Important update 👇
उत्तर प्रदेश में UPSSSC आयोग द्वारा लगभग 7 साल बाद लोअर PCS की नई भर्त��� निकाली गई है,
इसमें PET के परिणाम के आधार पर युवाओं को mains परीक्षा में बैठने को मिलेगा,
आयोग PET के कट ऑफ को प्री क्वालिफिकेशन मानती है जिसके आधार पर आगे mains में बैठने दिया जाता है,
युवाओं का कहना कि आयोग ने लगभग 2581 पदों के सापेक्ष में लगभग 38 गुना बच्चों को शॉर्टलिस्ट किया है,
अभ्यर्थियों की मांग है कि हम इतने लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे है तो आयोग को कम से कम 60 गुना करना चाहिए जिससे कि ज्यादा लोगों को मौका मिल सके,
बेरोजगार छात्र बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं ऐसे में आयोग को इस मामले पर विचार करना चाहिए,
जिससे कि ज्यादा लोगों को बैठने का मौका मिल सके।
आयोग से अनुरोध है कि इस ���ामले का संज्ञान ले।
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक : 23 जुलाई 2026
विषय : UPSSSC लोअर भर्ती में PET की अत्यधिक कटऑफ के विरोध में लखनऊ चलो अभियान सम्पन्न, वार्ता रही निष्फल — 25 जुलाई को प्रयागराज में महाआंदोलन की घोषणा
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के आह्वान पर आज दिनांक 23 जुलाई 2026 को "लखनऊ चलो – UPSSSC कार्यालय चलो" अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) कार्यालय पहुँचकर लोअर भर्ती में मुख्य परीक्षा हेतु निर्धारित PET की अत्यधिक कटऑफ के संबंध में अपना विरोध दर्ज कराया।
इस 23 जुलाई लखनऊ चलो अभियान का नेतृत्व छात्र विपुल मिश्रा जी और अन्य छात्रों ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के सचिव से विस्तृत वार्ता कर यह मांग रखी कि "Minimum Cutoff, Maximum Opportunity" के सिद्धांत को अपनाते हुए PET की कटऑफ को युक्तिसंगत बनाया जाए, ताकि अधिकतम योग्य अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर मिल सके। वर्तमान उच्च कटऑफ के कारण लाखों अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा से वंचित हो गए हैं, जिससे उनमें गहरी निराशा और असंतोष है।
हालाँकि आयोग के सचिव के साथ हुई वार्ता में छात्रों की प्रमुख मांगों पर कोई ठोस आश्वासन अथवा सकारात्मक निर्णय प्राप्त नहीं हुआ। इससे अभ्यर्थियों में निराशा व्याप्त है।
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह करता है कि वह इस गंभीर विषय का तत्काल संज्ञान लेकर लोअर भर्ती में PET कटऑफ की पुनर्समीक्षा कराए तथा अभ्यर्थियों के हित में न्यायपूर्ण निर्णय सुनिश्चित करे। साथ ही, लेखपाल मुख्य परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में भी निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएँ, ताकि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और युवाओं का विश्वास कायम रह सके।
आज की वार्ता के निष्फल रहने के उपरांत संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने घोषणा की है कि 25 जुलाई 2026 को प्रयागराज में विशाल महाआंदोलन आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन में लोअर भर्ती के अभ्यर्थियों, लेखपाल भर्ती के अभ्यर्थियों तथा अन्य प्रतियोगी छात्रों से अधिकाधिक संख्��ा में शामिल होकर न्याय की इस लड़ाई को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया है।
हमारी प्रमुख मांगें :
लोअर भर्ती में PET की अत्यधिक कटऑफ कम कर अधिकतम अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में अवसर दिया जाए।
"Minimum Cutoff, Maximum Opportunity" के सिद्धांत को लागू किया जाए।
लेखपाल पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अभ्यर्थियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
निवेदक :
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच
