Class 9 students bringing NEP 2020’s BALA vision to life! They transformed classroom walls into an interactive "Grammar Express" train focusing on Noun.
@btetctet@EduMinOfIndia@BiharEducation_
बिहार में सरकारी नौकरियों की बंपर बहार: युवाओं के लिए खुला खुशियों का पिटारा, 14,101 पदों पर होगी सीधी बहाली
पटना। बिहार के प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी और बेहद शानदार खबर सामने आई है। राज्य में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर आया है। BPSC, BPSSC और रेलवे को मिलाकर कुल 14 हजार 101 पदों पर बंपर बहाली होने जा रही है।
इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को पांच अलग-अलग बड़ी परीक्षाओं के जरिए संपन्न किया जाएगा। आइए जानते हैं किस विभाग में कितने पदों पर नियुक्तियां होने वाली हैं और आवेदन की क्या स्थिति है:
1. रेलवे में युवाओं को बड़ा मौका (असिस्टेंट लोको पायलट और अप्रेंटिस)
इस पूरी बहाली में सबसे बड़ा हिस्सा रेलवे का है, जहाँ तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्र के युवाओं के लिए शानदार अवसर हैं:
असिस्टेंट लोको पायलट (ALP): रेलवे में सबसे बड़ी भर्ती लोको पायलट के पदों पर होने जा रही है। इसके तहत कुल 11,127 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा।
रेलवे अप्रेंटिस: इसके साथ ही रेलवे ने अप्रेंटिस के 1,644 पदों पर भी आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिससे तकनीकी क्षेत्र के युवाओं को सीधे काम सीखने और रोजगार से जुड़ने का मौका मिलेगा।
2. BPSC 72वीं संयुक्त परीक्षा: प्रशासनिक सेवा में जाने का सुनहरा मौका
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आयोग द्वारा कुल 1,186 पदों पर बहाली निकाली गई है। इसके जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक और राजपत्रित पदों (जैसे एसडीएम, डीएसपी, राजस्व अधिकारी आदि) पर अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पहले से ही जारी है।
3. बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) में दारोगा व विंग्स की भर्तियां
बिहार पुलिस में सेवा देने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए भी पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है:
अधिनायक अनुदेशक (Commandant Instructor): BPSSC के माध्यम से इस विंग में 122 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए आधिकारिक प्रक्रिया गति में है।
सहायक अवर निरीक्षक (ASI - टेक्निकल): इसके अलावा बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) विंग के अंतर्गत सहायक अवर निरीक्षक तकनीकी (ASI Technical) के 22 पदों पर भी नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके लिए जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया लाइव होने जा रही है।
परीक्षा और आवेदन की मुख्य बातें:
कुल पद: 14,101
एजेंसियां: BPSC, BPSSC, और RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड)
चयन का आधार: सभी पांचों श्रेणियों में भर्ती के लिए अलग-अलग लिखित परीक्षा, तकनीकी योग्यता और शारीरिक/दस्तावेज सत्यापन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
युवाओं के लिए सलाह:
जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए योग्यता रखते हैं, वे बिना अंतिम तिथि का इंतजार किए संबंधित आयोगों (BPSC, BPSSC और रेलवे भर्ती बोर्ड) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पात्रता जांचें और समय रहते आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें। परीक्षाओं का दौर जल्द शुरू होने वाला है, इसलिए अपनी तैयारी को और तेज कर दें।
किसी भी प्रकार की समस्या यथा ,एरियर, बकाया वेतन, भ्रष्टाचार, कार्यालयों में होने वाले दुर्व्यवहार, हर एक काम के बदले खुलेआम पैसों की मांग जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए सहयोग SAHYOG RTMS पोर्टल पर आवेदन दे सकते है ऐसा करने पर 30 दिनों के भीतर आपको समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी |ऐसा माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का आश्वासन है..तो सभी सम्मानित साथियों आप भी कार्यालयों के चक्कर लगाकर परेशान है ,बार बार दुत्कारे गए है तो आज ही अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन करें |
धन्यवाद 🙏
जनहित में जारी
बिहार स्कूल छुट्टी ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग ने जारी किया वर्ष 2026 का संशोधित अवकाश कैलेंडर
पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने वर्ष 2026 के लिए स्कूलों की संशोधित अवकाश तालिका (Modified Holiday Calendar) आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री सज्जन आर. द्वारा जारी इस नए आदेश में पूर्व के आदेश (ज्ञापांक 2250, दिनांक 02.12.2025) में आंशिक संशोधन किया गया है। यह आदेश राज्य के सभी राजकीय, राजकीयकृत, परियोजना, उत्क्रमित प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक सहित संस्कृत, उर्दू और मदरसा स्कूलों पर लागू होगा।
छुट्टियों का पूरा गणित:
कुल घोषित अवकाश: 75 दिन
रविवार को पड़ने वाली छुट्टियां: 10 दिन
प्रभावी कार्य दिवसों की छुट्टियां: 65 दिन
मुख्य बदलाव और बड़े त्योहारों की सूची:
