वाली एवं भक्तों को शुभ फल प्रदान करने वाली हैं।
माँ भगवती से प्रार्थना है कि उनके आशीर्वाद से समस्त जगत में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
🙏जय माँ कालरात्रि🙏🚩
चंद्र हासोज्ज वलकरा शार्दू लवर वाहना।
कात्यायनी शुभं दद्या देवी दानव घातिनि॥
नवरात्र के षष्ठम दिवस की शुभकामनाएं माँ से प्रार्थना है कि वे सभी को निरोगी काया, बल, उत्साह प्रदान करने के साथ रोग-शोक से मुक्ति का दिव्य आशीर्वाद प्रदान करें। 🙏
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥
नवरात्र के पंचम दिवस पर देवसेना के सेनापति कार्तिकेय की जननी, वात्सल्य तथा शक्ति की अधिष्ठात्री मां स्कंदमाता को सादर प्रणाम🙏🚩
सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥
जगज्जननी जगदम्बा के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्माण्डा के आशीर्वाद से समस्त भक्तों का जीवन सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता से आलोकित हो, संपूर्ण सृष्टि का मंगल हो, यही प्रार्थना है।
🙏जय माता दी 🙏🚩
पिण्डजप्रवरारुढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यां चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥
नवरात्र के तृतीय दिवस पर माता चंद्रघंटा के श्रीचरणों में कोटिशः वंदन। माँ से प्रार्थना है कि वे हम सभी के जीवन में संतोष, निर्भयता तथा मंगलमय ऊर्जा का प्रसार करें।
🙏जय माता दी 🙏🚩
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥
नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर तप, संयम तथा अखंड साधना की अधिष्ठात्री माता ब्रह्मचारिणी को सादर प्रणाम माँ की कृपा से अंतःकरण में धैर्य के साथ सत्पथ पर अविचल अग्रसर रहने की प्रेरणा जाग्रत हो, यही मंगलकामना है