9654097174
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerPrg @DM_PRAYAGRAJ @InfoDeptUP @pankajGyan1 @aajtak @the_hindu
उत्तर प्रदे�� सरकार @CMOfficeUP एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से निवेदन है कि UPSSSC द्वारा आयोजित लोअर भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए PET आधारित कट ऑफ को पुनर्निर्धारित करने का प्रयास करें जिससे #minimum_cutoff_maximum_opportunity के सिद्धांत को लागू किया जा सके जो कि न्यायपूर्ण सिद्धांत का बेहतरीन उदाहरण होगा और लगभग 3 से 4 लाख छात्रों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर प्राप्त हो प���एगा।
इस संबंध में आज ज्ञापन के माध्यम से सूचना दी गई है आशा है कि जल्द संबंधित विभाग मामले को संज्ञान में लेकर छात्रों के हक में निर्णय लेगा । @ChiefSecyUP @CdoPrayagraj @CommissionerPrg @DM_PRAYAGRAJ @EconomicTimes @EconomicTimes @InfoDeptUP @myogiadityanath
#Lekhpal_Exam_Investigation
लश्कर भी तुम्हारा है सरदार भी तुम्हारा है,
तुम सच को झूठ लिख दो अखबार भी तुम्हारा है,
इस दौर मे फरियादी जाए तो जाए कहाँ
कानून भी तुम्हारा है दरबार भी तुम्हारा
RO/ARO में भी पहले सब सही था लेकिन आगे चल के उसके REEXAM हुए, यही बात #UP_LEKHPAL वाले बच्चों को कही न कही मन में शक पैदा कर रही है।
भर्ती बोर्ड को इसपर सही से जांच करनी चाहिए, न कि बच्चों को डराना और धमकान चाहिए।
#UPSSSC_LEKHPAL_EXAM_LEAK#Lekhpal_Exam_Investigation
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मेहनती छात्रों के सपनों की हत्या हुई है। लेखपाल परीक्षा का पेपर संदेह के दायरे में है एग्जाम के घंटों बाद भी बच्चों का हाल से बाहर निकलना सिस्टम की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है! आखिर कब तक हमारे होनहार युवा और उनके गर���ब माता-पिता इस भ्रष्ट तंत्र और शिक्षा माफियाओं की कीमत चुकाते रहेंगे?
हमें भूलना नहीं चाहिए कि UPPSC भर्ती के समय भी आयोग ने पहले सब कुछ सही होने का दावा किया था, लेकिन बाद में सच्चाई सामने आने पर परीक्षा लीक थी। क्या इस बार भी लीपापोती की तैयारी है?
हमारी सरकार और आयोग से स्पष्ट मांग है:
लेखपाल परीक्षा में हुई इस धांधली की तत्काल, पारदर्शी और उच्च स्तरीय जांच हो। पेपर लीक करने वाले गिरोह और उनके आकाओं को बेनकाब कर सख्त सजा दी जाए कि वह एक उदाहरण बने। छात्रों के भविष्य और उनके समय के साथ यह क्रूर मजाक अब और नहीं सहा जाएगा! झूठे आश्वासन नहीं, न्य���य चाहिए!
#Lekhpal_Exam_Investigation
@myogiadityanath @myogioffice @CMOfficeUP @UPGovt @UPTakOfficial @TheNewspinch @PMOIndia
आयोग की लापरवाही और लचर व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से एक महत्वपूर्ण परीक्षा संदेह के घेरे में आ चुकी है!
लेखपाल भर्ती परीक्षा में जिस तरह से अव्यवस्थाओं और धांधली की खबरें सामने आई हैं, वह सिस्टम की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है। जिन होनहार युवाओं ने अ���ने जीवन के कीमती वर्ष और अपना सर्वस्व इस परीक्षा की तैयारी में न्योछावर कर दिया, आज वे सड़क पर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। गरीब माता-पिता की गाढ़ी कमाई और 3 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य को इस तरह शिक्षा और नकल माफियाओं की भेंट नहीं चढ़ने दिया जा सकता।
आयोग और राज्य सरकार से पुरजोर मांग हैं कि वे इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लें। लीपापोती करने या इसे भ्रामक बताने के बजाय, आवश्यक और सख्त कार्यवाही करते हुए एक पारदर्शी, उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जाएं।
#Lekhpal_Exam_Investigation