दीपावली से छठ पूजा महा-अवकाश: इस बार त्योहारों पर सबसे लंबी छुट्टी 07 नवंबर से 17 नवंबर तक (पूरे 10 दिन) दी गई है। इसमें दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ पूजा शामिल हैं।
शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation): साल के अंत में क्रिसमस और गुरुगोविंद सिंह जयंती को मिलाकर 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक (7 दिन) स्कूल बंद रहेंगे।
दुर्गा पूजा: कलश स्थापना (11 अक्टूबर) को 1 दिन और मुख्य पूजा के लिए 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक (5 दिन) का अवकाश रहेगा।
ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation): गर्मी की छुट्टियां 01 जून से 20 जून तक (20 दिन) रहेंगी, जिसमें दो रविवार शामिल हैं।
ईद और बकरीद: ईद-उल-फितर 21 मार्च को और ईद-उल-जोहा (बकरीद) 28 मई को निर्धारित की गई है।
होली: रंगोत्सव के लिए 03 और 04 मार्च को 2 दिनों की छुट्टी मिलेगी।
विभाग की अनिवार्य शर्तें और नियम:
राष्ट्रीय पर्वों पर उपस्थिति अनिवार्य: 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 02 अक्टूबर (गांधी जयंती) के दिन स्कूल में वार्षिक उत्सव व समारोह मनाए जाएंगे। इस दौरान सभी शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। कार्यक्रम समापन के बाद ही विद्यालय में छुट्टी होगी।
छुट्टियों में गृहकार्य अनिवार्य: ग्रीष्मकालीन अवकाश, दीपावली-छठ पूजा और शीतकालीन अवकाश जैसे लंबे अवकाश के दौरान छात्र-छात्राओं को सभी विषयों के लिए गृह कार्य (Home Work) और परियोजना कार्य (Project Work) दिया जाना अनिवार्य होगा। स्कूल खुलने पर शिक्षक इस कार्य का मूल्यांकन करेंगे।
चांद के अनुसार बदलाव: मुस्लिम त्योहारों की तिथियां चांद दिखने के आधार पर परिवर्तित हो सकती हैं।
साप्ताहिक अवकाश के नियम: सामान्य विद्यालयों में साप्ताहिक अवकाश रविवार को रहेगा, जबकि उर्दू और मदरसा विद्यालयों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को रहेगा।
#BiharSchoolHoliday2026 #BiharEducationDepartment #TeacherNewsBihar #SchoolHolidays #BreakingNewsBihar
अगर आपने बिहार के मॉडल स्कूलों में शिक्षक पद के लिए आवेदन किया है या करने वाले हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद ज़रूरी है। #modelschool@btetctet@BiharEducation_
यह वीडियो गांधी मैदान से है, जहाँ एक शिक्षिका अपने बच्चों के साथ खेलते-खेलते सिखा रही हैं।
यह सरकारी विद्यालयों की कक्षा की एक झलक है कैसे वहाँ बच्चे और शिक्षक साथ पढ़ते हैं, खेलते हैं और सीखते हैं। #bihar@EduMinOfIndia@BiharEducation_@btetctet
बड़ी खबर पटना से - प्रस्ताव के अनुसार अब प्रत्येक माह 2 शनिवार को हाफ डे और 2 शनिवार को सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए पूर्ण अवकाश होना चाहिए । देर से ही सही, अब सुझावों को लागू करने की तैयारी दिख रही है।
👉 *पूरा सुझाव पत्र पढ़ें*
@NitishKumar@BiharEducation_#BCF2025
स्टूडेंट का लॉजिक = कमाल 😂
“टीचर बच्चों के दिन टॉफी लेते हैं, टीचर्स डे पर गिफ्ट मांगते हैं। लेकिन मैम दीपशिखा देती हैं, इसलिए मैडम अच्छी है!थैंक गॉड वो मेरी इंग्लिश टीचर हैं!”इस गलती में भी उनका प्यार झलक रहा है ❣️ @btetctet@EduMinOfIndia@BiharEducation_
The moment you become one of them is when u truly embrace the profession
Learning,loving and growing together with my children .
Happy children's day ❤️
#JawaharlalNehru#14nov
Education should never be confined to 4 walls. It should empower,connect, and inspire.
Proud to contribute to the PM e-Vidya ensuring that every child, everywhere, has access to quality learning opportunities With @scertbihar@EduMinOfIndia@BiharEducation_@PMOIndia@btetctet
Debate brings out the best in you.
Inculcating a culture of asking questions, discussing, and debating before accepting any notion encourages true learning. @btetctet@EduMinOfIndia@BiharEducation_
Just in case, check what free education and government schools are doing. You need to watch this video—it builds something I hadn’t expected!"
@EduMinOfIndia@BiharEducation_@btetctet
बिहार शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ सर से विनम्र आग्रह है की म्यूच्यूअल ट्रांसफर को एक बार पुनः खोला जाये जिससे सक्षमता 2 बीपीएससी TRE 3 और HM, HT को सही से म्यूच्यूअल ट्रांसफर का लाभ मिल सके साथ ही साथ बचे हुए जितने भी शिक्षकों का नॉर्मल ट्रांसफर अब तक नहीं हुआ है उनका ट्रांसफर शीघ्र किया जाये चाहे वो पटना ट्रांसफर हो , सेम जिला हो या अंतर जिला हो ।
@BiharEducation_@sidarths
हम ऐसे पढ़ते हैं!
For us English is no longer boring — it’s colourful & creative.
With Art Integrated Learning, students learn Parts of Speech through art, fun & teamwork.
@btetctet@BiharEducation_@EduMinOfIndia
"बच्चों की मासूम आवाज़ में गूंजा ऐ वतन…
ये सिर्फ़ एक गीत नहीं, बल्कि हर दिल में देशभक्ति की मशाल है।
आज़ादी का मतलब समझने वाले ये नन्हें सूरज ही कल भारत का स्वर्णिम भविष्य लिखेंगे।
जय हिंद, जय भारत!"@btetctet@EduMinOfIndia@BiharEducation_